NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अश्लील फिल्म मामले में अदालत ने राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
कुंद्रा की पुलिस रिमांड समाप्त होने पर उन्हें मंगलवार को यहां एक मजिस्ट्रेट अदालत के सामने पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कुंद्रा ने जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर की है। इस याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी।
भाषा
27 Jul 2021
Raj Kundra

मुंबई: अश्लील फिल्मों के निर्माण और कुछ ऐप के जरिये उनके प्रदर्शन के मामले मे गिरफ्तार राज कुंद्रा को मुंबई की एक अदालत ने मंगलवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया । अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कुंद्रा को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था।

कुंद्रा की पुलिस रिमांड समाप्त होने पर उन्हें मंगलवार को यहां एक मजिस्ट्रेट अदालत के सामने पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कुंद्रा ने जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर की है। इस याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी।

अपराध शाखा ने इससे पहले अदालत को बताया था कि कुंद्रा किसी व्यक्ति को 12 लाख अमेरिकी डॉलर में 119 वयस्क फिल्में बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस का दावा है कि मामले की जांच के दौरान यह पाया गया कि कुंद्रा ने आर्म्सप्राइम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की थी जिसने लंदन स्थित केनरिन प्राइवेट लिमिटेड के जरिये ‘हॉटशॉट्स’ ऐप खरीदा जिससे सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डाले जाते थे।

आरोपी के कार्यालय पर तलाशी के दौरान पुलिस ने 51 अश्लील वीडियो पाए जाने का दावा किया है जिसमें से 35 पर हॉटशॉट्स का लोगो था और 16 पर बॉलीफेम का लोगो लगा था।

Raj Kundra

Related Stories


बाकी खबरें

  • बेबीलोन के लोग पाइथागोरस प्रमेय को पाइथागोरस के भी पहले से जानते थे, मिट्टी के टेबलेट पर नक्काशी से पुष्टि
    संदीपन तालुकदार
    बेबीलोन के लोग पाइथागोरस प्रमेय को पाइथागोरस के भी पहले से जानते थे, मिट्टी के टेबलेट पर नक्काशी से पुष्टि
    06 Aug 2021
    एक मिट्टी के टेबलेट को 'Si.427'  नाम दिया गया है, जिसके बारे में अनुमान है कि यह लगभग 3, 700 साल पुराना है। हालांकि, यह कथित तौर पर एक भूमि सौदे को दिखाती है,  लेकिन इस पर जो ज्यामितिक आकार खुदे हुए…
  • अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के 2 साल : क्या है जम्मू और कश्मीर में मानवाधिकारों का हाल?
    फोरम फॉर ह्यूमन राइट्स इन कश्मीर
    अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के 2 साल : क्या है जम्मू और कश्मीर में मानवाधिकारों का हाल?
    06 Aug 2021
    फोरम दुख के साथ कहता है कि पहली दो रिपोर्टों में जिन मानवाधिकार उल्लंघनों का जिक्र किया गया था, वे अब भी जारी हैं।
  • साबरमती आश्रम के रीडेवलपमेंट प्लान को जानी-मानी हस्तियों ने बताया ‘गांधी की दूसरी हत्या जैसा'!
    सोनिया यादव
    साबरमती आश्रम के रीडेवलपमेंट प्लान को जानी-मानी हस्तियों ने बताया ‘गांधी की दूसरी हत्या जैसा'!
    06 Aug 2021
    खुला पत्र लिखने वालों में महात्मा गांधी के परपोते राजमोहन गांधी, लेखक जीएन देवी, फिल्ममेकर आनंद पटवर्धन, स्वाधीनता सेनानी जीजी पारीख, लेखक और जवाहरलाल नेहरू की भतीजी नयनतारा सहगल, इतिहासकार रामचंद्र…
  • बांग्लादेश में COVID-19 से हुई मौत की संख्या में वृद्धि, नए मामलों में बढ़ोतरी जारी
    पीपल्स डिस्पैच
    बांग्लादेश में COVID-19 से हुई मौत की संख्या में वृद्धि, नए मामलों में बढ़ोतरी जारी
    06 Aug 2021
    पिछले कुछ हफ्तों में वायरस के डेल्टा वैरिएंट के फैलने के कारण देश में COVID-19 से होने वाली मौतों की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई है।
  • इज़रायल ने दक्षिणी लेबनान में तीन अलग-अलग स्थानों पर हवाई हमले किए
    पीपल्स डिस्पैच
    इज़रायल ने दक्षिणी लेबनान में तीन अलग-अलग स्थानों पर हवाई हमले किए
    06 Aug 2021
    हालांकि गुरुवार के हमले को 2014 के बाद से लेबनान में पहली बार आधिकारिक तौर पर इजरायली हवाई हमले के रुप में स्वीकार किया गया है। इजरायल नियमित रूप से सीरिया के अंदर अवैध हमले करने के लिए लेबनान के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License