NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
कोरोना वायरस से संक्रमित माकपा के वरिष्ठ नेता श्यामल चक्रवर्ती का निधन
ट्रेड यूनियन नेता श्यामल चक्रवर्ती 1982 से 1996 तक तीन बार पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री रहे। उन्हें 30 जुलाई को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह दो बार राज्यसभा सदस्य भी रहे।
भाषा
07 Aug 2020
श्यामल चक्रवर्ती

कोलकाता: माकपा के वरिष्ठ नेता श्यामल चक्रवर्ती का कोविड-19 के चलते बृहस्पतिवार को 76 वर्ष की आयु में कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनकी पार्टी ने यह जानकारी दी।

ट्रेड यूनियन नेता चक्रवर्ती 1982 से 1996 तक, तीन बार पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री रहे। उन्हें 30 जुलाई को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह दो बार राज्यसभा सदस्य भी रहे।

पार्टी के एक नेता ने कहा, 'बृहस्पतिवार दोपहर उनका निधन हो गया। वह बीते कुछ दिन से वेंटिलेटर पर थे।''

अस्पताल के एक प्रवक्ता ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चक्रवर्ती निमोनिया से पीड़ित थे और उन्हें दो बार हार्ट अटैक आया। पहले हार्ट अटैक को तो उन्होंने सहन कर लिया, लेकिन दूसरे हृदयाघात के बाद उनका निधन हो गया।

चक्रवर्ती के परिवार में उनकी बेटी ऊषासी चक्रवर्ती हैं, जो अभिनेत्री हैं।

वह 2008 से 2014 तक राज्य सभा के सदस्य रहे। इससे पहले वह 1981 से लेकर 1996 तक विधायक रहे थे।

चक्रवर्ती सबसे अधिक समय तक सीटू की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष रहे नेताओं में शुमार थे। वह 2003 से 2017 के बीच सीटू के अध्यक्ष रहे।

60 के दशक में राजनीति में कदम रखने वाले चक्रवर्ती के संगठनात्मक कौशल और भाषण कला को सबसे पहले वरिष्ठ वामपंथी नेता प्रमोद दासगुप्ता ने पहचाना।

दासगुप्ता ने बिमान बोस, अनिल विश्वास, सुभाष चक्रवर्ती और बुद्धदेव भट्टाचार्य के साथ श्यामल चक्रवर्ती को पार्टी की अगली पीढ़ी के नेता के तौर पर तैयार किया।

माकपा ने ट्वीट किया, 'आज श्रमिक वर्ग और देश के वामपंथी आंदोलन ने एक महत्वपूर्ण आवाज को हमेशा के लिये खो दिया।'

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनके निधन से पश्चिम बंगाल की राजनीति में खालीपन पैदा हो गया है।

बनर्जी ने कहा, 'वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद तथा बंगाल के पूर्व मंत्री श्यामल चक्रवर्ती के निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के साथ हैं।'

भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख दिलीप घोष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी चक्रवर्ती के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से जान गंवाने वाले चक्रवर्ती दूसरे बड़े नेता हैं। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के विधायक तमोनाश घोष का इस महामारी से जून में निधन हो गया था।

बुधवार को विधाननगर नगर निगम के पार्षद सुभाष बोस का भी कोविड-19 के चलते निधन हो गया था।

Coronavirus
CPIM
kolkata
Shyamal chakraborty
West Bengal

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: लापता लोगों के परिजन अनिश्चतता से व्याकुल, अपनों की तलाश में भटक रहे हैं दर-बदर

टीएमसी नेताओं ने माना कि रामपुरहाट की घटना ने पार्टी को दाग़दार बना दिया है

बेपटरी हुई बीकानेर-गुवाहटी एक्सप्रेस से जुड़ा बचाव अभियान पूरा हुआ : एनएफआर

बंगाल : बस के नहर में गिरने से छह प्रवासी मजदूरों की मौत

यूपी: ‘135 शिक्षक, शिक्षा मित्रों की पंचायत चुनावों में तैनाती के बाद कोविड जैसे लक्षणों से मौत'

नासिक के अस्पताल में आंखों में आंसू लिए जवाब मांग रहे हैं परिजन, मामले में प्राथमिकी दर्ज

कोलकाता आग हादसा: कुछ शवों की पहचान के लिए डीएनए जांच कराने पर विचार

मध्यप्रदेश बस हादसा: 'हादसे का शिकार हुई मासूम ज़िंदगियों को निजीकरण और मुनाफ़े की हवस ने निगला'

अपनी गायकी से दिलों को जीतने वाले एसपी बालासुब्रमण्यम का कोरोना से निधन

पश्चिम बंगाल: दो आदिवासी नाबालिग बहनों से गैंगरेप, एक ने जान दी, दूसरी की हालत नाज़ुक


बाकी खबरें

  • general strike
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्यों है 28-29 मार्च को पूरे देश में हड़ताल?
    27 Mar 2022
    भारत के औद्योगिक श्रमिक, कर्मचारी, किसान और खेतिहर मज़दूर ‘लोग बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ 28-29 मार्च 2022 को दो दिवसीय आम हड़ताल करेंगे। इसका मतलब यह है कि न सिर्फ देश के विशाल विनिर्माण क्षेत्र…
  • Bhagat Singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    शहीद भगत सिंह के इतिहास पर एस. इरफ़ान हबीब
    27 Mar 2022
    'इतिहास के पन्ने मेरी नज़र से' के इस एपिसोड में नीलांजन ने बात की है इतिहासकार एस. इरफ़ान हबीब से भगत सिंह के इतिहास पर।
  • Raghav Chadha
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: पंजाब में राघव चड्ढा की भूमिका से लेकर सोनिया गांधी की चुनौतियों तक..
    27 Mar 2022
    हर हफ़्ते की प्रमुख ख़बरों को लेकर एकबार फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन…
  • jaunpur violence against dalits
    विजय विनीत
    उत्तर प्रदेश: योगी के "रामराज्य" में पुलिस पर थाने में दलित औरतों और बच्चियों को निर्वस्त्र कर पीटेने का आरोप
    27 Mar 2022
    आरोप है कि बदलापुर थाने में औरतों और बच्चियों को पीटने से पहले सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए। पहले उनके कपड़े उतरवाए गए और फिर बेरहमी से पीटा गया। औरतों और लड़कियों ने पुलिस पर यह भी आरोप लगाया कि वे…
  • सोनिया यादव
    अपने ही देश में नस्लभेद अपनों को पराया बना देता है!
    27 Mar 2022
    भारत का संविधान सभी को धर्म, जाति, भाषा, वेशभूषा से परे बिना किसी भेदभाव के एक समान होने की बात करता है, लेकिन नस्लीय भेद इस अनेकता में एकता की भावना को कलंकित करता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License