NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
दो, तीन नहीं, कई साइगॉन बनाओ। यही आज का नारा है
आशाहीनता का आरोप केवल तालिबान पर नहीं लगाना चाहिए बल्कि अमेरिका, सऊदी अरब, जर्मनी और पाकिस्तान जैसे देशों पर भी लगाना चाहिए,जिन्होंने तालिबान जैसे फासीवादियों और कट्टर लोगों का समर्थन किया और इनकी वित्तीय मदद की।
ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
21 Aug 2021
दो, तीन नहीं, कई साइगॉन बनाओ। यही आज का नारा है
मालिना सुलेमान (अफ़ग़ानिस्तान), आइस बॉक्स में लड़की, 2013

रविवार 15 अगस्त को अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी अपने देश से उज़्बेकिस्तान  भाग गए। वो अपने पीछे राजधानी काबुल छोड़ गए, जिस पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा तालिबान क़ब्ज़ा कर चुका था। पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने घोषणा की है कि उन्होंने राष्ट्रीय सुलह समिति के प्रमुख अब्दुल्ला अब्दुल्ला और जिहादी नेता गुलबुद्दीन हिकमतयार के साथ एक समन्वय परिषद का गठन किया है। तालिबानी नेता मुल्ला बरादर द्वारा काबुल स्थित राष्ट्रपति भवन में प्रवेश कर देश की कमान अपने हाथ में ले लेने के बाद करज़ई ने तालिबान से विवेक के साथ काम करने का आह्वान किया।

करज़ई, अब्दुल्ला अब्दुल्ला और हिकमतयार ने राष्ट्रीय सरकार के गठन की माँग की है। यह तालिबान के अनुकूल होगा, क्योंकि इससे उन्हें तालिबान सरकार के बजाय अफ़ग़ान सरकार होने का दावा करने का मौक़ा मिलेगा। हालाँकि देश की डोर प्रभावी रूप से बरादर और तालिबान के ही हाथ में होगी, और करज़ई, अब्दुल्ला अब्दुल्ला व हिकमतयार अवसरवादी बाहरी शक्तियों के साथ बातचीत करने वाले नुमाइंदों की तरह काम करेंगे।

शमसिया हसनी (अफ़ग़ानिस्तान), दुःस्वप्न, 2021

तालिबान का काबुल में प्रवेश अमेरिका के लिए एक बड़ी हार है। 2001 में अमेरिका द्वारा तालिबान के ख़िलाफ़ युद्ध शुरू करने के कुछ महीने बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने घोषणा की थी कि 'तालिबान शासन समाप्त होने वाला है'। बीस साल बाद, अब उसका उल्टा होता दिख रहा है। लेकिन -22.61 खरब डॉलर ख़र्च करने और कम-से-कम 241,000 लोगों की मौत के बाद- संयुक्त राज्य अमेरिका की यह हार अफ़ग़ानिस्तान के लोगों के लिए कोई तसल्ली लेकर नहीं आई है। उन्हें अब तालिबानी शासन की कठोर वास्तविकता से जूझना पड़ेगा। 1994 में पाकिस्तान में इसके गठन के बाद से, तालिबान के लगभग तीस साल के इतिहास के दौरान उनके शब्दों और कार्यों में कुछ भी प्रगतिशील नहीं पाया गया है। और न ही संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा अफ़ग़ानी लोगों के ख़िलाफ़ बीस साल तक चलाए गए युद्ध में कुछ भी प्रगतिशील पाया जा सकता है।


एम. महदी हमीद (अफ़ग़ानिस्तान), दुःस्वप्न, 2015

16 अप्रैल 1967 को क्यूबा की पत्रिका ट्राईकॉन्टिनेंटल में चे ग्वेरा का एक लेख 'एक, दो नहीं कई वियतनाम बनाओ: यही आज का नारा है' छपा। ग्वेरा का तर्क था कि वियतनामी लोगों पर पड़ रहे दबावों को दूसरी जगहों पर गुरिल्ला संघर्ष छेड़कर ही कम किया जा सकता है। उसके आठ साल बाद, अमेरिकी अधिकारी और उनके वियतनामी सहयोगी साइगॉन स्थित सीआईए भवन की छत से हेलीकॉप्टर में सवार होकर वियतनाम छोड़कर भाग निकले थे।

वियतनाम में अमेरिका की हार के समय साम्राज्यवाद बहुत जगह हार रहा था: उससे एक साल पहले अंगोला, गिनी-बिसाऊ और मोज़ाम्बिक ने पुर्तगाल को हराया था; श्रमिकों और छात्रों ने थाईलैंड की तानाशाही ख़त्म कर वो प्रक्रिया शुरू की जिसके तीन साल बाद 1976 में छात्रों का बड़ा विद्रोह हुआ; अप्रैल 1978 में सौर क्रांति के दौरान अफ़ग़ानिस्तान में कम्युनिस्टों ने सत्ता सँभाल ली थी; ईरान के लोगों ने अमेरिका समर्थित तानाशाह, ईरान के शाह, के ख़िलाफ़ एक साल लंबा संघर्ष किया, जिसके परिणामस्वरूप जनवरी 1979 की क्रांति हुई; समाजवादी न्यू ज्वेल मूवमेंट ने ग्रेनेडा के छोटे से द्वीप राज्य पर क्रांतिकारी गतिविधियाँ शुरू कीं; जून 1979 में, सैंडिनिस्टास ने मानागुआ (निकारागुआ) में घुसकर अमेरिका समर्थित अनास्तासियो सोमोज़ा का शासन ख़त्म कर दिया। ये कई साइगोन थे, साम्राज्यवाद की कई जगह हार हुई, और तरह-तरह के राष्ट्रीय मुक्ति आंदोलनों की कई जगह जीत हुई।

ये सभी जीत अलग-अलग राजनीतिक परंपराओं और अलग-अलग रफ़्तार के साथ हासिल हुईं। सबसे शक्तिशाली जन विद्रोह ईरान में हुआ था, हालाँकि उसका अंत समाजवाद में नहीं बल्कि प्रशासनिक लोकतंत्र में हुआ। इन को संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों की खीझ का सामना करना पड़ा था, क्योंकि इनमें से अधिकतर प्रयोग समाजवादी थे और अमेरिका इन प्रयोगों को फलने नहीं देना चाहता था। 1976 में थाईलैंड में सैन्य तानाशाही को प्रोत्साहित किया गया, अफ़ग़ानिस्तान और निकारागुआ में छद्म युद्ध कराए गए, और इराक़ को सितंबर 1980 में ईरान पर आक्रमण करने के लिए पैसा दिया गया। संयुक्त राज्य सरकार ने इन देशों को संप्रभुता से वंचित करने और उन्हें पूर्ण अधीनता की स्थिति में वापस ले जाने के लिए हर तरह का क़दम उठाया।

अराजकता फैली। इसके दो कारण थे: ऋण संकट और छद्म युद्ध। 1974 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में गुटनिरपेक्ष देशों ने एक नया अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक आदेश (NIEO) प्रस्ताव पारित किया; लेकिन इन सभी देशों ने ख़ुद को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और अमेरिकी ट्रेजरी विभाग सहित पश्चिमी-प्रभुत्व वाले वित्तीय संस्थानों की चंगुल में फँसा हुआ पाया। इन संस्थाओं ने गुटनिरपेक्ष देशों को एक गहरे ऋण संकट में धकेल दिया; मेक्सिको 1982 में अपने क़र्ज़ चुका पाने में चूक गया और वहीं से शुरू हुआ तीसरे विश्व का ऋण संकट। इसके अलावा, 1970 के दशक में राष्ट्रीय मुक्ति बलों की जीत के बाद, दो पीढ़ियों तक अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका की राजनीति को अस्थिर बनाने के लिए छद्म युद्धों और तख़तापलटों की सिलसिलेवार शुरुआत हुई।

हम अभी तक 1970 के दशक की पश्चिमी नीति के कारण हुए विनाश से बाहर नहीं निक सके हैं।


टीबीटी अनाहिता

अफ़ग़ानिस्तान के प्रति पश्चिमी उदासीनता प्रतिक्रांति और उदार हस्तक्षेपवाद की प्रकृति को परिभाषित करती है। अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने अफ़ग़ान राजनीति के सबसे ख़राब तत्वों पर अपार संसाधन लगाने का फ़ैसला किया और अफ़ग़ानिस्तान लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरए), जो कि केवल 1978 से 1992 तक चला-1987 में जिसका नाम बदलकर अफ़ग़ानिस्तान गणराज्य हो गया था- को नष्ट करने के लिए पाकिस्तान और सऊदी अरब के साथ मिलकर काम किया।

अफ़ग़ानिस्तान गणराज्य के पतन के कुछ वर्षों बाद, मैं पहली डीआरए सरकार में मंत्री रह चुकीं अनाहिता रातेब्ज़ाद से उन शुरुआती वर्षों के बारे में पूछने के लिए मिला। उन्होंने कहा, 'हम देश के भीतर --प्रतिक्रियावादी सामाजिक दृष्टिकोण रखने वालों- और देश के बाहर -अमेरिका और पाकिस्तान में हमारे विरोधियों- दोनों तरफ़ से चुनौतियों का सामना कर रहे थे। 1978 में हमारे सत्ता में आने के कुछ ही महीनों में, हम यह जान गए थे कि हमारे दुश्मन हमें कमज़ोर करने और अफ़ग़ानिस्तान में लोकतंत्र और समाजवाद के आगमन को रोकने के लिए एकजुट हो गए थे'। उस सरकार में रातेब्ज़ाद के साथ सुल्ताना उमैद, सुराया, रूहफ़्ज़ा काम्यार, फ़िरोज़ा, दिलारा मार्क, प्रोफ़ेसर आर.एस. सिद्दीक़ी, फ़ौजिया शाहसवारी, डॉ. अज़ीज़ा, शिरीन अफ़ज़ल और अलमत टोलकुन जैसी अन्य महत्वपूर्ण महिला नेता भी शामिल थीं -जिनके नाम काफ़ी समय से भुला दिए गए हैं।

रातेब्ज़ाद ने ही काबुल न्यू टाइम्स (1978) में लिखा था कि 'जो विशेषाधिकार महिलाओं को, अधिकार स्वरूप मिलने चाहिए, उनमें समान शिक्षा, नौकरी की सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएँ और देश के भविष्य के निर्माण हेतु एक स्वस्थ पीढ़ी के पालन-पोषण के लिए ख़ाली समय शामिल होने चाहिए... महिलाओं को शिक्षित करना और स्वावलंबी बनाना अब सरकार के ध्यान का ख़ास विषय है'। 1978 की उम्मीद अब ख़त्म हो चुकी है।

आशाहीनता का इल्ज़ाम केवल तालिबान पर नहीं लगाया जाना चाहिए, बल्कि अमेरिका, सऊदी अरब, जर्मनी और पाकिस्तान जैसे देशों पर भी लगाया जाना चाहिए, जिन्होंने तालिबान जैसे धार्मिक फ़ासीवादियों का समर्थन किया और उनकी वित्तीय मदद की। 2001 में शुरू हुए अमेरिकी युद्ध के बवंडर में अनाहिता रातेब्ज़ाद जैसी महिलाओं को भुला दिया गया; अमेरिका के लिए यह अधिक उपयुक्त था कि वो अफ़ग़ान महिलाओं को ख़ुद की मदद कर पाने में असमर्थ देखे, जिन्हें अमेरिकी हवाई बमबारी और ग्वांतानामो जेल का सहारा चाहिए। अमेरिका के लिए यह भी उपयुक्त था कि वो सबसे ख़राब ईश्वरवादियों और स्त्री द्वेषियों (जैसे हिकमतयार सरीखे लोग, जो तालिबान से बहुत अलग नहीं हैं) के साथ अपने सक्रिय संबंधों को नकारता रहे।


लतीफ़ एशरक (अफ़ग़ानिस्तान), फरखुंडा, 2017

अमेरिका ने मुजाहिदीन की वित्तीय मदद की, डीआरए के कामों को अवरुद्ध किया, अमू दरिया में सोवियत (जो कि इसके लिए तैयार नहीं था) का हस्तक्षेप शुरू करवाया, और फिर प्रति-क्रांतिकारी अफ़ग़ान बलों और पाकिस्तानी सैन्य तानाशाही को सोवियत संघ के ख़िलाफ़ जंग में मोहरा बनाकर सोवियत और डीआरए दोनों पर दबाव बनाया। सोवियत के पीछे हटने और डीआरए के टूटने के बाद चीज़ें और भी ख़राब हो गईं और गृहयुद्ध की स्थिति बन गई, जिसमें से तालिबान का उदय हुआ। तालिबान के ख़िलाफ़ अमेरिकी युद्ध बीस साल तक चला लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका की बेहतरीन सैन्य तकनीकों के बावजूद अमेरिका की हार हुई।

कल्पना कीजिए की अगर अमेरिका ने मुजाहिदीन का समर्थन नहीं किया होता और अफ़ग़ानों को समाजवादी भविष्य की दिशा में काम करने दिया होता तो क्या होता। ज़ाहिर तौर पर इस प्रकार के संघर्ष के अपने उतार-चढ़ाव होते लेकिन उनसे निकला हुआ वर्तमान, तालिबान की वापसी, सार्वजनिक रूप से महिलाओं की पिटाई, और सबसे ख़राब सामाजिक संहिताओं वाले आज से कहीं बेहतर होता।

हमीद हसनज़ादा (अफ़ग़ानिस्तान), नरसंहार, 2012

आज के दिन में अमेरिकी सत्ता को हराने के पीछे ज़रूरी नहीं है कि असल मक़सद संप्रभुता का दावा करना या समाजवादी एजेंडे को आगे बढ़ाना हो। बल्कि, यह हार तो अराजकता और पीड़ा से उपजी है। हैती, अफ़ग़ानिस्तान की तरह, अमेरिकी हस्तक्षेप का निशाना है। अमेरिका समर्थित दो तख़्तापलटों से पीड़ित और राजनीतिक व आर्थिक आक्रमणों को लगातार सह रहा हैती अब एक और भूकंप से जूझ रहा है। अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिका की हार हमें इराक़ में अमेरिका की हार (2011) की भी याद दिलाती है; इन दोनों देशों ने अमेरिकी सेना की प्रचंड क्रूरता का सामना किया लेकिन वे झुके नहीं।

यह सब कुछ हमें बताता है कि अमेरिकी युद्ध मशीनरी एक तरफ़ जहाँ दुनिया के देशों को नष्ट करने की क्षमता रखती है वहीं अमेरिकी शक्ति दुनिया को अपनी छवि के अनुसार गढ़ने में असमर्थ है। अफ़ग़ानिस्तान और इराक़ ने अपनी राज्य परियोजनाओं का निर्माण करने में सैकड़ों साल लगाए थे। अमेरिका ने उन्हें एक दिन में चौपट कर दिया।

अफ़ग़ानिस्तान के आख़िरी वामपंथी राष्ट्रपति मोहम्मद नजीबुल्लाह ने 1980 के दशक में एक राष्ट्रीय सुलह नीति बनाने की कोशिश की थी। 1995 में, उन्होंने अपने परिवार को लिखा था कि, 'अफ़ग़ानिस्तान में अब कई सरकारें हैं, प्रत्येक अलग-अलग क्षेत्रीय शक्तियों द्वारा बनाई गईं। यहाँ तक ​​कि काबुल भी छोटे-छोटे राज्यों में बँटा हुआ है... जब तक सभी शक्तियाँ [क्षेत्रीय और वैश्विक] एक मेज़ पर बैठने के लिए सहमत नहीं हो जातीं, और अपने मतभेदों को छोड़कर अफ़ग़ानिस्तान में हस्तक्षेप रोकने पर एक वास्तविक आम सहमति तक पहुँचकर समझौता का पालन नहीं करतीं, टकराहटें जारी रहेंगी'। 1996 में तालिबान द्वारा काबुल पर क़ब्ज़ा करने के बाद उन्होंने राष्ट्रपति नजीबुल्लाह को पकड़कर संयुक्त राष्ट्र परिसर के बाहर बेरहमी से मार डाला था। उनकी बेटी, हीला, ने मुझे तालिबान द्वारा काबुल पर क़ब्ज़ा करने से कुछ दिन पहले कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि उनके पिता की नीति अब अपनाई जा सकती है।

करज़ई की अपील को इसी दिशा में समझा जा सकता है। तालिबान द्वारा इसे विशुद्ध रूप से अपनाए जाने की संभावना नहीं है।


महविश चिश्ती (पाकिस्तान), फ़सल काटने वाला, 2015

तालिबान को कौन/क्या नरम बना सकता है? शायद उनके पड़ोसियों का दबाव -जिसमें चीन भी शामिल है- जिनके हित अस्थिर अफ़ग़ानिस्तान में ख़तरे में होंगे। जुलाई के अंतिम सप्ताह में, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने तियानजिन में तालिबान के बरादर से मुलाक़ात की थी। उन्होंने सहमति जताई कि अमेरिकी नीति विफल रही है। लेकिन चीन ने बरादर से व्यावहारिक होने का आग्रह किया: कि वे अब आतंकवाद का समर्थन न करें और अफ़ग़ानिस्तान बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव में शामिल हो। फ़िलहाल यही एक उम्मीद है, लेकिन बहुत नाज़ुक।

पिछले साल काबुल में तालिबान द्वारा की गई बमबारी से घायल हुए डीआरए सरकार के पूर्व मंत्री और कवि सुलेमान लाएक की जुलाई 2020 में मृत्यु हो गई थी। लाएक की कविता 'इटरनल पैशन्स (अनंत ख़्वाहिशें)' (1959) में वो उस अलग दुनिया की ख़्वाहिश का वर्णन करते हैं जिसे बनाने की परियोजना में वो और उनके जैसे कई और लोग लगे हुए थे,  जिस परियोजना को अमेरिकी हस्तक्षेपों ने नष्ट कर दिया:

प्यार की आवाज़

ज्वालामुखी की तरह,

मदहोश दिलों से बह निकली

…

कई साल बीत गए

फिर भी ये ख़्वाहिशें

बर्फ़ पर हवाओं की तरह

या पानी पर लहरों की तरह

फैल जाती हैं जैसे विलाप करती महिलाओं के आँसू

अफ़ग़ान अमेरिकी क़ब्ज़े से छुटकारा पाकर ख़ुश हैं। लेकिन यह मानवता की जीत नहीं है। अफ़ग़ानिस्तान के लिए इन दु:स्वप्न भरे दशकों की बदहाली से बाहर निकलना आसान नहीं होगा, लेकिन ऐसा करने की इच्छा अब भी सुनी जा सकती है।

America
Socialism
capitalism
vietnam
Saigon
Afghanistan
TALIBAN
Islam

Related Stories

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

एक किताब जो फिदेल कास्त्रो की ज़ुबानी उनकी शानदार कहानी बयां करती है

क्यों USA द्वारा क्यूबा पर लगाए हुए प्रतिबंधों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं अमेरिकी नौजवान

वित्त मंत्री जी आप बिल्कुल गलत हैं! महंगाई की मार ग़रीबों पर पड़ती है, अमीरों पर नहीं

भोजन की भारी क़िल्लत का सामना कर रहे दो करोड़ अफ़ग़ानी : आईपीसी

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

समाजवाद और पूंजीवाद के बीच का अंतर

तालिबान को सत्ता संभाले 200 से ज़्यादा दिन लेकिन लड़कियों को नहीं मिल पा रही शिक्षा

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

'द इम्मोर्टल': भगत सिंह के जीवन और रूढ़ियों से परे उनके विचारों को सामने लाती कला


बाकी खबरें

  • No more rape
    सोनिया यादव
    दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर
    29 Jan 2022
    भारत के विकास की गौरवगाथा के बीच दिल्ली में एक महिला को कथित तौर पर अगवा कर उससे गैंग रेप किया गया। महिला का सिर मुंडा कर, उसके चेहरे पर स्याही पोती गई और जूतों की माला पहनाकर सड़क पर तमाशा बनाया गया…
  • Delhi High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: तुगलकाबाद के सांसी कैंप की बेदखली के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दी राहत
    29 Jan 2022
    दिल्ली हाईकोर्ट ने 1 फरवरी तक सांसी कैंप को प्रोटेक्शन देकर राहत प्रदान की। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली हाईकोर्ट में सांसी कैंप के हरियाणा में स्थित होने का मुद्दा उठाया किंतु कल हुई बहस में रेलवे ने…
  • Villagers in Odisha
    पीपल्स डिस्पैच
    ओडिशा में जिंदल इस्पात संयंत्र के ख़िलाफ़ संघर्ष में उतरे लोग
    29 Jan 2022
    पिछले दो महीनों से, ओडिशा के ढिंकिया गांव के लोग 4000 एकड़ जमीन जिंदल स्टील वर्क्स की एक स्टील परियोजना को दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह परियोजना यहां के 40,000 ग्रामवासियों की…
  • Labour
    दित्सा भट्टाचार्य
    जलवायु परिवर्तन के कारण भारत ने गंवाए 259 अरब श्रम घंटे- स्टडी
    29 Jan 2022
    खुले में कामकाज करने वाली कामकाजी उम्र की आबादी के हिस्से में श्रम हानि का प्रतिशत सबसे अधिक दक्षिण, पूर्व एवं दक्षिण पूर्व एशिया में है, जहाँ बड़ी संख्या में कामकाजी उम्र के लोग कृषि क्षेत्र में…
  • Uttarakhand
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड : नदियों का दोहन और बढ़ता अवैध ख़नन, चुनावों में बना बड़ा मुद्दा
    29 Jan 2022
    नदियों में होने वाला अवैज्ञानिक और अवैध खनन प्रकृति के साथ-साथ राज्य के खजाने को भी दो तरफ़ा नुकसान पहुंचा रहा है, पहला अवैध खनन के चलते खनन का सही मूल्य पूर्ण रूप से राज्य सरकार के ख़ज़ाने तक नहीं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License