NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 9 हज़ार से अधिक नये मामले, 260 लोगों की मौत
देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले रोज़ाना बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते 24 घंटों में सबसे ज़्यादा 9,304 नये मामले दर्ज किये गए हैं। देश में अब कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 2 लाख 17 हज़ार के पास पहुंच गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
04 Jun 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में यानी कल, 3 जून सुबह 8 बजे से लेकर आज 4 जून सुबह 8 बजे तक, सबसे ज़्यादा 9,304 नये मामले दर्ज किये गये हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटों में कोरोना से पीड़ित 260 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 3,804 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 2,16,919 हो गयी है, जिसमें से 1,04,107 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, और कोरोना संक्रमण के कारण अभी तक 6,075 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 1,06,737 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज सुबह 9 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 42,42,718 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 1,39,485 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

Covid19 India Infographics as on 4 June.jpg

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते दिन कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले 17 राज्यों से सामने आये हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 2,560 मामले, दिल्ली से 1,513 मामले, तमिलनाडु से 1,286 मामले, गुजरात से 483 मामले, उत्तर प्रदेश से 368 मामले, पश्चिम बंगाल से 340 मामले, हरियाणा से 302 मामले, राजस्थान से 279 मामले, कर्नाटक से 267 मामले, बिहार से 235 मामले, आंध्र प्रदेश से 182 मामले, मध्य प्रदेश से 168 मामले, असम से 159 मामले, ओडिशा से 143 मामले, जम्मू कश्मीर से 139 मामले, तेलंगाना से 129 मामले और छत्तीसगढ़ से 104 नये मामले सामने आये हैं।

साथ ही केरल से 82 मामले, उत्तराखंड से 42 मामले, झारखंड से 40 मामले, पंजाब से 34 मामले, मणिपुर से 29 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 16 मामले, हिमाचल प्रदेश से 14 मामले, लद्दाख और नागालैंड से 9-9 मामले, मेघालय से 6 मामले, दादरा और नगर हवेली से 4 मामले और एक-एक नया मामला मिज़ोरम और सिक्किम से सामने आये हैं।

बीते दिन देश के 5 राज्य व केन्द्र शासित प्रदेश से कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें- त्रिपुरा, चंडीगढ़, पुडुचेरी, गोवा और अंडमान निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।

CORONA India Map as on 4 June for Social Media.png

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 260 मरीज़ों की मौत हो चुकी है, सबसे अधिक मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में हुई है। बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में 122 मरीज़ों की मौत हो चुकी है, दिल्ली में 50 मरीज़ों की मौत हुई और 30 मरीज़ों गुजरात में हुई है।

साथ ही तमिलनाडु में 11 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 10 मरीज़ों की मौत हुई, 7-7  मरीज़ों की मौत उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में हुई, राजस्थान में 6 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 4 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत कर्नाटक, बिहार, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और पंजाब में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Health Ministry

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • रौनक छाबड़ा
    हरियाणा : आंगनवाड़ी कर्मचारियों की हड़ताल 3 महीने से जारी, संगठनों ने सरकार से की बातचीत शुरू करने की मांग
    15 Feb 2022
    सोमवार को हरियाणा के अलग-अलग ज़िलों से आये आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने करनाल में मुख्यमंत्री खट्टर के घर के पास एक महापड़ाव में हिस्सा लिया।
  • Muskan Khan
    राजा मुज़फ़्फ़र भट
    क्या मुस्कान इस देश की बेटी नहीं है?
    15 Feb 2022
    कर्नाटक के मांड्या के एक कॉलेज में एक युवा मुस्लिम महिला पर चिल्लाने और उन पर फब्तियां कसने के मामले पर सत्तारूढ़ व्यवस्था खामोश है। क्या उसका ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संकल्प महज एक नारा था?
  • covid-19
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 27,409 नए मामले, 347 मरीज़ों की मौत
    15 Feb 2022
    देश में कोरोना से अब तक 5 लाख 9 हज़ार 358 लोगों अपनी जान गँवा चुके हैं।
  • Gandhi
    भाषा
    चंपारण: जहां अंग्रेजों के ख़िलाफ़ गांधी ने छेड़ी थी जंग, वहाँ गांधी प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त
    15 Feb 2022
    पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी (डीएम) ने बताया कि चरखा पार्क में स्थापित प्रतिमा रविवार रात को क्षतिग्रस्त पाई गई थी और इसे जमीन पर फेंक दिया गया था।
  • paper leak
    गोविंद शर्मा
    यूपी चुनाव: योगी राज में पेपर लीक और परीक्षा-संबंधित घोटालों की कोई कमी नहीं
    15 Feb 2022
    2017 में जब योगी आदित्यनाथ राज्य के सीएम बने तो छात्रों को उम्मीद थी कि बिना किसी कुख्यात पेपर लीक के अब से स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से परीक्षाएं आयोजित की जायेंगी। पांच वर्ष बाद अब उनका दावा है कि…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License