NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
कोविड-19 : कई राज्यों में लॉकडाउन या लॉकडाउन-जैसी पाबंदियां, लेकिन संपूर्ण लॉकडाउन क्यों नहीं?
देश के वैज्ञानिक, डॉक्टर, एक्सपर्ट यहाँ तक कि सरकार की खुद की कोरोना टास्क फ़ोर्स ने भी देश में 15 दिनों के संपूर्ण लॉकडाउन की सिफ़ारिश कर दी है।  इन सबके बाद भी वो इस तरफ विचार करते नहीं दिख रहे है और न ही कोई राहत पैकेज की घोषणा कर रहे है।  
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
05 May 2021
लॉकडाउन
फ़ोटो साभार: सोशल मीडिया

नई दिल्ली: कोविड-19 के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी पर लगाम कसने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन लगाए जाने की मांग के बीच भारत के बड़े हिस्से में इस तरह की पाबंदियां अलग-अलग समय अवधि के लिए जारी हैं। लेकिन एक बार फिर सवाल वही जब डॉक्टर और एक्सपर्ट देशव्यापी लॉकडाउन लगाने को कह रहे है तो फिर सरकार ऐसा कर क्यों नहीं रही है? जबकि देशभर में अधिकतर राज्यों ने खुद से ही पाबंदियाँ और तालाबंदी जैसे कदम उठाए हैं।  एक बार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा कोरोना वायरस के कारण जारी पाबंदियों का ब्यौरा देख लेते है --

दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में 19 अप्रैल से लॉकडाउन लगा हुआ है और यह दस मई तक जारी रहेगा।

बिहार : चार मई से 15 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है।

उत्तर प्रदेश : सप्ताहांत लॉकडाउन दो और दिनों के लिए बढ़ाकर बृहस्पतिवार तक किया गया है।

हरियाणा : यहां तीन मई से सात दिनों के लिए लॉकडाउन है। इससे पहले नौ जिलों में सप्ताहांत कर्फ्यू लगाया गया था।

ओडिशा : पूरे राज्य में पांच मई से 19 मई तक 14 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है।

राजस्थान : 17 मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू हैं।

कर्नाटक : 27 अप्रैल की रात से 12 मई तक लॉकडाउन लगा है।

झारखंड : 22 अप्रैल से छह मई तक लॉकडाउन है।

छत्तीसगढ़ : यहां जिलाधिकारियों को लॉकडाउन 15 मई तक बढ़ाने की अनुमति है, जो पांच मई को समाप्त हो रहा है।

पंजाब : यहां सप्ताहांत लॉकडाउन जैसे उपायों के अलावा व्यापक पाबंदियां हैं और 15 मई तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा।

मध्यप्रदेश : यहां सात मई तक ‘‘कोरोना कर्फ्यू’’ लागू है जिसमें केवल आवश्यक सेवाओं को अनुमति है।

गुजरात : 29 शहरों में रात्रि कर्फ्यू जारी है। इसके अलावा आवाजाही एवं सार्वजनिक स्थलों पर एकत्रित होने से मनाही है।

महाराष्ट्र : इसने पांच अप्रैल को निषेधाज्ञा के साथ कर्फ्यू जैसा लॉकडाउन और लोगों की आवाजाही पर पाबंदियां लगाई थीं। पाबंदियां बाद में 15 मई तक बढ़ा दी गईं।

गोवा : चार दिवसीय लॉकडाउन सोमवार को समाप्त हो गया। लेकिन कलानगुटे और उत्तर गोवा के कैंडोलिम जैसे पर्यटक स्थलों पर लॉकडाउन जारी रहेगा। सरकार ने कहा है कि कोविड-19 के कारण पाबंदियां दस मई तक जारी रहेंगी जिस दौरान विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे जबकि राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध रहेगा।

तमिलनाडु : राज्य ने 20 मई तक सभी राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों पर रोक सहित व्यापक पाबंदियां लगाई हैं।

केरल : यहां चार मई से नौ मई तक लॉकडाउन जैसी कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं।

पुडुचेरी : यहां दस मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है।

तेलंगाना : आठ मई तक रात्रि कर्फ्यू जारी है।

आंध्रप्रदेश : छह मई से दो हफ्ते के लिए दोपहर 12 बजे से सुबह छह बजे तक आंशिक कर्फ्यू की घोषणा। राज्य में पहले रात्रि कर्फ्यू लगा था।

पश्चिम बंगाल : पिछले हफ्ते हर तरह की सभाओं पर प्रतिबंध सहित व्यापक पाबंदियां लगाई गईं।

असम : रात्रि कर्फ्यू को रात आठ बजे से सुबह छह बजे किया गया जिसमें बुधवार से सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। रात्रि कर्फ्यू 27 अप्रैल से सात मई तक।

नगालैंड : 30 अप्रैल से 14 मई तक कड़े नियमों के साथ आंशिक लॉकडाउन लगाया गया।

मिजोरम : आइजोल एवं अन्य जिला मुख्यालयों में तीन मई से आठ दिनों का लॉकडाउन।

जम्मू-कश्मीर : प्रशासन ने श्रीनगर, बारामूला, बडगाम और जम्मू जिलों में छह मई तक लॉकडाउन बढ़ाया। सभी 20 जिलों के निगम/शहरी स्थानीय निकाय सीमा में रात्रि कर्फ्यू जारी।

उत्तराखंड : राज्य ने कई पाबंदियां और रात्रि कर्फ्यू लगाया है।

हिमाचल प्रदेश : 12 में से चार जिलों में रात्रि कर्फ्यू और सप्ताहांत बंदी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 5 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,82,315 नए मामले दर्ज किए गए है। इसके अलावा कोरोना से 24 घंटों में अब तक की रिकार्ड 3,780 मरीज़ों की मौत हुई है, इससे पहले एक दिन में सबसे ज़्यादा यानि 3,689 मरीज़ों की मौत 2 मई को हुई थी | साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 3,38,439 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 40,096 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 6 लाख 65 हज़ार 184 हो गयी है। जिनमें से अब तक 2 लाख 26 हज़ार 188 लोग अपनी जान गवा चुके है। देश में कोरोना से पीड़ित 82.03 फ़ीसदी यानि 1 करोड़ 69 लाख 51 हज़ार 731 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 34 लाख 87 हज़ार 229 हो गयी है।

ये सभी आकड़े डराने वाले हैं ,लेकिन केंद्र की मोदी सरकार अभी देश को बताने में लगी है सब कुछ ठीक है।  यहाँ तक कि कई अदलतों ने भी उन्हें फ़टकार लगाई है। इन सबके बाद भी ऐसा लग रहा है वो इन सबसे बेफ़िक्र है।  क्योंकि जब देश के वैज्ञानिक ,डॉक्टर , एक्सपर्ट यहाँ तक कि सरकार की खुद की कोरोना टास्क फ़ोर्स ने भी देश में 15 दिनों के संपूर्ण लॉकडाउन की सिफ़ारिश कर दी है।  इन सबके बाद भी वो इस तरफ विचार करते नहीं दिख रहे हैं और न ही कोई राहत पैकेज की घोषणा कर रहे हैं।  देशभर में कई राज्यों में लोग ऑक्सीजन और चिकित्सा सुविधा के आभाव में दम तोड़ रहे हैं। देश के श्मशानों और कब्रिस्तानों में भी जगह नहीं रही है। ऐसे में यह हठधर्मिता क्यों? यही सवाल लोगों के मन में उठा रहा है जिसका जवाब ढूंढे नहीं मिल रहा है।  

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ )

COVID-19
Coronavirus
Lockdown
State Government
Central Government

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • वी. श्रीधर
    आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार
    03 Jun 2022
    सकल घरेलू उत्पाद के नवीनतम अनुमानों से पता चलता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था रिकवरी से बहुत दूर है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 
    03 Jun 2022
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,041 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 21 हज़ार 177 हो गयी है।
  • mundka
    न्यूज़क्लिक टीम
    मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'
    02 Jun 2022
    देश की राजधानी दिल्ली के पश्चिम इलाके के मुंडका गाँव में तीन मंजिला इमारत में पिछले महीने हुई आग की घटना पर गुरुवार को शहर के ट्रेड यूनियन मंच ने श्रमिकों की असमय मौत के लिए जिम्मेदार मालिक,…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग
    02 Jun 2022
    दिल्ली में मुंडका जैसी आग की ख़तरनाक घटनाओं के ख़िलाफ़ सेंट्रल ट्रेड यूनियन के संयुक्त मंच दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर प्रदर्शन किया।
  • bjp
    न्यूज़क्लिक टीम
    बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !
    02 Jun 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे में आज अभिसार शर्मा चर्चा कर रहे हैं बीजेपी सरकार जिस तरह बॉलीवुड का इस्तेमाल कर रही है, उससे क्या वे अपना एजेंडा सेट करने की कोशिश कर रहे हैं?
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License