NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कोविड-19 संक्रमित आसाराम को आईसीयू मे भर्ती कराया गया
इस बीच उनके समर्थक और अनुयायी बडी संख्या में एम जी अस्पताल के बाहर जुट गये और उन्होंने उन्हें एम्स में ले जाने की मांग की। अस्पताल प्रबंधन ने इस मांग को मानने से इनकार कर दिया।
भाषा
07 May 2021
कोविड-19 संक्रमित आसाराम को आईसीयू मे भर्ती कराया गया
फ़ोटो साभार: सोशल मीडिया

जोधपुर (राजस्थान): किशोरी पर यौन हमला करने को लेकर जेल में बंद स्वयंभू बाबा आसाराम बापू को कोरोना वायरस संक्रमित पाये जाने के दो दिन बाद यहां एक अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में ले जाया गया।

सूत्रों ने बताया कि आसाराम को एम जी अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया है, उन्हें सांस लेने में परेशानी के बाद कल रात अस्पताल ले जाया गया था। उनकी उम्र 80 साल के आसपास है।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘ उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है और उनकी दशा स्थिर बतायी जाती है। ’’

जोधपुर केंद्रीय कारागार के सूत्रों ने बताया कि दो दिन पहले आसाराम और अन्य कैदियों के नमूने जांच के लिए लिये गये और जांच में आसाराम संक्रमित पाये गये जिसके बाद उनका उपचार शुरू किया गया।

एक जेल अधिकारी ने कहा, ‘‘ बुधवार रात को उनकी दशा बिगड़ गयी । उन्होंने ज्वर और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी। हम रात में ही उन्हें एम जी अस्पताल ले गये।’’

वैसे एस एन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने इस संबंध में कुछ कहने से इनकार किया। एम जी अस्पताल इसी कॉलेज के अंतर्गत आता है।

इस बीच उनके समर्थक और अनुयायी बडी संख्या में एम जी अस्पताल के बाहर जुट गये और उन्होंने उन्हें एम्स में ले जाने की मांग की। अस्पताल प्रबंधन ने इस मांग को मानने से इनकार कर दिया।

पुलिस ने अस्पताल के अंदर घुसने की उनकी कोशिश नाकाम कर दी। बाद में दो महिला अनुयायी पुलिस को झांसा लेने की कोशिश करने को लेकर हिरासत में ले ली गयी।

Asaram
COVID-19

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • brooklyn
    एपी
    ब्रुकलिन में हुई गोलीबारी से जुड़ी वैन मिली : सूत्र
    13 Apr 2022
    गौरतलब है कि गैस मास्क पहने एक बंदूकधारी ने मंगलवार को ब्रुकलिन में एक सबवे ट्रेन में धुआं छोड़ने के बाद कम से कम 10 लोगों को गोली मार दी थी। पुलिस हमलावर और किराये की एक वैन की तलाश में शहर का चप्पा…
  • non veg
    अजय कुमार
    क्या सच में हिंदू धर्म के ख़िलाफ़ है मांसाहार?
    13 Apr 2022
    इतिहास कहता है कि इंसानों के भोजन की शुरुआत मांसाहार से हुई। किसी भी दौर का कोई भी ऐसा होमो सेपियंस नही है, जिसने बिना मांस के खुद को जीवित रखा हो। जब इंसानों ने अनाज, सब्जी और फलों को अपने खाने में…
  • चमन लाल
    'द इम्मोर्टल': भगत सिंह के जीवन और रूढ़ियों से परे उनके विचारों को सामने लाती कला
    13 Apr 2022
    कई कलाकृतियों में भगत सिंह को एक घिसे-पिटे रूप में पेश किया जाता रहा है। लेकिन, एक नयी पेंटिंग इस मशहूर क्रांतिकारी के कई दुर्लभ पहलुओं पर अनूठी रोशनी डालती है।
  • एम.के. भद्रकुमार
    रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं
    13 Apr 2022
    यह दोष रेखाएं, कज़ाकिस्तान से म्यांमार तक, सोलोमन द्वीप से कुरील द्वीप समूह तक, उत्तर कोरिया से कंबोडिया तक, चीन से भारत, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान तक नज़र आ रही हैं।
  • ज़ाहिद खान
    बलराज साहनी: 'एक अपरिभाषित किस्म के कम्युनिस्ट'
    13 Apr 2022
    ‘‘अगर भारत में कोई ऐसा कलाकार हुआ है, जो ‘जन कलाकार’ का ख़िताब का हक़दार है, तो वह बलराज साहनी ही हैं। उन्होंने अपनी ज़िंदगी के बेहतरीन साल, भारतीय रंगमंच तथा सिनेमा को घनघोर व्यापारिकता के दमघोंटू…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License