NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
अंतरराष्ट्रीय
कोविड-19 : 5 अफ़्रीकी देशों में अभी तक नहीं हुई मामलों की पुष्टि
हालांकि अफ़्रीकी देशों में बाक़ी दुनिया की तुलना में कोरोना के मामले कम है, लेकिन अगर यह बीमारी व्यापक स्तर पर फैल गई, तो इन देशों की ग़रीबी और ख़राब स्वास्थ्य सेवाओं की वजह से ख़तरा बहुत बढ़ जाएगा।
पीपल्स डिस्पैच
03 Apr 2020
कोविड-19

अफ़्रीका में 2 अप्रैल को बोत्सवाना, बुरुंडी और सिएरा लीयोन में पहले कोरोना के मामले सामने आ गए, इसके बाद सिर्फ़ 5 देश बिना किसी संक्रमण के बचे हुए हैं।

ये पाँच देश मलावी, लेसोथो, साउथ सुडान, कोमोरोस और मध्य अफ़्रीका के साओ टोमे एंड प्रिंसिपे हैं। कोमोरोस और साओ टोमे एंड प्रिंसिपे अफ़्रीका के क्रमशः पूर्वी और पश्चिमी तटों पर स्थित टापू देश हैं। बाक़ी देश स्थलसीमा देश हैं। यह सभी देश महाद्वीप के दस सबसे कमज़ोर अर्थव्यवस्था में शामिल हैं।

हालांकि कम टेस्ट होना भी कम मामलों की वजह हो सकता है, लेकिन यह भी सच है कि अफ़्रीका में तुलनात्मक रूप से कम मामले सामने आए हैं। क्योंकि इन छोटे देशों में महाद्वीप के बाहर की यात्रा कम की जाती है।

इसके बावजूद, आसपास के देशों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 31 मार्च तक, महाद्वीप पर कुल 5,287 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें से 3,465 मामले 24 से 31 मार्च के बीच में आए हैं। यह जानकारी अफ़्रीका सेंटर फॉर डिसीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने दी है।

जिन अफ़्रीकी देशों में अब तक वायरस नहीं पहुंचा है, यह वो देश हैं जिनके स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे दुनिया में सबसे कम विकसित हैं।

ग्लोबल हेल्थ सेक्युर्टी इंडेक्स 2019, जो महामारी में देशों की तैयार की रैंकिंग करता है, उसके अनुसार लेसोथो का स्थान 144, मलावी का 154, कोमोरोस का 160, साउथ सुडान का 180 और साओ टोमे एंड प्रिंसिपे का स्थान 192वां है।

यह देश महाद्वीप के अंदर अन्य देशों पर रोज़गार, आय और उत्पादों के लिए निर्भर करते हैं। ख़ास तौर से दक्षिण अफ़्रीका पर, जहाँ अब तक 1380 मामले सामने आ चुके हैं और अफ़्रीका में यह बीमारी का केंद्र बन गया है।

इन देशों की सरकारों ने चीन और अन्य देशों से समर्थन लेकर ख़ुद को तैयार रखने की कवायद शुरू कर दी है। उदाहरण के तौर पर मलावी और साउथ सुडान में भारी संख्या में इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Coronavirus
COVID-19
Coronavirus Epidemic
WHO
africa
African Countries
International news
Global Health Security Index

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • लव पुरी
    क्या यही समय है असली कश्मीर फाइल को सबके सामने लाने का?
    04 Apr 2022
    कश्मीर के संदर्भ से जुडी हुई कई बारीकियों को समझना पिछले तीस वर्षों की उथल-पुथल को समझने का सही तरीका है।
  • लाल बहादुर सिंह
    मुद्दा: क्या विपक्ष सत्तारूढ़ दल का वैचारिक-राजनीतिक पर्दाफ़ाश करते हुए काउंटर नैरेटिव खड़ा कर पाएगा
    04 Apr 2022
    आज यक्ष-प्रश्न यही है कि विधानसभा चुनाव में उभरी अपनी कमजोरियों से उबरते हुए क्या विपक्ष जनता की बेहतरी और बदलाव की आकांक्षा को स्वर दे पाएगा और अगले राउंड में बाजी पलट पायेगा?
  • अनिल अंशुमन
    बिहार: विधानसभा स्पीकर और नीतीश सरकार की मनमानी के ख़िलाफ़ भाकपा माले का राज्यव्यापी विरोध
    04 Apr 2022
    भाकपा माले विधायकों को सदन से मार्शल आउट कराये जाने तथा राज्य में गिरती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों के विरोध में 3 अप्रैल को माले ने राज्यव्यापी प्रतिवाद अभियान चलाया
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में एक हज़ार से भी कम नए मामले, 13 मरीज़ों की मौत
    04 Apr 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.03 फ़ीसदी यानी 12 हज़ार 597 हो गयी है।
  • भाषा
    श्रीलंका के कैबिनेट मंत्रियों ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दिया
    04 Apr 2022
    राजनीतिक विशेषज्ञों ने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार में कमी के कारण पैदा हुए आर्थिक संकट से सरकार द्वारा कथित रूप से ‘‘गलत तरीके से निपटे जाने’’ को लेकर मंत्रियों पर जनता का भारी दबाव था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License