NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
सात बिंदुओं से जानिए ‘द क्रिमिनल प्रोसीजर आइडेंटिफिकेशन बिल’ का क्यों हो रहा है विरोध?
द क्रिमिनल प्रोसीजर आइडेंटिफिकेशन बिल: पहचान का रिकॉर्ड बनाने के नाम पर नागरिक अधिकारों को कुचलने वाला प्रावधान
अजय कुमार
11 Apr 2022
amit shah

जिसने एक बार जेल की हवा खा ली, जो एक बार किसी अपराध में दोषी बन गया, जो एक बार किसी कानून को तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार हो गया- उनकी पहचान का मुक़्क़मल रिकॉर्ड रखने के लिए संसद ने एक कानून पास किया है। इस कानून का नाम है- द क्रिमिनल प्रोसीजर इंडेंटिफिकेशन बिल हिंदी में कहें तो आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक, 2022 पारित कर दिया है। केवल राष्ट्रपति से मुहर लगाना बाकी है। मुहर लगते ही यह बिल कानून में तब्दील हो जायेगा। पहचान का रिकॉर्ड रखने का मकसद यह है कि भावी अपराध की छानबीन में इसका इस्तेमाल किया जा सके। 

इस कानून के तहत प्राधिकृत अधिकारी यानी सरकार द्वारा अधिकारी पहचान के तौर पर उंगलियों के निशान, हथेली के निशान, पैरों के निशान, फोटोग्राफ, आईरिस और रेटिना स्कैन, फिज़िकल, बेहवियरल एट्रिब्यूट यानी व्यवहारिक लक्षण, बायोलॉजिकल सैंपल और एनालिसिस से जुड़े नमूने इकट्ठा कर सकेगा। इसके साथ सीआरपीसी की धारा 53 या धारा 53 ए के तहत संदर्भित हस्ताक्षर, लिखावट या किसी अन्य व्यवहार संबंधी विशेषताओं को भी इकट्ठा किया जा सकेगा। 

ऐसा नहीं है कि दोषियों और आरोपियों के पहचान इकठ्ठा करने को लेकर इससे पहले कोई कानून नहीं था। कानून था लेकिन वह बहुत पुराना था। साल 1920 का कानून था। उसमे संसोधन की जरूरत थी। सरकार ने संसोधन तो किया लेकिन इस तरह किया कि चारों तरफ इसकी आलोचना हो रही है। आलोचना का पहला बिंदु तो यही है कि जिस कानून में तकरीबन 100 साल बाद संसोधन हो रहा है, उस पर चर्चा के करने के लिए विपक्ष को पूरा समय क्यों नहीं मिला?  विपक्षी सांसदों द्वारा इस बिल को सेलेक्ट कमिटी में भेजने के निवेदन को क्यों ख़ारिज कर दिया गया? ऐसी क्या आफत आ गयी कि आनन फानन में इसे पास कर दिया गया।  

दूसरा बिंदु-  यह बिल पुलिस और जेल अथॉरिटी को पहचान के तौर पर उंगलियों के निशान, हथेली के निशान, पैरों के निशान, फोटोग्राफ, आईरिस और रेटिना स्कैन लेने की इजाजत देता है। इसके साथ यह भी कहता है कि सीआरपीसी की धारा 53 या धारा 53 ए के तहत पहचान लेने तरीकों का भी इस्तेमाल कर सकता है। इसमें नार्को एनालिसिस, ब्रेन मैपिंग और मनोवैज्ञानिक परिक्षण के सहारे पहचान स्थापित करने से जुड़े तरीके भी शामिल है। सुप्रीम कोर्ट ने इन तरीकों असंवैधानिक बताया है। मानवीय आजादी, गरिमा और निजता के खिलाफ बताया है। फिर भी इसकी इजाजत दी जा रही है क्यों? सरकार को बिल में साफ़ तौर पर लिखना चाहिए कि उन तरीकों और तकनीकों का इस्तेमाल नहीं होगा जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक घोषित कर दिया है, जो मानवीय आजादी, गरिमा और निजता के खिलाफ जाते हों।

तीसरा बिंदु: इस बिल की भाषा बताती है कि इसमें वे सभी लोग शामिल होंगे जो दोषी हों, जिन्होंने कभी भी किसी तरह का कानून तोड़ है या किसी मामलें में आरोपी है। भारत में तो वह सभी लोग जो सार्वजनिक जीवन से जुड़े हैं, जो आंदोलनों में भाग लेते हैं, जो राजनीतिक कार्यकर्त्ता हैं, उन्होंने अपने जीवन में किसी का कानून का उल्लंघन न किया हो, ऐसा तो मुमकिन नहीं है। धारा 144 का उल्लंघन सबने किया होगा। विरोध प्रदर्शन को दबाने के लिए आलाकामन से आदेश आता है कि शांति व्यवस्था को भंग नहीं किया जाएगा। लेकिन जो न्याय के लिए लड़ रहे हैं, वह अहिंसक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखते हैं।  इस नए कानून के चलते इन सभी लोगों की निजता और आजदी में हनन करने की पूरी सम्भावना बनती है।  

चौथा बिंदु- इस बिल में लिखा है कि पहचान से जुड़ी सूचनाओं को 75 साल तक डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में रखा जा सकता है। लॉ इंफोर्स्मेंट एजेंसी अगर मांगे तो राज्य या केंद्रशसित प्रदेश इन सूचनाओं को साझा कर सकती हैं। लॉ इंफोर्स्मेंट एजेंसी को साफ तौर पर परिभाषित नहीं किया गया है। इसमें कौन शामिल होगा, इस पर नहीं बताया गया है। लॉ इंफोर्स्मेंट एजेंसी का शब्दिक मतलब हुआ कि कोई भी ऐसी एजेंसी जो किसी तरह के कानून को लागू करवाती है। यह इतना बड़ा गोला है जिसमें पंचायत, म्युनिसिपल से लेकर हर तरह की एजेंसियां शामिल हो जाती है, जिनका जुड़ाव किसी कानून से है। तो क्या सरकार यह कहना चाह रही है कि इकठ्ठा किये गए सूचनाओं का इस्तेमाल कोई भी एजेंसी कर सकती है। अगर यह होगा तो सोचिए कि निजता और व्यक्ति की आजादी का यह कितना बड़ा उल्लंघन होगा? 

पांचवा बिंदु- अगर अधिकृत अधिकारी किसी व्यक्ति से पहचान से जुड़ी वह सारी सूचनाएं लेने की कोशिश करे, जिसका सम्बन्ध इस कानून से है तो उसे वह सूचनाएं देनी पड़ेंगी। अगर वह इंकार करता है तो भारतीय दंड संहिता के तहत यह एक आपराधिक कृत्य होगा।  इसका मतलब है कि यह कानून अधिकृत अधिकारी को यह शक्ति देता है कि व्यक्ति की इच्छा के खिलाफ जाकर सूचनाएं इकट्ठा करने का काम करे। यह कई मूल अधिकारों का उल्लंघन है।  नागरिक को मिले अधिकारों का उल्लंघन है। 

छठवां बिंदु- यूरोपियन कोर्ट का मानना है कि फिंगर प्रिंट लेना , बायोलॉजिकल सूचनाएं इकट्ठा करना- इस तरह की कार्यवाहियां  मानवाधिकार के खिलाफ हैं। लेकिन सरकार इस तरफ कानून बनाकर बढ़ रही है। इसका मतलब क्या है?

सातवां बिंदु- अभी तक कोई भी ऐसा वैज्ञानिक अध्ययन नहीं है जो यह बताया कि फिंगर प्रिंट, आईरिस और रेटिना स्कैन या किसी भी तरह की पहचान से जुडी सूचनाएं सत प्रतिशत सही है। सबकी पहचान से जुड़ी अलग-अलग सूचना सबके लिए अलग अलग हो, ऐसा अभी तक सत्यपित नहीं हुआ है। अमेरिका की रिसर्च एजेंसियों को कहना है कि पहचान के लिए पूरी तरह से इन सूचनाओं पर निर्भर न रहा जाए।

यह सारे वह बिंदु हैं जो यह बताते हैं कि कैसे कानून बनाने के नाम पर इसमें असंवैधानिक पहलुओं को भी जोड़ा गया है। कानून के जरिये नागरिक अधिकारों का उल्लंघन ऐसे ही होता है। पूरे क़ानून में हल्के से अंश ऐसे भी होते है, जिन्हें पकड़कर नागरिक अधिकारों को पूरी तरह से कुचल दिया जाए। मौजूदा समय मे जब सरकारें किताबें और कपड़ें देखकर किसी को दोषी की कैटेगरी में डाल देती हैं तब आप खुद समझिये जब सरकारों के पास किसी व्यक्ति के बारें में धारणा बनाने के लिए नारकों एनालिसिस से लेकर मानसिक आकलन तक सब कुछ होगा तब क्या होगा? वह इन सूचनाओं के जरिये मीडिया में कैसा खेल खेलेंगी?

ये भी पढ़ें: 17वीं लोकसभा की दो सालों की उपलब्धियां: एक भ्रामक दस्तावेज़

Criminal Procedure Identification Bill
Biometric Data
lok sabha
Rajya Sabha
fingerprint
Right to equality
Right to privacy
Code of Criminal Procedure
Amit Shah
Narendra modi
Modi government

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

राज्यसभा सांसद बनने के लिए मीडिया टाइकून बन रहे हैं मोहरा!

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"


बाकी खबरें

  • ब्रेंडा हास
    ऑस्कर थप्पड़ विवाद: विल स्मिथ को ज़बरदस्त ऑनलाइन प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा
    29 Mar 2022
    ऑस्कर विजेता विल स्मिथ के ऑस्कर अवॉर्ड्स में क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ने को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गयी है। हालांकि, इस पर क़रीब-क़रीब सभी सहमत हैं कि किसी घटिया मज़ाक का जवाब हिंसा नहीं है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    देशव्यापी हड़ताल का दूसरा दिन, जगह-जगह धरना-प्रदर्शन
    29 Mar 2022
    सुबह से ही मज़दूर नेताओं और यूनियनों ने औद्योगिक क्षेत्र में जाकर मज़दूरों से काम का बहिष्कार करने की अपील की और उसके बाद मज़दूरों ने एकत्रित होकर औद्योगिक क्षेत्रों में रैली भी की। 
  • तान्या वाधवा
    क्या चिली की प्रगतिशील सरकार बोलीविया की समुद्री पहुंच के रास्ते खोलेगी?
    29 Mar 2022
    बोलीविया के राष्ट्रपति लुइस एर्स ने कैलामा की लड़ाई के स्मरणोत्सव के मौके पर, चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक से चिली के पूर्व राष्ट्रपति सल्वाडोर अलेंदे के शब्दों की याद दिलाते हुए पूछा कि क्या…
  • रवि शंकर दुबे
    पंजाब के पूर्व विधायकों की पेंशन में कटौती, जानें हर राज्य के विधायकों की पेंशन
    29 Mar 2022
    आपके आसपास सरकार भले ही काम न करे, लेकिन चुने हुए विधायकों के आराम की पूरी व्यवस्था की जाती है, उनके रिटायर होने पर भी उनका पूरा ख़याल रखा जाता है। हालांकि पंजाब सरकार ने इसमें कटौती का फ़ैसला लिया है।
  • UP
    सतीश भारतीय, परंजॉय गुहा ठाकुरता, शेखर
    विश्लेषण: विपक्षी दलों के वोटों में बिखराव से उत्तर प्रदेश में जीती भाजपा
    29 Mar 2022
    आज ज़रूरत इस बात की है कि जिन राज्यों में भी भाजपा को जीत हासिल हो रही है, उन राज्यों के चुनाव परिणामों का विश्लेषण बारीकी से किया जाए और यह समझा जाए कि अगर विपक्ष एकजुट रहा होता तो क्या परिणाम…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License