NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में लगातार तीसरे दिन भी 4 लाख से ज़्यादा नए मामले, 4,187 मरीज़ों की मौत
देश में लगातार तीसरे दिन भी 4 लाख से ज़्यादा यानि 4,01,078 नए मामले दर्ज किए गए है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 37 लाख 23 हज़ार 446 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
08 May 2021
कोरोना अपडेट: देश में लगातार तीसरे दिन भी 4 लाख से ज़्यादा नए मामले, 4,187 मरीज़ों की मौत
Image courtesy : The Indian Express

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 8 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में लगातार तीसरे दिन भी 4 लाख से ज़्यादा यानि 4,01,078 नए मामले दर्ज किए गए है। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में सबसे ज्यादा 4,187 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 3,18,609 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 78,282 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 18 लाख 92 हज़ार 676 हो गयी है। जिनमें से अब तक 2 लाख 38 हज़ार 270 लोग अपनी जान गवा चुके है। देश में कोरोना से पीड़ित 81.90 फ़ीसदी यानि 1 करोड़ 79 लाख 30 हज़ार 960 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 37 लाख 23 हज़ार 446 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 16 करोड़ 73 लाख 46 हज़ार 544 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 22 लाख 97 हज़ार 257 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 30 करोड़ 4 लाख 10 हज़ार 43 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 18 लाख 8 हज़ार 344 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,01,078 नए मामले दर्ज किए गए है। जिनमें महाराष्ट्र से 54,022 मामले, कर्नाटक से 48,781 मामले, केरल से 38,460 मामले, उत्तर प्रदेश से 27,763 मामले, तमिलनाडु से 26,465 मामले, दिल्ली से 19,832 मामले, पश्चिम बंगाल से 19,216 मामले, राजस्थान से 18,231 मामले, आंध्र प्रदेश से 17,188 मामले, हरियाणा से 13,867 मामले, छत्तीसगढ़ से 13,628 मामले, बिहार से 13,466 मामले, ओडिशा से 12,238 मामले, गुजरात से 12,064 मामले, मध्य प्रदेश से 11,708 मामले, उत्तराखंड से 9,642 मामले, पंजाब से 8,297 मामले और झारखंड से 5,973 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही असम से 5,626 मामले, तेलंगाना से 5,559 मामले, जम्मू और कश्मीर से 5,443 मामले, गोवा से 4,195 मामले, हिमाचल प्रदेश से 4,177 मामले, पुडुचेरी से 1,746 मामले, चंडीगढ़ से 890 मामले, मणिपुर से 600 मामले, त्रिपुरा से 359 मामले, नागालैंड से 309 मामले, मेघालय से 297 मामले, सिक्किम से 268 मामले, मिज़ोरम से 235 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 168 मामले, लद्दाख से 114 मामले, लक्ष्यद्वीप से 101 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 94 मामले और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 56 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से एक दिन में सबसे ज्यादा 4,187 मरीजों की मौत हुई है | जिनमें से महाराष्ट्र में 898 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 592 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 372 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 341 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 208 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 197 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 165 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 164 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 162 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 137 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 136 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 119 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 112 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 84 मरीज़ों की मौत हुई और आन्ध्र प्रदेश में 73 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही बिहार में 62 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा और हिमाचल प्रदेश में 56-56 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 54 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 50 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 47 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 41 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी और ओड़िशा में 19-19 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ में 8 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय में 6 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर और सिक्किम में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख और लक्ष्यद्वीप में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Covid-19 India

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • general strike
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्यों है 28-29 मार्च को पूरे देश में हड़ताल?
    27 Mar 2022
    भारत के औद्योगिक श्रमिक, कर्मचारी, किसान और खेतिहर मज़दूर ‘लोग बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ 28-29 मार्च 2022 को दो दिवसीय आम हड़ताल करेंगे। इसका मतलब यह है कि न सिर्फ देश के विशाल विनिर्माण क्षेत्र…
  • Bhagat Singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    शहीद भगत सिंह के इतिहास पर एस. इरफ़ान हबीब
    27 Mar 2022
    'इतिहास के पन्ने मेरी नज़र से' के इस एपिसोड में नीलांजन ने बात की है इतिहासकार एस. इरफ़ान हबीब से भगत सिंह के इतिहास पर।
  • Raghav Chadha
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: पंजाब में राघव चड्ढा की भूमिका से लेकर सोनिया गांधी की चुनौतियों तक..
    27 Mar 2022
    हर हफ़्ते की प्रमुख ख़बरों को लेकर एकबार फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन…
  • jaunpur violence against dalits
    विजय विनीत
    उत्तर प्रदेश: योगी के "रामराज्य" में पुलिस पर थाने में दलित औरतों और बच्चियों को निर्वस्त्र कर पीटेने का आरोप
    27 Mar 2022
    आरोप है कि बदलापुर थाने में औरतों और बच्चियों को पीटने से पहले सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए। पहले उनके कपड़े उतरवाए गए और फिर बेरहमी से पीटा गया। औरतों और लड़कियों ने पुलिस पर यह भी आरोप लगाया कि वे…
  • सोनिया यादव
    अपने ही देश में नस्लभेद अपनों को पराया बना देता है!
    27 Mar 2022
    भारत का संविधान सभी को धर्म, जाति, भाषा, वेशभूषा से परे बिना किसी भेदभाव के एक समान होने की बात करता है, लेकिन नस्लीय भेद इस अनेकता में एकता की भावना को कलंकित करता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License