NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
रिश्वत लेकर अपराधी छोड़ने के मामले में क्राइम ब्रांच प्रभारी व मुख्य आरक्षी बर्ख़ास्त
सूत्रों ने बताया कि नोएडा पुलिस की टीम ने हैकरों से 50 लाख रुपये की मांग की थी लेकिन 20 लाख रुपये पर समझौता हुआ। बाद में हैकरो के घर पहुंची टीम क्रेटा कार भी ले आई।
भाषा
01 Dec 2021
रिश्वत लेकर अपराधी छोड़ने के मामले में क्राइम ब्रांच प्रभारी व मुख्य आरक्षी बर्ख़ास्त

नोएडा: नोएडा पुलिस कमिश्नरेट की अपराध शाखा के एक दल द्वारा एटीएम हैकर को पकड़ने के बाद, उनसे 25 लाख रुपये और एक क्रेटा कार रिश्वत में लेकर उनको छोड़ने के मामले में पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने अपराध शाखा के प्रभारी साबिर खान तथा अन्य को बर्खास्त कर दिया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर जारी वीडियो तथा गाजियाबाद पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर यह बात सामने आई है कि गौतमबुद्ध नगर की अपराध शाखा के लोगों ने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालाय से संबंद्ध अपराध शाखा की टीम द्वारा एटीएम हैकर को पकड़ने के बाद, उनसे 20 लाख रुपये और एक क्रेटा कार रिश्वत में लेकर छोड़ने का खुलासा विभागीय जांच में हुआ है। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त (अपराध) ने वरिष्ठ अधिकारियों को जांच सौंपी है।

सूत्रों ने बताया कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना पुलिस ने जब इस हैकर को दोबारा पकड़ा और पूछताछ की तो रिश्वत लेकर छोड़ने का मामला सामने आया। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने पुलिस महानिदेशक को रिपोर्ट भेजी और उन्होंने जांच के आदेश दिए।

अपर पुलिस उपायुक्त लव कुमार ने बताया कि इंदिरापुरम थाना पुलिस ने एटीएम हैकर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया जिन्होंने एक क्रेटा कार से घटना को अंजाम दिया था। जब पुलिस ने कार के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि कार नोएडा पुलिस की अपराध शाखा की टीम के पास है।

कुमार के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि तीन महीने पहले नोएडा अपराध शाखा की टीम ने उन्हें पकड़ा था और उस दौरान उनके पास 10 लाख रुपये नकद थे जिसे टीम ने जब्त कर लिया था। उसके बाद उनसे 10 लाख रुपये और लेने के लिए एक टीम उनके घर गई थी। टीम वहां से 10 लाख रुपये और क्रेटा कार लेकर आ गई थी।’’

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिषेक को सौंपी गई और प्रथम दृष्टया जांच में आरोप सही पाए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि नोएडा पुलिस की टीम ने हैकरों से 50 लाख रुपये की मांग की थी लेकिन 20 लाख रुपये पर समझौता हुआ। बाद में हैकरो के घर पहुंची टीम क्रेटा कार भी ले आई।

UP
police
Crime Branch
Suspend
50 Lakh
Hacker
noida police
Criminal
Bribe

Related Stories

हिरासत में मौत पर वामदलों ने कहा- बिहार ‘पुलिस राज’ में तब्दील होता जा रहा है

वाराणसी: सुप्रीम कोर्ट के सामने आत्मदाह के मामले में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

अन्याय में लिपटा योगी का रामराज, इंडिगो में कर्मचारियों की छँटनी और अन्य

विकास दुबे मामला: पूर्व न्यायाधीश बीएस चौहान की अध्यक्षता में जांच समिति के गठन के मसौदे को मंजूरी

यूपी: कौन देगा पत्रकार की हत्या का जवाब, किससे मांगें महिला की (आत्म)हत्या का हिसाब

तमिलनाडु हवालात हत्या: पुलिस के अंदर क़ानून का ख़ौफ़ पैदा करना ज़रूरी

नोएडा के सामूहिक बलात्कार कांड ने सबको हिलाया, चार गिरफ़्तार

सीबीआई की छापेमारी जारी, खनन घोटाले में 2 आईएएस अफसरों के खिलाफ नए मामले दर्ज

डॉ. पायल तड़वी का सुसाइड नोट मिला, हुआ था जातिगत उत्पीड़न  

गढ़चिरौली नक्सली हमला : एसपीओ का पालन नहीं करने पर पुलिस अधिकारी निलंबित


बाकी खबरें

  • मिथिला: यहां मधुश्रावणी पर्व के नाम पर आज भी होती है पत्नियों की 'अग्निपरीक्षा’!
    एकता वर्मा
    मिथिला: यहां मधुश्रावणी पर्व के नाम पर आज भी होती है पत्नियों की 'अग्निपरीक्षा’!
    10 Aug 2021
    बिहार के मिथिला क्षेत्र में मनाए जाने वाले मधुश्रावणी पर्व में 14 दिनों तक नवविवाहिताएँ बिना नमक का और वह भी सिर्फ़ एक बार खाना खाकर ‘व्रत’ करती हैं, ज़मीन पर सोती हैं और अंतिम दिन महिला के घुटनों और…
  • यूएन की जलवायु रिपोर्ट में तबाही की चेतावनी, वैश्विक तापमान में वृद्धि को रोकने के लिए तत्काल वैश्विक कार्रवाई का आह्वान
    पीपल्स डिस्पैच
    यूएन की जलवायु रिपोर्ट में तबाही की चेतावनी, वैश्विक तापमान में वृद्धि को रोकने के लिए तत्काल वैश्विक कार्रवाई का आह्वान
    10 Aug 2021
    इस रिपोर्ट में भविष्यवाणी की गई है कि अगर हम अभी ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती के लिए कड़े उपाय करते हैं, तो भी तापमान स्थिर होने से पहले कम से कम अगले 30 वर्षों तक बढ़ता रहेगा।
  • यमन के लोगों ने सऊदी के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया, युद्ध के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया
    पीपल्स डिस्पैच
    यमन के लोगों ने सऊदी के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया, युद्ध के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया
    10 Aug 2021
    सऊदी अरब और यूएई को अमेरिकी एजेंडा को लागू करने के लिए "व्हाइट हाउस का उपकरण" बताते हुए इन प्रदर्शनकारियों ने यमन में युद्ध और पीड़ा के लिए अमेरिका को ज़िम्मेदार पूरी तरह से ठहराया।
  • मुस्लिम विरोधी नारे: पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया लेकिन उठ रहे है गंभीर सवाल- पुलिस क्यों बनी रही मूकदर्शक!
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मुस्लिम विरोधी नारे: पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया लेकिन उठ रहे है गंभीर सवाल- पुलिस क्यों बनी रही मूकदर्शक!
    10 Aug 2021
    भारी जन दबाव के बाद पुलिस हरकत में आई है और इस मामले में बीजेपी नेता अश्वनी उपाध्याय समेत छह लोगो को हिरासत में लिया गया है।
  • पेरू और सेंट लूसिया ने वेनेज़ुएला-विरोधी लीमा समूह से हटने की घोषणा की
    पीपल्स डिस्पैच
    पेरू और सेंट लूसिया ने वेनेज़ुएला-विरोधी लीमा समूह से हटने की घोषणा की
    10 Aug 2021
    लीमा समूह की स्थापना वेनेजुएला के ख़िलाफ़ अमेरिकी शासन परिवर्तन अभियान का मदद करने के लिए की गई थी। इसके गठन के बाद से केवल चार वर्षों में पांच देश इस समूह से हट चुके हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License