NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
युद्धग्रस्त सीरिया में Covid-19 से मौत का पहला मामला सामने आया
दो दशक लंबे युद्ध के कारण देश की ज्यादातर चिकित्सा सुविधाएं प्रभावित हुई हैं। सरकार विरोधी नियंत्रित क्षेत्रों में स्थितियां और बदतर हो सकती हैं।
पीपल्स डिस्पैच
30 Mar 2020
coronavirus

युद्धग्रस्त सीरिया में 29 मार्च को नोवल कोरोनोवायरस संक्रमण से पहली मौत का मामला सामने आया है। एक महिला को राजधानी दमिश्क के एक अस्पताल में भर्ती होने के कुछ ही मिनटों बाद उसके मौत की सूचना दी गई।

सीरिया का स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में Covid-19 से संक्रमण के कुल नौ मामले हैं।

सीरिया की सरकार ने वायरस से होने वाले संक्रमणों को और अधिक फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया है और रात का कर्फ्यू लगाया है। Covid-19 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा एक वैश्विक महामारी घोषित किया गया है और वैश्विक स्तर पर इसके संक्रमण के 7,00,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

इसने विश्वविद्यालयों, मस्जिदों को बंद कर दिया है, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को छोड़कर सभी व्यवसायों को बंद कर दिया है और आम लोगों तथा सरकारी अधिकारियों की गतिविधियों पर 16 अप्रैल तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार हजारों इराकी और ईरानी श्रद्धालु अभी भी पैगंबर मुहम्मद की पोती और अली व फातिमा की बेटी सैय्यदा ज़ैनब की दमिश्क स्थित दरगाह की जियारत इराक से होते हुए भूमि मार्गों के माध्यम से कर रहे हैं जो शियाओं के बीच आदरणीय थी। यह सीरिया में संक्रमण का संभावित स्रोत हो सकता है।

सीरिया सरकार की एक करीबी सहयोगी देश ईरान में Covid-19 के चलते सबसे ज़्यादा यानी 38000 से अधिक संक्रमित लोगों के मामले सामने आए हैं वहीं 2600 से अधिक मौत रिपोर्ट की गई है। इराक में Covid-19के लगभग 550 मामले दर्ज किए गए हैं।

अन्य संभावित मार्गों में लेबनान, तुर्की और जॉर्डन के साथ लगी सीमाएं हो सकती हैं। इन सभी देशों में 2011 में युद्ध के शुरु होने के बाद से बड़ी संख्या में सीरियाई शरणार्थी रह रहे हैं। इन सभी देशों में शरणार्थी शिविरों में से अधिकांश भीड़भाड़ वाले हैं और इनमें मूलभूत सुविधाओं का अभाव है जो r Covid-19संक्रमणों का प्रमुख केंद्र बन सकता है।

सीरियन अरब न्यूज़ एजेंसी (SANA) के अनुसार सीरिया के आंतरिक मंत्रालय ने रविवार को एक आदेश जारी किया कि लेबनान के माध्यम से देश में प्रवेश करने वाले सभी सीरियाई नागरिकों को क्वारंटीन में रख दिया जाएगा।

हालांकि सरकार अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में एहतियाती कदम उठा रही है और इनमें से कुछ क्षेत्रों जैसे कि राजधानी दमिश्क के नजदीक चिकित्सीय बुनियादी ढांचे को अपेक्षाकृत बढ़ा दिया गया है, यह अभी भी उस स्तर तक नहीं पहुंचा है जहां यह बड़ी संख्या में संक्रमण के मामलों का सामना कर सके। लगभग एक दशक पुराने युद्ध के कारण देश के अन्य हिस्सों में चिकित्सा सुविधाएं, विशेष रूप से तुर्की की सीमा के पास उत्तर में और सरकार विरोधी शक्तियों के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में तहस नहस कर दिया गया है।

डब्ल्यूएचओ के अनुसार सीरिया में इस वायरस के प्रसार का सामना करने की क्षमता सीमित है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Syria
COVID-19
WHO
Syrian Arab News Agency
SANA
IRAN

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 15,823 नए मामले, 226 मरीज़ों की मौत
    13 Oct 2021
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 40 लाख 1 हज़ार 743 हो गयी है।
  • RTI
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    आरटीआई अधिनियम का 16वां साल: निष्क्रिय आयोग, नहीं निपटाया जा रहा बकाया काम
    13 Oct 2021
    ​​​​​​​एक रिपोर्ट के मुताबिक़ 26 सूचना आयोगों में 30 जून तक 2,55,602 अपीलें और शिकायतें लम्बित थीं।
  • workers
    प्रभात पटनायक
    वित्तीय पूंजी और विश्व अर्थव्यवस्था में कम होता मज़दूरों का हिस्सा
    13 Oct 2021
    मोदी राज हर कीमत पर नवउदारवादी नीति-निजाम को ही चलाने पर तुला हुआ है। उसके पास न तो अर्थव्यवस्था को लेकर अपने कोई विचार हैं और न ही उसे मेहनतकश जनता की कोई परवाह है, वह तो बस अंतरराष्ट्रीय वित्तीय…
  • forest land
    अयस्कांत दास
    एक तरफ़ PM ने किया गांधी का आह्वान, दूसरी तरफ़ वन अधिनियम को कमजोर करने का प्रस्ताव
    13 Oct 2021
    पर्यावरण मंत्रालय, वन अधिनियम के दायरे में कुछ बुनियादी संरचनागत गतिविधियों को छूट देना चाहता है।
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    हसदेव बचाओ आंदोलन, शहीद किसान दिवस और अन्य ख़बरें
    12 Oct 2021
    आज के डेली राउंडअप में हमारी नज़र रहेगी हसदेव बचाने की यात्रा पर आदिवासी, देश भर में आज शहीद किसान दिवस और अन्य ख़बरों पर।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License