NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
अमेरिका में कोरोना वायरस से सितंबर तक दो लाख लोगों की मौत की आशंका: भारतीय अमेरिकी प्रोफ़ेसर
हार्वर्ड में ‘ग्लोबल हेल्थ इंस्टीट्यूट’ के प्रमुख आशीष झा ने बुधवार को सीएनएन से कहा कि वह लोगों को घर में रहने के लिए ‘‘डराने’’ की कोशिश नहीं कर रहे हैं, बल्कि वह लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने और जांच की संख्या बढ़ाने एवं संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए बुनियादी ढांचा मजबूत करने की अपील कर रहे हैं।
भाषा
11 Jun 2020
कोरोना वायरस
Image courtesy: Al Jazeera

न्यूयॉर्क। अमेरिका के भारतीय मूल के एक जाने-माने प्रोफ़ेसर ने सचेत किया है कि इस साल सितंबर तक देश में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण मरने वालों की संख्या दो लाख तक पहुंच सकती है और कोविड-19 के मामलों में बड़ी गिरावट की उम्मीद करना ‘‘ख़्याली पुलाव पकाने’’ के समान होगा।

हार्वर्ड में ‘ग्लोबल हेल्थ इंस्टीट्यूट’ के प्रमुख आशीष झा ने बुधवार को सीएनएन से कहा कि वह लोगों को घर में रहने के लिए ‘‘डराने’’ की कोशिश नहीं कर रहे हैं, बल्कि वह लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने और जांच की संख्या बढ़ाने एवं संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए बुनियादी ढांचा मजबूत करने की अपील कर रहे हैं।

झा ने कहा, ‘‘यदि कोई मामलों में बड़ी गिरावट की उम्मीद कर रहा है, तो वह निश्चित ही ख़्याली पुलाव पका रहा है। यदि आगामी तीन महीने तक कोरोना वायरस संक्रमण के रोजाना सामने आ रहे नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं होती है, तो भी सितंबर तक दो लाख लोगों की मौत होने की आशंका है और यह निश्चित ही भयावह है।’’

झा ने कहा कि उन्होंने गर्मी के मौसम में हालात सुधरने की उम्मीद की थी, लेकिन इसके विपरीत गर्मियों में भी संख्या बढ़ रही है।

कोरोना वायरस संक्रमण और इससे हुई मौत की संख्या के मामले में अमेरिका विश्व में सबसे बुरी तरह प्रभावित देश है।

‘जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी’ के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में इस समय करीब 20 लाख लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 1,12,900 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

Coronavirus
COVID-19
Corona in USA
Corona Deaths

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Inflation
    सौम्या शिवकुमार
    महंगाई "वास्तविक" है और इसका समाधान भी वास्तविक होना चाहिए
    01 Mar 2022
    केंद्रीय बैंकों द्वारा महंगाई को काबू करने के लिए ब्याज दर को प्रबंधित किया जाता है, लेकिन यह तरीक़ा अप्रभावी साबित हुआ है। इतना ही नहीं, इस उपकरण का जब इस्तेमाल किया जाता है, तब यह भी ध्यान नहीं रखा…
  • russia ukrain
    एपी/भाषा
    यूक्रेन-रूस घटनाक्रम: रूस को अलग-थलग करने की रणनीति, युद्ध अपराधों पर जांच करेगा आईसीसी
    01 Mar 2022
    अमेरिका ने जासूसी के आरोप में 12 रूसी राजनयिकों को निष्कासित करने की घोषणा की है। रूस की कई समाचार वेबसाइट हैक हो गईं हैं जिनमें से कुछ पर रूस ने खुद रोक लगाई है। तो वहीं संयुक्त राष्ट्र के दुलर्भ…
  •  Atal Progress Way
    बादल सरोज
    अटल प्रोग्रेस वे से कई किसान होंगे विस्थापित, चम्बल घाटी का भी बदल जाएगा भूगोल : किसान सभा
    01 Mar 2022
    "सरकार अपनी इस योजना और उसके असर को छुपाने की कोशिश में है। ना तो प्रभावित होने वाले किसानों को, ना ही उजड़ने और विस्थापित होने वाले परिवारों को विधिवत व्यक्तिगत नोटिस दिए गए हैं। पुनर्वास की कोई…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर एक लाख से कम हुई 
    01 Mar 2022
    पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के क़रीब 7 हज़ार नए मामले सामने आए हैं। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 92 हज़ार 472 हो गयी है।
  • Imperialism
    प्रभात पटनायक
    साम्राज्यवाद अब भी ज़िंदा है
    01 Mar 2022
    साम्राज्यवादी संबंध व्यवस्था का सार विश्व संसाधनों पर महानगरीय या विकसित ताकतों द्वारा नियंत्रण में निहित है और इसमें भूमि उपयोग पर नियंत्रण भी शामिल है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License