NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
अंतरराष्ट्रीय
कोविड-19 : रूस में रविवार को दर्ज हुए सबसे ज़्यादा मामले
रूस ने हर साल होने वाली विक्ट्री परेड की तारीख़ आगे बढ़ा दी है। यह परेड दूसरे विश्व युद्ध में नाज़ी जर्मनी पर सोवियत यूनियन की विजय का जश्न मनाने के लिए आयोजित की जाती है।
पीपल्स डिस्पैच
20 Apr 2020
कोरोना वायरस

19 अप्रैल को रूस में कोरोना वायरस के 6000 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में आए सबसे ज़्यादा मामले हैं। इसके साथ रूस में पिछले हफ़्ते 27000 नए मामले सामने आए और अब वहाँ 42000 से ज़्यादा मामले हो गए हैं और 361 लोगों की मौत हो गई है।

रविवार, जो कि रूढ़िवादी ईसाइयों के लिए ईस्टर डे भी था, को आए इन मामलों की वजह से रूस अब कोरोना से प्रभावित दुनिया के टॉप 10 देशों में शामिल हो गया है। हालांकि, इतने ज़्यादा मामले सामने आने के बावजूद दूसरे देशों के मुक़ाबले रूस में मरने वालों की संख्या काफ़ी कम है।

मॉस्को और आसपास के इलाक़ों में देश भर के 60% से ज़्यादा मामले हैं। यह इलाक़े सबसे बड़े हॉटस्पॉट बने हुए हैं।

सरकार का दावा है कि टेस्ट की संख्या बढ़ी है इसलिए ज़्यादा मामले सामने आए हैं। एक Tass रिपोर्ट के अनुसार, रूस में अब 2 मिलियन से ज़्यादा लोगों की टेस्टिंग हो चुकी है और 135000 लोगों की क्वारन्टीन में रखा गया है।

रूस में बॉर्डर सील हो गये हैं, और ग़ैर ज़रूरी सेवाओं और उद्योगों पर लॉकडाउन लगा हुआ है।

17 अप्रैल को पुतिन ने 9 मई को होने वाली विस्ट्री परेड की भी तारीख़ आगे बढ़ाने की घोषणा कर दी। यह परेड दूसरे विश्व युद्ध में नाज़ी जर्मनी पर सोवियत यूनियन की विजय का जश्न मनाने के लिए आयोजित की जाती है।

लॉकडाउन की वजह से अर्थव्यवस्था और कामगार लोगों पर पड़ने से रोकने के लिए राष्ट्रपति पुतिन ने पिछले हफ़्ते देश की जीडीपी का 2% के राहत पैकेज की घोषणा की। इसके तहत छोटे और मध्य वर्ग के उद्योगों के मज़दूरों को अप्रैल और मई में लिए 160 डॉलर प्रति महीना देने की योजना है।

देश के विपक्षी दलों के अनुसार यह राहत पैकेज अपर्याप्त है और रूस को कामकाजी वर्ग के लिए बजट बढ़ाना होगा। पिछले हफ़्ते रूस की संसदीय फाइनेंस ओवरसाइट बॉडी ने चेतावनी दी थी कि माहमारी की वजह से देश में बेरोज़गारी 8 मिलियन तक पहुंच सकती है।

साभार :पीपल्स डिस्पैच

COVID-19
Coronavirus
Corona Crisis
Russia
economic crises

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • alternative media
    अफ़ज़ल इमाम
    यूपी चुनावः कॉरपोरेट मीडिया के वर्चस्व को तोड़ रहा है न्यू मीडिया!
    27 Jan 2022
    पश्चिमी यूपी में एक अहम बात यह देखने को मिल रही है कि कई जगहों पर वहां के तमाम लोग टीवी न्यूज के बजाए स्थानीय यूट्यूब चैनलों व वेबसाइट्स पर खबरें देखना पसंद कर रहे हैं। यह सिलसिला किसान आंदोलन के समय…
  • राज कुमार
    गोवा चुनाव: सिविल सोसायटी ने जारी किया गोवा का ग्रीन मेनिफेस्टो
    27 Jan 2022
    गोवा के युवाओं, विभिन्न संस्थाओं और गणमान्य नागरिकों ने मिलकर गोवा का हरित घोषणा-पत्र यानी गोवा का ग्रीन मेनिफेस्टो जारी किया है। इस बारे में हमने आमचे मोलें सिटिज़न मूवमेंट से जुड़े स्वभू कोहली से…
  • कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2.86 लाख नए मामले, 573 मरीज़ों की मौत
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2.86 लाख नए मामले, 573 मरीज़ों की मौत
    27 Jan 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,86,384 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 3 लाख 71 हज़ार 500 हो गयी है।
  • sb
    एजाज़ अशरफ़
    मेरा हौसला टूटा नहीं है : कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज
    27 Jan 2022
    जब मैं 21 साल की हुई, तो मैं यह चुनाव करने को लेकर आज़ाद थी कि मैं भारतीय होना चाहती हूं या अमेरिकी होना चाहती हूं। मैंने बुनियादी तौर पर भारतीय होने को चुना, क्योंकि तब तक मैं पहले से ही सामाजिक…
  • Sudan
    पवन कुलकर्णी
    सूडान में तख्तापलट के ख़िलाफ़ विरोध-प्रदर्शन जारी, 3 महीने में 76 प्रदर्शनकारियों की मौत
    27 Jan 2022
    24 जनवरी को तख्तापलट के खिलाफ हुए देश-व्यापी विरोध प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा तीन और प्रदर्शनकारियों की गोली मार कर हत्या कर दी गई है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License