NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
कोविड-19 : कैसा रहा 21 दिनों का सफ़र? क्या कहते हैं मरीज़ों के आंकड़े 
किसी भी तरह के प्रतिबन्ध से पहले तक भारत में कोरोना के मामलों में दो गुना इज़ाफ़ा हर तीन दिनों में हो रहा था। प्रतिबन्ध लगा देने के बाद 14 अप्रैल तक की रिपोर्ट यह है कि कोरोना के मामले में दो गुना इजाफा हर 7 दिनों में होने लगा।
अजय कुमार
14 Apr 2020
कोविड-19
Image courtesy: RFI

कोरोना से लड़ने के लिए भारत को 21 दिनों के लिए बंद कर दिया गया। यह मियाद 14 अप्रैल को खत्म हो रही है। लॉकडाउन से जुड़े बहुत सारे पहलुओं को छोड़कर केवल इस बात पर फोकस करते हैं कि भारत में कोरोना के मामले की रफ़्तार इन 21 दिनों में कैसी रही?

प्रधानमंत्री के आर्थिक मामलों की सलाहकार परिषद में सदस्य रह चुकी और मौजूदा वक्त में रिसर्च एंड पॉलिसी से जुड़ी ब्रूकिंग संस्थान की प्रोफेसर शमिका रवि ने 21 दिनों के लॉकडाउन के आंकड़ों का विश्लेषण कर निष्कर्ष निकाला है। जिन्हें संक्षिप्त तरीके से हम प्रस्तुत कर रहे हैं।

मार्च 12 तक भारत में कोरोना के मामले हर तीन दिन में दो गुने रहे थे। मार्च 12 को सरकार ने विदेशों से आवाजाही को रोक दिया। स्कूलों, कॉलेजों और पब्लिक जगहों को बंद करने का आदेश दे दिया। इन प्रतिबंधों की वजह से 12 मार्च से लेकर 23 मार्च तक कोरोना के मामले में दो गुने का इजाफा हर 5 दिनों में होने लगा।  

इसके बाद कोरोना से बचने के लिए कयामत की रात आयी। पूरे भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया। मार्च 29 तक के आंकड़ों से यह निकलकर आया कि कोरोना के मामले हर पांच दिन में दो गुने होने की बजाए हर चार दिन में दो गुने की रफ़्तार से बढ़ते दिखने लगे। इसकी वजह 13 मार्च से 15 मार्च के बीच निजामुद्दीन में हुआ धार्मिक आयोजन था। जिसकी वजह से आंकड़ों के लिहाज से देखे तो अचानक बहुत बड़ी संख्या में मामले जुड़ गए।

अप्रैल 6 तक यानि लॉकडाउन के दो हफ्ते बाद लॉकडाउन का असर दिखने लगा। अप्रैल 6 तक के आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद पता चला कि भारत में हर 6 दिनों के बाद मामलों में दो गुने की बढ़ोतरी हो रही थी। अप्रैल 13 तक के आंकड़ों से यह दिख रहा है कि हर 7 दिनों में भारत में कोरोना के मामलें में दो गुने की बढ़ोतरी हो रही है।

इस तरह से देखा जाए तो किसी भी तरह के प्रतिबन्ध से पहले तक भारत में कोरोना के मामलों में दो गुना इजाफा हर तीन दिनों में हो रहा था। प्रतिबन्ध लगा देने के बाद 14 अप्रैल तक की रिपोर्ट यह है कि कोरोना के मामले में दो गुना इजाफा हर 7 दिनों में होने लगा। वर्डलोमीटर के मुताबिक 14 अप्रैल के सुबह 8 बजे तक भारत में कोरोना के कुल मरीज की संख्या 10541 हैं।

कहने का मतलब है कि कोरोना को केवल आंकड़ों के लिहाज से देखें तो लॉकडाउन की वजह से फायदा हुआ है। शमिका रवि का विशेलषण कहता है कि अगर किसी भी तरह का प्रतिबन्ध नहीं होता तो मामले दो गुने रफ़्तार से बढ़ते और इनकी संख्या 67052 होती। यह संख्या भी ज्यादा है लेकिन भाजपा के अमित मालवीय की झूठी खबर से बहुत कम है कि प्रतिबन्ध नहीं लगाया जाता तो यह संक्रमित मरीजों की संख्या 8 लाख 20 हजार होती।  

अप्रैल 14 तक भारत में प्रतिदिन 13.32 फीसदी के हिसाब से मामलों में इजाफा हो रहा है। अमेरिका में प्रतिदिन मामलों में होने वाला इजाफा 17 फीसदी के आसपास है। अगर दस लाख की आबादी पर मौतों की संख्या देखी जाए तो भारत में यह 0. 27 होता है।  भारत के बराबर बड़े देश चीन और अमेरिका है। चीन में दस लाख की आबादी पर 2.41 लोग मरे हैं और अमेरिका में 71.95 लोग मरे हैं। स्पेन, इटली और इस समय बेल्जियम जैसे देश कोरोना से सबसे संवेदशील जगहों में शामिल हैं। स्पेन, बेल्जियम और इटली जैसे देशों में दस लाख की आबादी पर मरने वालों की संख्या क्रमशः 380, 338 और 341 है।

इस दौरान भारत में कोरोना के सबसे अधिक मामले दिल्ली और मुंबई में मिले। राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु अभी भी कोरोना से जूझ रहे हैं। यहां मामले दूसरे राज्यों से अधिक है। केरल, आंध्र प्रदेश की स्थिति पहले से अच्छी हो रही है। उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, झरखंड, जम्मू- कश्मीर, पंजाब, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के बारें में अभी बहुत अधिक अनिश्चितिता की स्थिति है।

इन सभी बातों को पढ़ने के साथ एक बात ध्यान में रखनी जरूरी है कि भारत में कोरोना के आँकड़ें जिस तरह से संग्रहित किये जा रहे हैं, उस पर भी विवाद चल रहा है।   

CORONA_INDIA 14 April 5 PM.png

Coronavirus
COVID-19
novel coronavirus
Coronavirus Epidemic
Corona cases

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • जेएनयू आतंकवाद रोधी पाठ्यक्रम: दबे स्वरों में होने वाली बेहूदा बकवास अब मुख्यधारा शिक्षा में शामिल
    वसी मनाज़िर
    जेएनयू आतंकवाद रोधी पाठ्यक्रम: दबे स्वरों में होने वाली बेहूदा बकवास अब मुख्यधारा शिक्षा में शामिल
    06 Sep 2021
    एक मुस्लिम-विरोधी और इस्लाम-विरोधी आख्यान को संस्थाबद्ध करने का काम जिसे अतीत में सिर्फ खुस-फुसाहट वाली बातचीत या कट्टर व्हाट्सएप्प ग्रुपों में ही सुना जाता था, एक प्रकार से मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय…
  • गिनी में तख़्तापलट: सेना ने राष्ट्रपति अल्फा कोंडे को गिरफ़्तार किया, सरकार भंग करने की घोषणा
    पीपल्स डिस्पैच
    गिनी में तख़्तापलट: सेना ने राष्ट्रपति अल्फा कोंडे को गिरफ़्तार किया, सरकार भंग करने की घोषणा
    06 Sep 2021
    तख़्तापलट करने वाले नेताओं ने देश के संविधान को भंग करने की भी घोषणा की है। इसे पिछले साल संशोधित किया गया था ताकि कोंडे को तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने की अनुमति मिल सके।
  • पंजशीर विद्रोह का पूरे अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान प्रतिरोध खड़ा करना असंभव है
    एम. के. भद्रकुमार
    पंजशीर विद्रोह का पूरे अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान प्रतिरोध खड़ा करना असंभव है
    06 Sep 2021
    पंजशीर विद्रोह एक फुटनोट बन कर रह गया है क्योंकि इसकी पूरे अफ़गानिस्तान में तालिबान विरोधी प्रतिरोध पैदा करने की संभावना शून्य है।
  • ग्रमीण बैंक
    अंकित शुक्ला, प्रकाश रंजन
    बिहार ग्रामीण बैंक में एक और बड़ा घोटाला!, लेकिन बैंक और पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR
    06 Sep 2021
    मामला 19 अगस्त का है जब लोगों को इस बात की भनक लगी कि कस्तूरी सराय बैंक में ग़बन हो गया है तो लोग अपने साथ भी ग़बन की आशंका में डर सहम गए। मामले के बारे में सुनते ही बैंक के आगे भीड़ उमड़ गई , लोग अपनी-…
  • वृद्धावस्था पेंशन में वृद्धि से इंकार, पूंजीपतियों पर देश न्यौछावर करती मोदी सरकार
    प्रभात पटनायक
    वृद्धावस्था पेंशन में वृद्धि से इंकार, पूंजीपतियों पर देश न्यौछावर करती मोदी सरकार
    06 Sep 2021
    केंद्र सरकार ने संसद में कहा है कि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना के अंतर्गत बुजुर्गों को दी जाने वाली मासिक पेंशन की राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। इस समय इस योजना के अंतर्गत 60 से 79 साल तक उम्र…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License