NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका में क्यूबा के दूतावास पर हमला
सामाजिक आंदोलनों, राजनीतिक दलों और विभिन्न देशों की सरकारों ने इस हमले की निंदा की और अपनी एकजुटता व्यक्त की।
पीपल्स डिस्पैच
01 May 2020
क्यूबा

30 अप्रैल को तड़के सुबह अमेरिका के वाशिंगटन में रिपब्लिक ऑफ क्यूबा के दूतावास पर एक आतंकवादी हमला किया गया। क्यूबा के विदेश मंत्री, ब्रूनो रोड्रिग्ज के बयान के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने असॉल्ट राइफल का इस्तेमाल करके दूतावास की इमारत पर कई बार गोलियां चलाई।

हमले के समय क्यूबा के दस अधिकारी और राजनयिक इमारत के अंदर थे। क़िस्मत से, कोई भी राजनयिक अधिकारी या कोई अन्य स्टाफ सदस्य घायल नहीं हुए।

हमलावर को स्थानीय अधिकारियों ने घटनास्थल पर गिरफ़्तार कर लिया और अभी वह उनकी हिरासत में है।

क्यूबा के विदेश मंत्री ने हमले की निंदा की और अमेरिकी सरकार से राजनयिक संबंधों पर वियना सम्मेलन में ज़िम्मेदारियों को पूरा करने और क्यूबा के राजनयिक मिशन और उसके कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

इसी तरह, मंत्री ने सच्चाई को सामने लाने और इस तरह की घटनाओं के न दोहराए जाने या सज़ा देने की गारंटी देने के लिए अमेरिकी अधिकारियों से अधिक से अधिक सहयोग का आह्वान किया।

उन्होंने यह भी कहा कि इस हमले के अपराधी की पहचान और प्रेरणाओं के साथ-साथ इस कृत्य के ईर्द गिर्द की परिस्थितियों को लेकर भी क्यूबा सरकार को अमेरिकी सरकार के अधिकारियों द्वारा जांच का इंतजार है।

रोड्रिग्ज ने क्यूबा के अधिकारियों के पूरे सहयोग की बात की है ताकि उचित जांच की जा सके।

सामाजिक आंदोलन, राजनीतिक दल और फ्रांस, कोलंबिया, पेरू, वेनेजुएला और अमेरिका के नेताओं ने इस हमले की निंदा की और क्यूबा सरकार के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

cuba
America
Cuban embassy
Attack on Cuban embassy
International news

Related Stories

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

क्यों USA द्वारा क्यूबा पर लगाए हुए प्रतिबंधों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं अमेरिकी नौजवान

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

अमेरिका में महिलाओं के हक़ पर हमला, गर्भपात अधिकार छीनने की तैयारी, उधर Energy War में घिरी दुनिया

रूस-यूक्रैन संघर्षः जंग ही चाहते हैं जंगखोर और श्रीलंका में विरोध हुआ धारदार

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

दुनिया भर की: सोमालिया पर मानवीय संवेदनाओं की अकाल मौत

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें


बाकी खबरें

  • channi sidhu
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: ‘अनिवार्य’ वैक्सीन से सिद्धू-चन्नी के ‘विकल्प’ तक…
    23 Jan 2022
    देश के 5 राज्यों में चुनावों का मौसम है, इसलिए खबरें भी इन्हीं राज्यों से अधिक आ रही हैं। ऐसी तमाम खबरें जो प्रमुखता से सामने नहीं आ पातीं  “खबरों के आगे-पीछे” नाम के इस लेख में उन्हीं पर चर्चा होगी।
  • Marital rape
    सोनिया यादव
    मैरिटल रेप: घरेलू मसले से ज़्यादा एक जघन्य अपराध है, जिसकी अब तक कोई सज़ा नहीं
    23 Jan 2022
    भारतीय कानून की नज़र में मैरिटल रेप कोई अपराध नहीं है। यानी विवाह के बाद औरत सिर्फ पुरुष की संपत्ति के रूप में ही देखी जाती है, उसकी सहमति- असहमति कोई मायने नहीं रखती।
  • Hum Bharat Ke Log
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    महज़ मतदाता रह गए हैं हम भारत के लोग
    23 Jan 2022
    लोगों के दिमाग में लोकतंत्र और गणतंत्र का यही अर्थ समा पाया है कि एक समय के अंतराल पर राजा का चयन वोटों से होना चाहिए और उन्हें अपना वोट देने की कुछ क़ीमत मिलनी चाहिए।
  • Hafte Ki Baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    नये चुनाव-नियमों से भाजपा फायदे में और प्रियंका के बयान से विवाद
    22 Jan 2022
    कोरोना दौर में चुनाव के नये नियमों से क्या सत्ताधारी पार्टी-भाजपा को फ़ायदा हो रहा है? कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने प्रशांत किशोर पर जो बयान दिया; उससे कांग्रेस का वैचारिक-राजनीतिक दिवालियापन…
  • chunav chakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    चुनाव चक्र: यूपी की योगी सरकार का फ़ैक्ट चेक, क्या हैं दावे, क्या है सच्चाई
    22 Jan 2022
    एनसीआरबी की रिपोर्ट है कि 2019 की अपेक्षा 2020 में ‘फ़ेक न्यूज़’ के मामलों में 214 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। फ़ेक न्यूज़ के जरिए एक युद्ध सा छेड़ दिया गया है, जिसके चलते हम सच्चाई से कोसो दूर होते…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License