NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
क्यूबावासियों ने 67वां राष्ट्रीय विद्रोह दिवस मनाया
26 जुलाई 1953 को फ़िदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्रांतिकारियों के एक समूह ने सैंटियागो डे क्यूबा में मोनकाडा आर्मी बैरकों पर हमला किया और बेयामो में कार्लोस मैनुअल डे सेस्पेडेस आर्मी बैरकों पर हमला किया जो क्यूबा क्रांति की शुरूआत थी।
पीपल्स डिस्पैच
27 Jul 2020
क्यूबावासियों ने 67वां राष्ट्रीय विद्रोह दिवस मनाया

गत 26 जुलाई को क्यूबा के राष्ट्रीय विद्रोह दिवस की 67 वीं वर्षगांठ मनाई गई। 26 जुलाई 1953 को क़रीब सौ क्रांतिकारियों के साथ कमांडर फिदेल कास्त्रो ने सैंटियागो डे क्यूबा में मोनकाडा आर्मी बैरक पर हमला कर दिया, जबकि अन्य लड़ाकों के एक समूह ने कार्लोस मैनुअल डे सेस्पेडेस के आर्मी बैरकों में हमला किया। हालांकि ये हमले विफल रहे लेकिन ये विद्रोह क्यूबा की क्रांति की शुरुआत रही और 1 जनवरी 1959 को फुलगेनियो बतिस्ता की अमेरिका समर्थित सैन्य तानाशाही को पराजित करने वाले साम्राज्यवाद-विरोधी आंदोलन की नींव रखी।

इस अवसर पर क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डिआज-कैनेल ने क्यूबा की क्रांति के ऐतिहासिक नेता को याद किया और क्यूबा के राष्ट्रीय नायक जोस मार्टी की विरासत और कमांडर फिदेल कास्त्रो के क्रांतिकारी विचारों का बचाव करने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने 67 साल पहले के जुझारू कार्यों के नायकों और शहीदों की तरह आज की चुनौतियों का सामना करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।

राष्ट्रपति डिआज़-कैनेल ने ट्वीट किया, "हमारे घरों से, आइए हम सब मिलकर कैलेंडर के हर दिन को 26 तारीख़ बनाने, साल के हर महीने को जुलाई का महीना बनाने और हर बचनबद्धता को एक विजयी मोनकाडा बनाने के लिए एक साथ काम करें।"

राष्ट्र प्रमुख ने क्यूबा के कम्युनिस्ट पार्टी के पहले सचिव राउल कास्त्रो, कमांडर रामिरो वैलेडेस और अन्य लड़ाकों के प्रति स्नेह ज़ाहिर किया जिन्होंने उन हमलों में भाग लिया था। एक अन्य ट्वीट में डिआज़-कैनेल ने लिखा, "मैं आपके साथ मातृभूमि की रक्षा करने पर गौरवान्वित और सम्मानित हूं। #SomosCuba (#WeAreCuba) #SomosContinuidad (#WeAreContinuity)।”

COVID-19 महामारी और शारीरिक दूरी के नियमों के कारण क्यूबा ने पहली बार पारंपरिक रैली के बिना राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा की जो 1959 से उन कार्यों के नायकों और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित की गई थी। हालांकि, सोशल मीडिया के माध्यम से हज़ारों क्यूबावासियों ने इस ऐतिहासिक कार्यों को याद किया और क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी।

cuba
67th National Rebellion Day
#WeAreCuba
#WeAreContinuity
twitter
COVID-19

Related Stories

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

क्यों USA द्वारा क्यूबा पर लगाए हुए प्रतिबंधों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं अमेरिकी नौजवान

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप

कोरोना अपडेट: देश में एक हफ्ते बाद कोरोना के तीन हज़ार से कम मामले दर्ज किए गए

दिल्लीः एलएचएमसी अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया का ‘कोविड योद्धाओं’ ने किया विरोध


बाकी खबरें

  • donkey
    शिरीष खरे
    हमारे लिए गधा आज भी 'गधा', जबकि विदेश में बढ़ रही कद्र!
    10 Feb 2022
    आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2012 की पशुधन गणना से वर्ष 2019 की नवीनतम पशुधन गणना तक, गधों की आबादी में सबसे तेज 61.23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।
  • Banaras
    विजय विनीत
    EXCLUSIVE: बनारस में गांजे से बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी, धर्म की आड़ में खुलेआम होता है नशा!
    10 Feb 2022
    बनारसियों के आदर्श राम-कृष्ण, गौतम बुद्ध, कणादि, जैमिनि, पाणिनी, पतंजलि से लेकर रविदास, कबीर, नानकदेव, पार्श्वनाथ में से कोई चिलम नहीं पीता था। इस शहर में अब तमाम ढोंगी साधु-संत परंपरा की आड़ में…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में एक दिन में फिर 1200 से ज़्यादा लोगों की मौत 
    10 Feb 2022
    देश में 24 घंटे में कोरोना से 1,241 लोगों की मौत हुई है। इस तरह अब तक कुल 5 लाख 6 हज़ार 520 लोग अपनी जान गँवा चुके है।
  • UP West
    प्रज्ञा सिंह
    यूपी चुनाव: क्यों हो रहा है भाजपा मतदाता का हृदय परिवर्तन
    10 Feb 2022
    उस किसान की कहानी, जो ग्रामीण मध्य वर्ग के बीच हिंदुत्व से प्रेरित आकांक्षाओं से उपजे संघर्षों का प्रतीक है।
  • Health budget
    डॉ. राजू पाण्डेय
    स्वास्थ्य बजट: कोरोना के भयानक दौर को क्या भूल गई सरकार?
    10 Feb 2022
    स्वास्थ्य सेवाओं के लिए वर्ष 2021-22 का वास्तविक स्वास्थ्य बजट जीडीपी का .34 प्रतिशत था जो 2022-23 में .06 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के बाद .40 प्रतिशत हो गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License