NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
तमिलनाडु के ग्रामीण स्थानीय निकाय चुनावों में डीएमके एकतरफ़ा जीत हासिल की
एआईएडीएमके और बीजेपी की बेहद अपमानजनक हार।
नीलाबंरन ए
15 Oct 2021
Dmk

द्रविड़ मुनेत्र कझगम (डीएमके) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ मोर्चे ने तमिलनाडु में 9 जिलों के ग्रामीण स्थानीय निकाय के चुनावों में एकतरफा जीत हासिल की है। जबकि इस क्षेत्र में मजबूत पकड़ के बावजूद एआईएडीएमके को करारी हार झेलनी पड़ी।

सत्तारूढ़ गठबंधन ने जिला और संघीय परिषद वार्ड (यूनियन काउंसिल वार्ड), दोनों में ही एकतरफा जीत हासिल की है। दूसरी पार्टियां जिनमें मक्कल निधि मैयम और नाम तमिलर काची (एनएमके) भी शामिल हैं, उन्हें तमाम भाषणबाजी और कैंपेन के बावजूद बेहद अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय जनता पार्टी ने एआईएडीएमके के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। बीजेपी को भी बुरे तरीके से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि डीएमके का दावा है कि चुनावों में सफलता राज्य सरकार द्वारा पिछले पांच महीनों में किए गए बढ़िया कामों का नतीजा है।

 सिवांथिपत्ती ग्राम पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 90 साल की महिला और इसी पद पर एक दूसरी पंचायत में 21 साल की महिला की जीत खबरों में रही। 21 साल की महिला ने तेंकासी जिले में एक वोट से जीत हासिल की थी।

डीएमके की बड़ी जीत, AIADMK और बीजेपी की बुरी हालत

डीएमके ने अपने द्वारा लड़े गए 140 जिला परिषद वार्डों में से 138 में जीत हासिल की। जबकि कांग्रेस को 5 और AIADMK को दो वार्डों में जीत मिली। बीजेपी अपना खाता भी नहीं खोल पाई। डीएमके अब सभी 9 जिलों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद जीतने की स्थिति में है।

यूनियन काउंसिल वार्ड में भी ऐसे ही नतीजे देखने को मिले। सोमवार 3 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, कुल 1381 वार्ड में से डीएमके ने 1010 पर जीत दर्ज की या आगे चल रही थी। जबकि AIADMK सिर्फ़ 215 वार्ड में ही बढ़त बना सकी।

पट्टली मक्कल काची उत्तरी जिलों के अपने गढ़ में 47 वार्डों में जीतने में कामयाब रही। वहीं बीजेपी को 6 यूनियन काउंसिल वार्ड में जीत मिली। कांग्रेस ने 24 और विधुथलाई चिरुथैगल काची ने डीएमके गठबंधन का हिस्सा रहते हुए 27 सीटों पर जीत दर्ज की।

अम्मा मक्कल मुनेत्र कझगम को सिर्फ़ पांच सीटें हासिल हुईं। वहीं अभिनेता विजयकांत की देसिय मुरपोक्कू द्रविड कझगम को सिर्फ एक सीट मिली। दोनों ही पार्टियों ने अकेले चुनाव लड़ा था। 

 कोयंबटूर जिले में एक ग्राम पंचायत में एक बीजेपी प्रत्याशी तब चर्चा में आया, जब उसे सिर्फ एक वोट मिला। हालांकि ग्राम पंचायतों के चुनाव सीधे पार्टी लाइन पर नहीं लड़े जाते। लेकिन राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों को सदस्य और अध्यक्ष पद के लिए खड़े करते हैं।

विजय मक्कल इयक्कम का जीत का दावा, एनटीके, एमएनएम खाली हाथ

अभिनेता विजय के प्रशंसकों द्वारा संचालित कल्याण संगठन विजय मक्कल इयक्कम ने अपने कुछ सदस्यों की जीत का दावा किया है। संगठन में पदाधिकारी ने दावा किया कि चुनावों में वार्ड सदस्य और ग्राम पंचायत अध्यक्ष के लिए खड़े हुए उनके 169 सदस्यों में से 110 ने  जीत हासिल की है।

कट्टर तमिल राष्ट्रवादी पार्टी एनटीके को यूनियन और जिला परिषद वार्ड में एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई। जबकि पार्टी खुद को तमिलों का असली प्रतिनिधि होने का दावा करती है। कमल हासन के नेतृत्व वाली एमएनएम का भी यही हाल हुआ। नतीजों में साफ दिखाई दिया की पार्टी की ग्रामीण इलाकों। तक पहुंच बहुत काम है।

डीएमडीके के खराब प्रदर्शन को उनके नेता की खराब सेहत और उनके द्वारा लगातार गठबंधन बदलने की प्रवृत्ति को जिम्मेदार बताया जा रहा है।

AIADMK ने लगाया धांधली का आरोप

अपने वक्तव्य में AIADMK ने प्रदेश सरकार पर चुनावों में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। पलनीसामी और पनीर्सेलवाम ने दावा किया कि डीएमके ने पिछले दरवाजे से अपनी प्रशासनिक शक्ति का इस्तेमाल कर जीत हासिल की है।

वक्तव्य में कहा गया, "राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़े स्तर पर उल्लंघनों को अनुमति दी, यह उल्लंघन नामांकन भरने से शुरु हुए और वोटों की गिनती तक चलते रहे। डीएमके ने राज्य निर्वाचन आयोग को कठपुतली बना दिया है।"

पार्टी ने यह आरोप भी लगाया कि डीएमके विधायकों ने तिरूपत्तुर जिले में 10 अक्टूबर को बंद कमरों को भी बिना अनुमति खोला। "चुनाव आयोग को अपनी साख बचाने डयूटी पर तैनात अधिकारी को निलंबित करना पड़ा। यह केवल एक उदाहरण है। कई नामांकनों को नियम विरुद्ध खारिज कर दिया गया।"
 
एआईएडीएमके नेताओं का आरोप है कि उनके द्वारा डीएमके नेताओं, विधायकों और सांसदों के खिलाफ की गई नियम उल्लंघन की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की गई।

Local Body Elections in Tamil Nadu
DMK
AIADMK
BJP
PMK
DMK Wins Local Body Polls
NTK
VCK
Vijay Makkal Iyakkam

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • No more rape
    सोनिया यादव
    दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर
    29 Jan 2022
    भारत के विकास की गौरवगाथा के बीच दिल्ली में एक महिला को कथित तौर पर अगवा कर उससे गैंग रेप किया गया। महिला का सिर मुंडा कर, उसके चेहरे पर स्याही पोती गई और जूतों की माला पहनाकर सड़क पर तमाशा बनाया गया…
  • Delhi High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: तुगलकाबाद के सांसी कैंप की बेदखली के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दी राहत
    29 Jan 2022
    दिल्ली हाईकोर्ट ने 1 फरवरी तक सांसी कैंप को प्रोटेक्शन देकर राहत प्रदान की। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली हाईकोर्ट में सांसी कैंप के हरियाणा में स्थित होने का मुद्दा उठाया किंतु कल हुई बहस में रेलवे ने…
  • Villagers in Odisha
    पीपल्स डिस्पैच
    ओडिशा में जिंदल इस्पात संयंत्र के ख़िलाफ़ संघर्ष में उतरे लोग
    29 Jan 2022
    पिछले दो महीनों से, ओडिशा के ढिंकिया गांव के लोग 4000 एकड़ जमीन जिंदल स्टील वर्क्स की एक स्टील परियोजना को दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह परियोजना यहां के 40,000 ग्रामवासियों की…
  • Labour
    दित्सा भट्टाचार्य
    जलवायु परिवर्तन के कारण भारत ने गंवाए 259 अरब श्रम घंटे- स्टडी
    29 Jan 2022
    खुले में कामकाज करने वाली कामकाजी उम्र की आबादी के हिस्से में श्रम हानि का प्रतिशत सबसे अधिक दक्षिण, पूर्व एवं दक्षिण पूर्व एशिया में है, जहाँ बड़ी संख्या में कामकाजी उम्र के लोग कृषि क्षेत्र में…
  • Uttarakhand
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड : नदियों का दोहन और बढ़ता अवैध ख़नन, चुनावों में बना बड़ा मुद्दा
    29 Jan 2022
    नदियों में होने वाला अवैज्ञानिक और अवैध खनन प्रकृति के साथ-साथ राज्य के खजाने को भी दो तरफ़ा नुकसान पहुंचा रहा है, पहला अवैध खनन के चलते खनन का सही मूल्य पूर्ण रूप से राज्य सरकार के ख़ज़ाने तक नहीं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License