NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कोविड-19 : यूएई की मदद के लिए भारत से 88 नर्सों का पहला समूह दुबई पहुंचा
अमेरिका को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा के बाद भारत ने यूएई की मदद के लिए अपना नर्सिंग स्टाफ भेजा है। हालांकि भारत में भी कोरोना संक्रमण तेज़ी से बढ़ रहा है। देश में 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के अब तक के सबसे ज्यादा 4,213 नये मामले दर्ज किये गये हैं और 97 लोगों की मौत हुई है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
11 May 2020
cartoon click

दुबई : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में वृद्धि होने के बीच देश के स्वास्थ्यकर्मियों की मदद के वास्ते भारत से 88 नर्सों का पहला समूह यहां पहुंचा।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार खाड़ी देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 17 हजार के पार हो गई है।

स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने कहा कि यूएई में शनिवार को इस महामारी के 624 नये मामले सामने आये है जिससे मामलों की कुल संख्या बढ़कर 17,417 हो गई है।

इस दिन वायरस के कारण 11 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 185 हो गई है।

खलीज टाइम्स की खबर के अनुसार ये नर्स केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में एस्टर डीएम हेल्थकेयर अस्पतालों से हैं। इन नर्सों को 14 दिन तक पृथक रखे जाने के बाद आवश्यकता के अनुसार विभिन्न अस्पतालों में भेजा जायेगा।

नर्सों का यह समूह शनिवार को एक विशेष उड़ान से दुबई हवाई अड्डे पहुंचा।

यूएई में भारतीय राजदूत पवन कपूर ने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को और मजबूत मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत और यूएई दिखा रहे हैं कि कैसे एक रणनीतिक साझेदारी को इस महामारी से निपटने के लिए एक मजबूत सहयोग में बदला जा सकता है। जरूरत में दोस्त की मदद करना दोनों देशों के बीच सहयोग का मकसद है।’’

दुबई स्वास्थ्य प्राधिकरण के महानिदेशक हुमैद अल कुतामी ने कहा, “यह पहल दोनों देशों द्वारा साझा किए गए संबंधों की पहचान है और यह सरकार और निजी स्वास्थ्य क्षेत्र के बीच घनिष्ठ सहयोग को दिखाता है।’’

गहन चिकित्सा इकाई में काम करने की विशेषज्ञ इन भारतीय नर्सों ने कहा कि वे इस पहल का हिस्सा बनकर खुश हैं।

हालांकि कोरोना की रोकथाम में भारत की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में यानी कल, 10 मई सुबह 8 बजे से लेकर आज, 11 मई सुबह 8 बजे तक अब तक के सबसे ज्यादा यानी 4,213 नये मामले सामने आये हैं और 97 लोगों की मौत हो चुकी है। इस आंकड़े के साथ भारत आज विश्व में चौथे नंबर पर पहुंच गया है।

पूरा परिदृश्य देखें तो देश भर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की कुल संख्या 67,152 हो गयी है। हालांकि इसमें से 31.15 फ़ीसदी यानी 20,917 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण 2,206 मरीज़ों की मौत हो चुकी है और देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 44,029 हो गयी है।

इसे पढ़ें : कोरोना अपडेट: देश भर में कोरोना संक्रमण के 4,213 नये मामले, 97 लोगों की मौत

Coronavirus
COVID-19
Nurses
UAE
Dubai
Hydroxychloroquine
cartoon click
cartoon

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • राज वाल्मीकि
    अब साहित्य का दक्षिण टोला बनाने की एक कोशिश हो रही है: जयप्रकाश कर्दम
    13 Feb 2022
    इतवार विशेष: दलित साहित्य और दलित लेखकों के साथ भेदभाव हो रहा है जैसे गांव में होता है न, दलित बस्ती दक्षिण टोला। दलित साहित्य को भी यह मान लीजिए कि यह एक दक्षिण टोला है। इस तरह वे लोग दलित साहित्य…
  • Saharanpur
    शंभूनाथ शुक्ल
    यूपी चुनाव 2022: शांति का प्रहरी बनता रहा है सहारनपुर
    13 Feb 2022
    बीजेपी की असली परीक्षा दूसरे चरण में हैं, जहां सोमवार, 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे। दूसरे चरण में वोटिंग सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूँ, शाहजहांपुर ज़िलों की विधानसभा…
  • Uttarakhand
    कृष्ण सिंह
    चुनाव 2022: उत्तराखंड में दलितों के मुद्दे हाशिये पर क्यों रहते हैं?
    13 Feb 2022
    अलग उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भी दलित समाज के अस्तित्व से जुड़े सवाल कभी भी मुख्यधारा के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रश्न नहीं रहे हैं। पहाड़ी जिलों में तो दलितों की स्थिति और भी…
  • Modi
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: अगर आरएसएस न होता...अगर बीजेपी नहीं होती
    13 Feb 2022
    "...ये तो अंग्रेजों की चापलूसी में लगे थे। कह रहे थे, अभी न जाओ छोड़ कर, कि दिल अभी भरा नहीं"
  • election
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: चुनाव आयोग की साख पर इतना गंभीर सवाल!
    13 Feb 2022
    हर हफ़्ते की कुछ खबरें और उनकी बारिकियाँ बड़ी खबरों के पीछे छूट जाती हैं। वरिष्ठ पत्रकार जैन हफ़्ते की इन्हीं कुछ खबरों के बारे में बता रहे हैं। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License