NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
भारी दबाव के बावजूद ग्रिड ने अग्नि परीक्षा पास कर ली, लेकिन क्या यह ज़रूरी था?
पावर ग्रिड में 32 गीगा वॉट या उसके लोड के एक चौथाई से अधिक की गिरावट और बढ़ोत्तरी देखी गयी। हमारी जानकारी में किसी भी ग्रिड में होने वाली यह एक अभूतपूर्व घटना थी। क्या इस नाज़ुक मोड़ पर महज़ "फ़ील गुड करने" का यह क़दम ग्रिड के लिए जोखिम भरा नहीं था?
प्रबीर पुरुकायास्थ
07 Apr 2020
Power Grid
प्रतीकात्मक तस्वीर

पावर ग्रिड, या अधिक सही ढंग से कहा जाए, तो ग्रिड का संचालन करने वाले बिजली इंजीनियरों और अफ़सरों ने इस घटना के ज़रिये एक अग्नि परीक्षा पास कर ली है। पावर सिस्टम ऑपरेशंस कॉरपोरेशन (POSOCO) ने जैसी आशंका जतायी थी, 5 अप्रैल, 9 बजे रात को 12-14 गीगा वाट (GW) से नहीं, बल्कि, प्रचंड 32 गीगा वाट GW से ग्रिड लोड में गिरावट आयी। जैसा कि नीचे दिये गये चार्ट (6 अप्रैल की सुबह POSOCO द्वारा जारी) से पता चलता है कि यह गिरावट उस समय सिस्टम पर कुल लोड का 27% थी।

ग्रिड कॉरपोरेशन के इतिहास में ही नहीं, बल्कि भारत या दुनिया में कहीं भी इस बड़ी मात्रा तक की अचानक हुई गिरावट और 9 मिनट के भीतर उसकी वापसी एक अनसुनी सी कहानी है। आम तौर पर, असामान्य ग्रिड घटनायें, दुर्घटनाओं के कारण ही होती हैं। लेकिन, यह पूरी तरह से मानव निर्मित था। प्रधानमंत्री ने 5 अप्रैल को एक कार्यक्रम में 9 बजे 9 मिनट के लिए इसका निर्णय लिया था, जिसकी अहमियत रौशनी के अलावा कुछ भी नहीं थी। या शायद ऐसा करने के पीछे उनकी तड़क-भड़क दिखाने की भावना ही थी, मगर आह्वान के होते ही पावर ग्रिड सहित पूरा देश उनके इस आह्वान पर छलांग लगाकर कूद गया!

आइए, सबसे पहले हम बड़ी तस्वीर पर नज़र डालें। आख़िर ग्रिड ने चंद मिनटों के भीतर इस भारी गिरावट और लोड में इस बढ़ोत्तरी का सामना कैसे किया ? POSOCO ने इस आपात स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्रीय और राज्य के डिस्पैच सेंटर की सलाह से एक व्यापक 26-सूत्रीय योजना तैयार की थी। मोटे तौर पर उन्होंने तय किया था कि वे उन थर्मल पावर स्टेशनों के लोड को नीचे ले आयेंगे, जो धीरे-धीरे

प्रतिक्रिया करते हैं, और पनबिजली और गैस-आधारित उत्पादन को बढ़ाते हैं,जो मांग में बदलाव को लेकर बहुत तेज़ी से प्रतिक्रिया करते हैं। चूंकि थर्मल प्लांट्स की तुलना में हाइड्रो प्लांट्स और गैस टर्बाइन बहुत तेज़ी से प्रतिक्रिया करते हैं। इसलिए जब बिजली जाती है, तो उन्हें जल्दी से अनलोड करने के लिए बेहतर तरीक़े से समायोजित किया जाता है और लोड बढ़ने पर फिर से तेज़ी के साथ ऊपर आ जाता है। नीचे दिये गये हमारे चार्ट से पता चलता है कि हाइड्रो और गैस-आधारित स्टेशनों ने 32 गीगावॉट लोड ड्रॉप में से क़रीब 20 गीगावॉट लिया, बाकी थर्मल द्वारा लिया गया।

graph 1_7.JPG

दूसरा, POSOCO ने भी इस "इवेंट" की शुरुआत से पहले 49.7-50.3 सामान्य ऑपरेटिंग बैंड की निचली सीमा तक ग्रिड फ़्रीक्वेंसी को नीचे आने दिया, उस समय फ़्रीक्वेंसी 49.7 पर थी। ग्रिड की फ़्रीक्वेंसी भी लोड के गिरने के साथ बढ़ गयी, और सामान्य फ़्रीक्वेंसी बैंड की ऊपरी सीमा से थोड़े कम, अधिकतम 50.26 तक पहुंच गयी। सरल शब्दों में कहा जाए, तो इसका मतलब है कि ग्रिड से जुड़े प्रत्येक उपकरण, जिसमें पंखे, रेफ़्रीजरेटर में लगे कंप्रेशर्स, एयर कंडीशनर जैसे हमारे घरों में लगे मोटर्स भी शामिल हैं, ये सभी उपकरण ग्रिड की उस अधिशेष ऊर्जा को खपाने के लिए थोड़ा तेज़ चले। पूरे सिस्टम पर गंभीर रूप से दबाव पड़ा था, लेकिन बिना किसी बड़ी घटना हुए सबकुछ बच गया।

ग्रिड अधिकारियों ने कई दूसरे उपाय भी किये थे, जिनमें से सभी को यह देखना था कि अचानक बिजली के गुल होने और बहुत कम समय में इतनी बड़ी मात्रा में होने वाली लोडिंग से कैसे निपटा जाए।

graph 2_4.JPG

ऊर्जा मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि 5 अप्रैल को प्रधानमंत्री के आह्वान को ज़मीन पर उतारने से ग्रिड को लेकर किसी तरह के असामान्य हालात पैदा नहीं होंगे, और यह सामान्य सीमा और ग्रिड के मानक संचालन प्रोटोकॉल के भीतर अच्छी तरह से संपन्न हो जायेगा।

यह सरासर झूठ था। ग्रिड ने कभी भी इस तरह की किसी भी घटना का आजतक सामना नहीं किया है, जहां कुछ ही मिनटों में ग्रिड के कुल भार का एक-चौथाई से अधिक लोड गोता लगा गया हो और फिर वापस बढ़ गया हो। दुनिया में कहीं भी इस मात्रा की घटना का सामना करने के लिए कोई मानक संचालन प्रक्रिया नहीं है। POSOCO अपने 26-सूत्रीय ऐडवाइज़री में इस घटना को "अभूतपूर्व" बताता है, जबकि बिजली मंत्रालय के विरोधाभास वाले बयान में यह ग्रिड के सामान्य परिचालन सीमाओं के भीतर की घटना है।

ग्रिड पर पड़ने वाले इस प्रभाव से निपटने का कारण वह व्यापक तैयारी है, जिसे POSOCO, राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और राज्य लोड डिस्पैच सेंटर, जनरेटिंग स्टेशनों और सभी कर्मचारियों ने इस प्रधानमंत्री से प्रेरित इस आपातकाल का सामना करने के लिए की थी।

5 अप्रैल की इस अभूतपूर्व घटना का सामना करने के लिए पोस्को की 26-बिंदुओं की सूची में अंतिम बिंदु पर नज़र डालना ज़रूरी है, जिसमें "एक ब्लैक स्टार्ट के लिए तैयारी" और "सेवाओं की बहाली" की बात कही गयी है। ब्लैक स्टार्ट की ज़रूरत तब होती है, जब पावर स्टेशन उपलब्ध होने के बिना पावर स्टेशन शुरू करना होता है। यह तब ज़रूरी होता है, जब ग्रिड के ध्वस्त होने के बाद किसी स्टेशन को शुरू करना होता है, और ग्रिड को बहाल करना होता है।

ज़ाहिर है, मोदी द्वारा 5 अप्रैल के "अभूतपूर्व" कार्यक्रम की शुरुआत के तहत POSOCO को ग्रिड के लिए इस जोखिम के बारे में अच्छी तरह से पता था, और इसके लिए उसने तैयारी भी की थी। सौभाग्य से, ग्रिड अधिकारियों, इंजीनियरों और बिजली कर्मचारियों ने बिजली प्रणालियों का प्रबंधन किया, और हमें इस संकट से उबार लिया। लेकिन, सवाल है कि क्या ग्रिड के लिए दबाव से गुज़रने वाला इस तरह का परीक्षण ज़रूरी था, ख़ासकर तब, जब हम पहले से ही कोविड-19 महामारी और एक लॉकडाउन के भारी दबाव में हैं?

अंग्रेजी में लिखे गए मूल आलेख को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं

The Grid Passes its Trial by Fire After Tense Moments

COVID 19 Pandemic
Lights off on April 5
Power Grid
Grid Failure
POSOCO
PM MODI
National Power Grid
grid collapse
coronavirus in india

Related Stories

नया बजट जनता के हितों से दग़ाबाज़ी : सीपीआई-एम

स्वास्थ्य बजट 2021-22 में जनता को दिया गया झांसा

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटो में आए 63 हज़ार से ज़्यादा नए मामले

विश्लेषण : भारत में कोविड-19 की कम मृत्यु दर का सच क्या है

टी सेल और हर्ड इम्यूनिटी: हम इन पर कितना भरोसा कर सकते हैं?

ग्रामीण भारत में कोरोना-38: मज़दूरों की कमी और फ़सल की कटाई में हो रही देरी से हरियाणा के किसान तकलीफ़ में हैं

जीडीपी के नए आंकड़े बताते हैं कि मोदी की नीतियों ने अर्थव्यवस्था को कैसे तबाह किया

क्या यह नव-उदारवादी युग के अंत की शुरुआत तो नहीं है ?

कोरोना वायरस के मरीजों में टी कोशिकाएं कैसे काम करती हैं?

केरल : कोविड-19 पर क़ाबू पाने में दो क़दम आगे


बाकी खबरें

  • यमन पर सऊदी अत्याचार के सात साल
    पीपल्स डिस्पैच
    यमन पर सऊदी अत्याचार के सात साल
    30 Mar 2022
    यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व वाला युद्ध अब आधिकारिक तौर पर आठवें साल में पहुंच चुका है। सऊदी नेतृत्व वाले हमले को विफल करने की प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए हज़ारों यमन लोगों ने 26 मार्
  • imran khan
    भाषा
    पाकिस्तान में संकटग्रस्त प्रधानमंत्री इमरान ने कैबिनेट का विशेष सत्र बुलाया
    30 Mar 2022
    यह सत्र इस तरह की रिपोर्ट मिलने के बीच बुलाया गया कि सत्ताधारी गठबंधन के सदस्य दल एमक्यूएम-पी के दो मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। 
  • national tribunal
    राज वाल्मीकि
    न्याय के लिए दलित महिलाओं ने खटखटाया राजधानी का दरवाज़ा
    30 Mar 2022
    “नेशनल ट्रिब्यूनल ऑन कास्ट एंड जेंडर बेस्ड वायोंलेंस अगेंस्ट दलित वीमेन एंड माइनर गर्ल्स” जनसुनवाई के दौरान यौन हिंसा व बर्बर हिंसा के शिकार 6 राज्यों के 17 परिवारों ने साझा किया अपना दर्द व संघर्ष।
  • fracked gas
    स्टुअर्ट ब्राउन
    अमेरिकी फ्रैक्ड ‘फ्रीडम गैस’ की वास्तविक लागत
    30 Mar 2022
    यूरोप के अधिकांश हिस्सों में हाइड्रोलिक फ्रैक्चरिंग का कार्य प्रतिबंधित है, लेकिन जैसा कि अब यूरोपीय संघ ने वैकल्पिक गैस की आपूर्ति के लिए अमेरिका की ओर रुख कर लिया है, ऐसे में पिछले दरवाजे से कितनी…
  • lakhimpur kheri
    भाषा
    लखीमपुर हिंसा:आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने के लिए एसआईटी की रिपोर्ट पर न्यायालय ने उप्र सरकार से मांगा जवाब
    30 Mar 2022
    पीठ ने कहा, ‘‘ एसआईटी ने उत्तर प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को जांच की निगरानी कर रहे न्यायाधीश के दो पत्र भेजे हैं, जिन्होंने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने के वास्ते राज्य…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License