NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
फिलिस्तीनी कैदियों को कोरोनावायरस का संक्रमण, इजरायल ने चिकित्सीय सुविधा देने से किया इनकार
फिलिस्तीनी कैदियों के मानवाधिकार समूहों ने इजरायल के जेल अधिकारियों पर कैदियों को इस जानलेवा वायरस से बचने के लिए कोई आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध न कराने और पर्याप्त कदम न उठाने का आरोप लगाया है। इसने लापरवाही और दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है।
पीपल्स डिस्पैच
20 Mar 2020
फिलिस्तीनी

गुरुवार 19 मार्च को पैलेस्टिनियन प्रिजनर्स सोसाइटी (पीपीए) ने जानकारी दी कि इजरायल की जेल अधिकारियों ने उन्हें बताया कि इजरायल के मेगिडो जेल में बंद चार कैदी कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। पीपीएस के अनुसार, मेगिडो के सेक्शन 5, 6 और 10 में चार कैदी एक इजरायली जांचकर्ता के संपर्क में आने के बाद वायरस से संक्रमित हो गए।

एक बयान में पीपीएस ने कहा, “जेल प्रशासन ने कैदियों को संक्रमणों के बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है और हर कोई हाई अलर्ट पर है। कैदियों को जेल के गार्ड और जांचकर्ताओं से संक्रमण का खतरा है।”

संक्रमण के खतरा को देखते हुए चार कैदियों को जेल के बाकी कैदियों से अलग कर दिया गया है।

कैदियों ने शिकायत की है कि हवा में मौजूद वायरस के संपर्क में आने से बचने के लिए जब उन्होंने जेल अधिकारियों से फेस मास्क के लिए कहा तो अधिकारियों ने कैदियों के इस बात का मजाक उड़ाया और उन्हें फेस मास्क के तौर पर "अपने मोजे का इस्तेमाल करने" के लिए कहा। पीपीएस ने यह भी बताया कि इस हफ्ते इजरायल की जेलों में कैंटीन ने कैदियों के लिए कुल 140 उत्पादों की आपूर्ति बंद कर दी।

विरोध करते हुए फिलिस्तीनी कैदियों ने जेल अधिकारियों द्वारा दिए गए भोजन को लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने जेल के दो सेक्शन को बंद करने की भी घोषणा की। फिलिस्तीनी मानवाधिकार समूह अद्दामीर ने एक बयान में कहा कि उसने इज़राइली अधिकारियों को एक पत्र भेजा था जिसमें उन्होंने कैदियों को वायरस से बचाने के लिए उठाए कदमों के बारे में पूछा था। इसके जवाब में अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उन्होंने कैदियों को उनके परिवार और वकीलों से मिलने से रोक दिया।

पीपीएस ने अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन इंटरनेशनल कमेटी ऑफ रेड क्रॉस (आईसीआरसी) से अपील की है कि वह इस जानलेवा वायरस से बचाव के लिए उचित और पर्याप्त सामग्री और सुविधाएं प्रदान करने के लिए इजरायल पर दबाव डालें।

वर्तमान समय में इजरायल की जेलों और हिरासत केंद्रों में लगभग 5700 फिलिस्तीनी हैं जिनमें सैकड़ों महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इनमें से 500 से अधिक को बिना किसी आरोप या मुकदमा के प्रशासनिक हिरासत में रखा गया है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Palestine
Coronavirus infection
Palestinian prisoners
Human right
Palestinian Prisoners Society
PPA

Related Stories

फ़िलिस्तीन ने चीन से 1,00,000 कोविड-19 टीके मंगाए

कैंसर पीड़ित फ़िलिस्तीनी क़ैदी इज़रायल की जेल में जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित

कोरोना वायरस महामारी के बीच इज़रायल की फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ हिंसक छापेमारी और गिरफ़्तारी जारी

फ़िलिस्तीनी क़ैदियों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय दिवस दुनिया भर में मनाया गया

इज़रायल ने पूर्वी यरूशलम में कोरोनो वायरस जांच के लिए बनाए गए फ़िलिस्तीनी क्लिनिक को बंद किया

कोरोना महामारी के बीच इज़़रायल की अपर्याप्त सुविधा के विरोध में फिलिस्तीनी क़ैदी का भूख हड़ताल

कोविड-19 : फ़िलिस्तीनी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इज़रायल से सभी क़ैदियों को रिहा करने की मांग की

फिलिस्तीन के नाकेबंदी वाले गाजा पट्टी में कोरोना वायरस के दो मामलों की पुष्टि


बाकी खबरें

  • tourism sector
    भाषा
    कोरोना के बाद से पर्यटन क्षेत्र में 2.15 करोड़ लोगों को रोज़गार का नुकसान हुआ : सरकार
    15 Mar 2022
    पर्यटन मंत्री ने बताया कि सरकार ने पर्यटन पर महामारी के प्रभावों को लेकर एक अध्ययन कराया है और इस अध्ययन के अनुसार, पहली लहर में 1.45 करोड़ लोगों को रोजगार का नुकसान उठाना पड़ा जबकि दूसरी लहर में 52…
  • election commission of India
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली नगर निगम चुनाव टाले जाने पर विपक्ष ने बीजेपी और चुनाव आयोग से किया सवाल
    15 Mar 2022
    दिल्ली चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनावो को टालने का मन बना लिया है। दिल्ली चुनावो की घोषणा उत्तर प्रदेश और बाकी अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले 9 मार्च को होनी थी लेकिन आयोग ने इसे बिल्कुल…
  • hijab
    सीमा आज़ाद
    त्वरित टिप्पणी: हिजाब पर कर्नाटक हाईकोर्ट का फ़ैसला सभी धर्मों की औरतों के ख़िलाफ़ है
    15 Mar 2022
    इस बात को दरअसल इस तरीके से पढ़ना चाहिए कि "हर धार्मिक रीति का पालन करना औरतों का अनिवार्य धर्म है। यदि वह नहीं है तभी उस रीति से औरतों को आज़ादी मिल सकती है, वरना नहीं। "
  • skm
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एमएसपी पर फिर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा
    15 Mar 2022
    एसकेएम ने फ़ैसला लिया है कि अगले महीने 11 से 17 अप्रैल के बीच एमएसपी की क़ानूनी गारंटी सप्ताह मना कर राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरूआत की जाएगी। 
  • Karnataka High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिजाब  मामला: हिजाब इस्लाम का अभिन्न हिस्सा नहीं, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खारिज की याचिका
    15 Mar 2022
    अदालत ने अपना फ़ैसला सुनते हुए यह भी कहा कि शिक्षण संस्थानों में यूनिफ़ॉर्म की व्यवस्था क़ानूनी तौर पर जायज़ है और इसे संविधान के तहत दी गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन नहीं कहा जा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License