NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
कोविड-19 : तमिलनाडु में 10 से 24 मई तक लॉकडाउन,स्टालिन ने ऑक्सीजन उपलब्धता के 'गंभीर संकट' को लेकर मोदी को  लिखा पत्र
मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने एक बयान में कहा कि ‘‘अपरिहार्य कारणों’’ से लॉकडाउन लगाया जा रहा है और चिकित्सा विशेषज्ञों के अलावा शुक्रवार को जिलाधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक से मिली जानकारियों के आधार पर यह फैसला लिया गया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
08 May 2021
कोविड-19 : तमिलनाडु में 10 से 24 मई तक लॉकडाउन
Image courtesy : NDTV

चेन्नई : तमिलनाडु में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के बीच सरकार ने इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए राज्यभर में 10 मई से दो हफ्ते का ‘‘पूर्ण लॉकडाउन’’ लगाने की शनिवार को घोषणा की। जबकि शुक्रवार को शपथ लेने के बाद ही उन्होंने तमिलनाडु में चिकित्सीय ऑक्सीजन की उपलब्धता के 'गंभीर संकट' को खत्म करने को लेकर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप का आग्रह किया था।

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने एक बयान में कहा कि ‘‘अपरिहार्य कारणों’’ से लॉकडाउन लगाया जा रहा है और चिकित्सा विशेषज्ञों के अलावा शुक्रवार को जिलाधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक से मिली जानकारियों के आधार पर यह फैसला लिया गया है।

बयान में कहा गया है कि केंद्रीय गृह और स्वास्थ्य मंत्रालयों द्वारा की गई सिफारिशों पर भी गौर किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘बीमारी को फैलने से रोकने के प्रयासों को तेज करते हुए पूर्ण लॉकडाउन 10 मई को सुबह चार बजे से 24 मई को सुबह चार बजे तक लागू रहेगा।’’

स्टालिन ने शनिवार और रविवार को दुकानों के खुलने के समय में मौजूदा पाबंदियों में ढील देने की घोषणा करते हुए उन्हें लोगों की मदद के लिए रात नौ बजे तक खोलने की अनुमति दी क्योंकि 10 मई से सख्त पाबंदियां लागू होंगी।

तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कोरपोरेशन (टीएएसएमएसी) द्वारा संचालित शराब की सरकारी दुकानों, सभी बार, स्पा, जिम, ब्यूटी पार्लर, सैलून, सिनेमा थिएटर, क्लब और मनोरंजन पार्क तथा चिड़ियाघर इस अवधि के दौरान बंद रहेंगे।

पर्वतीय स्थल ऊटी और कोडईकनाल में समुद्री तट और पर्यटक स्थल बंद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवाओं स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, दमकल और बचाव सेवा तथा आपदा प्रबंधन, से जुड़ा कामकाज संभालने वाले विभागों के अलावा अन्य सरकारी विभागों के कार्यालय बंद रहेंगे।

सभी निजी कार्यालय और कंपनियां तथा आईटी और आईटीईएस कंपनियां बंद रहेंगी और कर्मचारी घर से काम कर सकते हैं।

धार्मिक स्थलों, शादी और अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों की संख्या पर मौजूदा पाबंदियां जारी रहेंगी जबकि शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

अंतर और अंत:जिला सरकारी और निजी बस सेवाएं निलंबित रहेंगी जबकि किराये पर चलने वाली टैक्सियां तथा ऑटो रिक्शा सड़कों पर नहीं दौड़ेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शादी, अंतिम संस्कार, साक्षात्कार या परीक्षा जैसे आवश्यक काम के लिए यात्रा करने वाले लोगों को सबूत दिखाना होगा।

सब्जियां, राशन, मछली और मांसाहारी उत्पाद बेचने वाली दुकानें 50 प्रतिशत ग्राहकों के साथ दोपहर 12 बजे तक ही खुलेंगी।

होटलों और चाय की दुकानों में लोग नहीं बैठ सकेंगे। होटल खाना पैक करके दे सकते हैं और चाय की दुकानों को दोपहर तक बंद करना होगा।

स्टालिन ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान जिन्हें काम करने की अनुमति दी गई है उनमें मीडिया, कुरियर कंपनियां, अस्पताल और संबंधित सेवाओं, पेट्रोल पम्प, डेटा सेंटर और दूरसंचार सेवाएं शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य द्वारा संचालित अम्मा कैंटीन खुली रहेगी, पटरियों पर सब्जियां और फूल बेचने वाले विक्रेता दोपहर 12 बजे तक काम कर सकते हैं और उचित मूल्य की दुकानें सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी।

स्टालिन ने लोगों से कोविड नियमों का पालन करने और महामारी को रोकने के लिए सरकार की गतिविधियों में सहयोग देने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री स्टालिन ने ऑक्सीजन उपलब्धता के 'गंभीर संकट' को लेकर मोदी को पत्र लिखा
 
तमिलनाडु में चिकित्सीय ऑक्सीजन की उपलब्धता के 'गंभीर संकट' को खत्म करने को लेकर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने राज्य को ऑक्सजीन की आपूर्ति सुनिश्चित करने और इसके लिए केंद्र से कंटेनर की उपलब्धता व रेल के जरिये परिवहन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

उन्होंने चेन्नई के नजदीक एक सरकारी अस्पताल में इस हफ्ते कथित तौर पर ऑक्सीजन की कमी के चलते 13 लोगों की मौत का उल्लेख करते हुए कहा कि इस गैस की उपलब्धता की स्थिति 'बहुत ही गंभीर' है।

मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद मोदी के साथ अपने पहले आधिकारिक संवाद में स्टालिन ने कहा ' ऐसे में जबकि राज्य महामारी को नियंत्रित करने के लिए अनेक कदम उठा रहा है, मैं तमिलनाडु में चिकित्सीय ऑक्सीजन के गंभीर संकट की ओर आपका तत्काल ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। '

मोदी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में चिकित्सीय ऑक्सीजन की दैनिक खपत करीब 440 मीट्रिक टन है और इसके अगले दो हफ्ते में बढ़कर 840 मीट्रिक टन हो जाने की संभावना है, लेकिन राष्ट्रीय ऑक्सीजन योजना में राज्य को इसका आवंटन 220 मीट्रिक टन है जोकि 'असंगत' है।

राज्य के अधिकारियों ने एक और दो मई को आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग से चर्चा की। पत्र में उन्होंने कहा कि वे राज्य को 476 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए सहमत हो गए, लेकिन इस संबंध में आदेश अभी तक जारी नहीं किया गया है।

स्टालिन ने संकट की इस घड़ी में तमिलनाडु को पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री से इस मामले में दखल देने का आग्रह किया है।

तमिलनाडु में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 26,465 नए मामले आए और पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 197 लोगों की मौत हुई। इसके साथ राज्य में संक्रमण के मामले 13.23 लाख हो चुके हैं और मृतकों की संख्या 15,171 पर पहुंच गई है।

tamil nadu
COVID-19
Lockdown
M. K. Stalin
Oxygen shortage
Modi Govt

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • Drugs worth Rs 313 crore seized from three people in Gujarat
    भाषा
    गुजरात में तीन लोगों के पास से 313 करोड़ रुपये मूल्य की मादक पदार्थ जब्त
    11 Nov 2021
    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को महाराष्ट्र के ठाणे के रहनेवाले सज्जाद घोसी नाम के व्यक्ति को एक गुप्त सूचना के आधार पर खम्भलिया कस्बे के एक अतिथिगृह से गिरफ्तार किया…
  • sc
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    त्रिपुरा हिंसा:सुप्रीम कोर्ट वकीलों, पत्रकार के खिलाफ यूएपीए के तहत दर्ज प्राथमिकी रद्द करने के अनुरोध पर करेगी सुनवाई
    11 Nov 2021
    प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और हिमा कोहली की पीठ को अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने सूचित किया कि तथ्य खोज समिति का हिस्सा रहे दो वकील और एक पत्रकार के खिलाफ उनकी सोशल मीडिया…
  • Varun Gandhi said on Kangana Ranaut's remarks about independence - call it madness or sedition
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    आजादी को लेकर कंगना रनौत की टिप्पणी पर बोले वरूण गांधी - इसे पागलपन कहूं या देशद्रोह
    11 Nov 2021
    कंगना रनौत की आलोचना करते हुए गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह,…
  •  PM's parliamentary constituency Banaras breathing poisonous air
    विजय विनीत
    स्पेशल रिपोर्टः ज़हरीली हवा में सांस ले रहे पीएम के संसदीय क्षेत्र बनारस के लोग
    11 Nov 2021
    दिवाली के बाद से ही पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में स्थिति दमघोंटू बनी हुई है। इस शहर की एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 से नीचे उतरने का नाम नहीं ले रही है। यह स्थिति उन लोगों के…
  • maharastra
    भाषा
    महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मंत्री ने यूनियन से बात की
    11 Nov 2021
    एमएसआरटीसी के एक अधिकारी ने कहा, "आज राज्य भर में सभी 250 डिपो बंद हैं। कल, कम से कम तीन डिपो चालू थे, लेकिन आज वे भी बंद हैं।" एमएसआरटीसी के कर्मचारी, घाटे में चल रहे निगम के राज्य सरकार में विलय की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License