NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 78 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, कुल मामले 68 लाख के पार 
देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 78,524 नए मामले दर्ज किये गए हैं, हालांकि इसी बीच कोरोना से पीड़ित 83,011 मरीज़ों को ठीक भी किया जा चुका है। देश भर में अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 9 लाख 2 हज़ार 425 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
08 Oct 2020
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज 8 अक्टूबर सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में कोरोना के 78,524 नए मामले दर्ज किये गए हैं। हालांकि इसी बीच कोरोना से पीड़ित 83,011 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और  5,458 सक्रिय मामले कम हुए है लेकिन कोरोना ने पिछले 24 घंटो में 971 मरीज़ों की जान ली है। 

देश भर में अब कोरोना के मामलों की कुल संख्या 68 लाख 35 हज़ार 655 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 5 हज़ार 526 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार रिकवरी रेट में 0.23 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ रिकवरी रेट 85.25 फीसदी हो गया है, यानी कुल संक्रमित मरीज़ों में से अब तक 58 लाख 27 हज़ार 704 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। इसी के साथ देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 9 लाख 2 हज़ार  425 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 8 करोड़ 34 लाख 65 हज़ार 976 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 11 लाख 94 हज़ार 321 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 78,524 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 14,578 मामले, कर्नाटक से 10,947 मामले, केरल से 10,606 मामले, तमिलनाडु से 5,447 मामले, आंध्र प्रदेश से 5,120 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,455 मामले, उत्तर प्रदेश से 3,389 मामले, ओडिशा से 2,995 मामले, दिल्ली से 2,871 मामले, छत्तीसगढ़ से 2,846 मामले, राजस्थान से 2,151 मामले, तेलंगाना से 1,896 मामले, मध्य प्रदेश से 1,639 मामले, गुजरात से 1,473 मामले, असम से 1,307 मामले, हरियाणा से 1,283 मामले और बिहार से 1,245 नए मामले सामने आए है।

साथ ही पंजाब से 844 मामले, झारखंड से 829 मामले, उत्तराखंड से 630 मामले, जम्मू और कश्मीर से 621 मामले, पुडुचेरी से 479 मामले, गोवा से 432 मामले, हिमाचल प्रदेश से 282 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 260 मामले, मणिपुर से 249 मामले, त्रिपुरा से 214 मामले, मेघालय से 128 मामले, चंडीगढ़ से 113 मामले, लद्दाख से 82 मामले, नागालैंड से 53 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 23 मामले, सिक्किम से 18 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 17 मामले और मिज़ोरम से 2 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 971 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें महाराष्ट्र में 355 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 113 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 67 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 58 मरीज़ों की मौत हुई और उत्तर प्रदेश में 47 मरीज़ों की मौत हुई है |

साथ ही दिल्ली में 35 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 34 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 33 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश और छत्तीगढ़ में 30-30 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 22 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 19 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा में 18 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 16 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 14 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात और तेलंगाना में 12-12 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 11 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 10 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 9 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 7 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी में 5 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा में 3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और मणिपुर में हुई और एक मरीज़ की मौत आंध्र प्रदेश में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Corona Update
India Corona Update
COVID-19
Coronavirus
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Budget 2022
    भरत डोगरा
    जलवायु बजट में उतार-चढ़ाव बना रहता है, फिर भी हमेशा कम पड़ता है 
    18 Feb 2022
    2022-23 के केंद्रीय बजट में जलवायु परिवर्तन, उर्जा नवीनीकरण एवं पर्यावरणीय संरक्षण के लिए जिस मात्रा में समर्थन किये जाने की आवश्यकता है, वैसा कर पाने में यह विफल है।
  • vyapam
    भाषा
    व्यापमं घोटाला : सीबीआई ने 160 और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया
    18 Feb 2022
    केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वर्ष 2013 के प्री-मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) में धांधली करने के आरोप में 160 और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया है। आरोपियों में प्रदेश के तीन निजी मेडिकल…
  • Modi
    बी सिवरमन
    मोदी के नेतृत्व में संघीय अधिकारों पर बढ़ते हमले
    18 Feb 2022
    मोदी सरकार द्वारा महामारी प्रबंधन के दौरान अनुच्छेद 370 का निर्मम हनन हो, चाहे राज्यों के अधिकारों का घोर उल्लंघन हो या एकतरफा पूर्ण तालाबंदी की घोषणा हो या फिर महामारी के शुरुआती चरणों में अत्यधिक…
  • kannauj
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव: कन्नौज के पारंपरिक 'इत्र' निर्माता जीवनयापन के लिए कर रहे हैं संघर्ष
    18 Feb 2022
    कच्चे माल की ऊंची क़ीमतें और सस्ते, सिंथेटिक परफ्यूम के साथ प्रतिस्पर्धा पारंपरिक 'इत्र' निर्माताओं को पहले से कहीं अधिक प्रभावित कर रही है।
  • conteniment water
    सौरभ शर्मा
    यूपी चुनाव: कथित तौर पर चीनी मिल के दूषित पानी की वजह से लखीमपुर खीरी के एक गांव में पैदा हो रही स्वास्थ्य से जुड़ी समस्यायें
    18 Feb 2022
    लखीमपुर खीरी ज़िले के धरोरा गांव में कथित तौर पर एक चीनी मिल के कारण दूषित होते पानी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव के लोग न सिर्फ़ स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, बल्कि…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License