NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटो में 941 नये मामले, 37 लोगों की मौत
देश में अभी तक 274,599 सैंपल की जांच की जा चुकी है जिसके 4.5% मामले पॉजिटिव पाये गये।
न्यूज़क्लिक टीम
16 Apr 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक देश में अभी तक कुल सक्रमितों की संख्या 12,380 पहुंच गयी है जिनमें से 1,489 लोगों को स्वस्थ किया जा चुका है लेकिन 414  लोगों की मौत भी हुई है। देश में अभी भी 10,477 सक्रिय मामले मौजूद हैं।

पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 941 नये मामले आये हैं। 37 लोगों की मौत भी हो गयी है। साथ ही 183 लोग को स्वस्थ किया जा चुका है और 721 सक्रिय मामले और जुड़ गए हैं। अगर हम रात भर यानी ( शाम 5 बजे से लेकर आज सुबह 8 बजे तक) की बात करे तो 447 मामले रात भर में आये है और 22 लोगो की मौत हुई है साथ ही 145 लोगों को स्वस्थ भी किया गया है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार बुधवार रात 9 बजे तक 274,599 सैंपल की जांच की जा चुकी है जिनमें से 28,941 सैंपल की जांच पिछले 24 घंटों में यानी (14 अप्रैल रात 9 बजे से 15 अप्रैल रात 9 बजे तक) की गयी है जिनमें से 953 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये हैं।

राज्य वार कोरोना के नये मामले

देश सबसे अधिक नये मामले मध्यप्रदेश से सामने आये हैं। मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटो में 257 नये मामले आये और कुल संक्रमितों की संख्या 987 पहुंच गयी है। महाराष्ट्र में 229 नये मामले, गुजरात में 116 मामले, उत्तर प्रदेश में 75 मामले, राजस्थान में 54 मामले, आंध्र प्रदेश से 42 मामले, तमिल नाडु से 38 मामले, तेलंगाना से 23 मामले, जम्मू कश्मीर से 22 मामले, कर्नाटक से 19 मामले, वेस्ट बंगाल से 18 मामले, दिल्ली से 17 मामले, पंजाब से 10 मामले, 6-6 मामले हरियाणा और मेघालय से, 4 मामले बिहार से, 2 मामले हिमाचल प्रदेश से और एक-एक मामला केरल, असम और झारखंड से आया है। 

देश के 13 राज्य ऐसे भी है जिनमे पिछले 24 घंटो में एक भी नया मामला सामने नहीं आया है जिनमे ओडिशा, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, लद्दाख, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गोवा, पुदुचेर्री, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मिज़ोरम और नागालैंड शामिल हैं। 

राज्य वार कोरोना से मौत

पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 37 मौतें हो चुकी हैं जिनमें से 9 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद उत्तर प्रदेश में  6 लोगो की मौत हुई, गुजरात और आंध्र प्रदेश में 5-5 लोगों की मौत हुई है। 3 लोगों की मौत मध्यप्रदेश में हुई, 2- 2 लोगों की मौत दिल्ली, तमिलनाडु और कर्नाटक में हुई और एक-एक व्यक्ति की मौत तेलंगाना, पंजाब और मेघालय में हुई है।

india morning_0.JPG

India Corona Status 16 April 8 AM_0.jpg

India highly Infected states line chart 16 april.JPG

India Corona Update
Coronavirus
COVID-19
Health Ministry

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • corona
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के मामलों में क़रीब 25 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई
    04 May 2022
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,205 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कल 3 मई को कुल 2,568 मामले सामने आए थे।
  • mp
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    सिवनी : 2 आदिवासियों के हत्या में 9 गिरफ़्तार, विपक्ष ने कहा—राजनीतिक दबाव में मुख्य आरोपी अभी तक हैं बाहर
    04 May 2022
    माकपा और कांग्रेस ने इस घटना पर शोक और रोष जाहिर किया है। माकपा ने कहा है कि बजरंग दल के इस आतंक और हत्यारी मुहिम के खिलाफ आदिवासी समुदाय एकजुट होकर विरोध कर रहा है, मगर इसके बाद भी पुलिस मुख्य…
  • hasdev arnay
    सत्यम श्रीवास्तव
    कोर्पोरेट्स द्वारा अपहृत लोकतन्त्र में उम्मीद की किरण बनीं हसदेव अरण्य की ग्राम सभाएं
    04 May 2022
    हसदेव अरण्य की ग्राम सभाएं, लोहिया के शब्दों में ‘निराशा के अंतिम कर्तव्य’ निभा रही हैं। इन्हें ज़रूरत है देशव्यापी समर्थन की और उन तमाम नागरिकों के साथ की जिनका भरोसा अभी भी संविधान और उसमें लिखी…
  • CPI(M) expresses concern over Jodhpur incident, demands strict action from Gehlot government
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जोधपुर की घटना पर माकपा ने जताई चिंता, गहलोत सरकार से सख़्त कार्रवाई की मांग
    04 May 2022
    माकपा के राज्य सचिव अमराराम ने इसे भाजपा-आरएसएस द्वारा साम्प्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश करार देते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं अनायास नहीं होती बल्कि इनके पीछे धार्मिक कट्टरपंथी क्षुद्र शरारती तत्वों की…
  • एम. के. भद्रकुमार
    यूक्रेन की स्थिति पर भारत, जर्मनी ने बनाया तालमेल
    04 May 2022
    भारत का विवेक उतना ही स्पष्ट है जितना कि रूस की निंदा करने के प्रति जर्मनी का उत्साह।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License