NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
दिहाड़ी मज़दूर रिज़वान की अस्पताल में मौत, पुलिस पर बेरहमी से पिटाई का आरोप
परिवार वालों के मुताबिक घर में खाने के लिए कुछ नहीं था और रिज़वान भूखा था। इसलिए वह खाने के लिए बिस्कुट लेने बाहर गया था, कि पुलिस ने पकड़ लिया।
असद रिज़वी
19 Apr 2020
रिज़वान अहमद
मृतक रिज़वान अहमद (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर ज़िले के 22 साल के रिज़वान अहमद  की मौत 18 अप्रैल को हो गई। आरोप है लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकलने पर पुलिस ने उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिसके चलते बाद में उसने दम तोड़ दिया।

रिज़वान अहमद दिहाड़ी मज़दूर था और जैसा कि ज़ाहिर है कि इस लॉकडाउन के चलते वो बेरोज़गार हो गया था। बुजुर्ग पिता इज़राइल पंक्चर जोड़ते हैं। इन दिनों उनका भी काम बंद है। घर में खाने-पीने की बहुत किल्लत हो गई थी। परिवार वालों के मुताबिक घर में खाने के लिए कुछ नहीं था और रिज़वान भूखा था। इसलिए वह खाने के लिए बिस्कुट लेने बाहर गया था।

रिज़वान के पिता इज़राइल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उनका बेटा 15 अप्रैल को शाम 4 बजे अकबरपुर (टांडा) के छज्जापुर, घर का कुछ समान लेने गया था। उनके मुताबिक स्थानीय पोस्ट ऑफ़िस के पास उनके बेटे को एक पुलिस जीप ने रोका था। जीप में एक महिला पुलिस दरोगा और कुछ सिपाही मौजूद थे।

66394c83-6907-4647-aed3-cdff997526e2.jpg

मृतक रिज़वान के पिता की ओर से पुलिस को दिया गया शिकायती पत्र

इज़राइल का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने रिज़वान अहमद को पकड़ लिया और लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकलने पर उसकी लाठियों से पिटाई शुरू कर  दी। पुलिस ने रिज़वान को इतना मारा कि वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।

IMG_7212.jpg

मृतक रिज़वान के पिता इज़राइल

रिज़वान अहमद के पिता ने मीडिया को बताया कि जब वह घर लौटा तो उसका शरीर नीला पड़ चुका था। शरीर पर लाठियों के  निशान और सूजन थी। इज़राइल कहते हैं कि पुलिस के डर की वजह से वह अपने बेटे को डॉक्टर के पास इलाज के नहीं ले गए और उसका इलाज घरेलू दवाओं से घर पर ही किया जा रहा था।

लेकिन जब रिज़वान अहमद की तबीयत ज़्यादा बिगड़ी तो उसको परिवार वाले स्थानीय सरकारी आसोपुर अस्पताल ले गए। वहाँ के डाक्टरों ने उसे तुरंत ज़िला अस्पताल भेज दिया। जहाँ 17-18 अप्रैल की दरम्यानी रात करीब दो बजे रिज़वान की मौत हो गई।

जब मृतक के पिता इज़राइल से सम्पर्क करने की कोशिश की गई तो एक स्थानीय समाजसेवी ने बताया कि उसके पिता बात करने कि स्थिति में नहीं है और न ही उनके पास मोबाइल आदि है। समाजसेवी इरफ़ान पठान के अनुसार रिज़वान अहमद कि मौत की शिकायत उसके पिता ने स्थानीय लोगों कि मदद से प्रशासन को कर दी है। पिता ने एक पत्र में सारा प्रकरण लिख कर प्रशासन को अपने अँगूठे के निशान के साथ भेजा है।

हालाँकि अभी तक एफ़आईआर दर्ज नहीं हुई है। इरफ़ान के अनुसार पुलिस की मार और इलाज में देरी की वजह से रिज़वान के सेप्टिक भी हो गया था। उनके अनुसार पुलिस रिज़वान अहमद को पुराना बीमार बता कर मामला दबाने की कोशिश कर रही है।

स्थानीय प्रशासन का कहना है रिज़वान अहमद के परिवार ने उसकी मौत के बाद पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रयदर्शनी का कहना है कि मामले कि जांच कि जा रही है हालांकि उसके परिवार में इलाज के दौरान कोई आरोप नहीं लगाया था। सभी आरोप मौत के बात लगाए हैं।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार डॉक्टर का कहना है कि मृतक के फेफड़ों में पानी था। हालांकि पुलिस अधीक्षक आलोक प्रयदर्शनी ने माना कि रिज़वान अहमद के शरीर पर चोट के निशान भी थे। सीसीटीवी की जांच के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जब तक मारपीट की सही जगह मालूम नहीं होगी, सीसीटीवी कि जांच नहीं हो सकती है। सारे ज़िले के सीसीटीवी की जांच करना सम्भव नहीं है। बता दें कि मृतक के पिता ने अपनी शिकायत में लिखा है कि रिज़वान अहमद को पुलिस ने स्थानीय पोस्ट ऑफ़िस के पास मारा था।

UttarPradesh
Lockdown
Coronavirus
COVID-19
UP police
Yogi Adityanath
Hunger Crisis
Corona Crisis
Lockdown crisis
poverty

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • mamta banerjee
    भाषा
    तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में चारों नगर निगमों में भारी जीत हासिल की
    15 Feb 2022
    तृणमूल कांग्रेस ने बिधाननगर, चंदरनगर और आसनसोल नगरनिगमों पर अपना कब्जा बरकरार रखा है तथा सिलीगुड़ी में माकपा से सत्ता छीन ली।
  • hijab
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    हिजाब विवादः समाज सुधार बनाम सांप्रदायिकता
    15 Feb 2022
    ब्रिटेन में सिखों को पगड़ी पहनने की आज़ादी दी गई है और अब औरतें भी उसी तरह हिजाब पहनने की आज़ादी मांग रही हैं। फ्रांस में बुरके पर जो पाबंदी लगाई गई उसके बाद वहां महिलाएं (मुस्लिम) मुख्यधारा से गायब…
  • water shortage
    शिरीष खरे
    जलसंकट की ओर बढ़ते पंजाब में, पानी क्यों नहीं है चुनावी मुद्दा?
    15 Feb 2022
    इन दिनों पंजाब में विधानसभा चुनाव प्रचार चल रहा है, वहीं, तीन करोड़ आबादी वाला पंजाब जल संकट में है, जिसे सुरक्षित और पीने योग्य पेयजल पर ध्यान देने की सख्त जरूरत है। इसके बावजूद, पंजाब चुनाव में…
  • education budget
    डॉ. राजू पाण्डेय
    शिक्षा बजट पर खर्च की ज़मीनी हक़ीक़त क्या है? 
    15 Feb 2022
    एक ही सरकार द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे बजट एक श्रृंखला का हिस्सा होते हैं इनके माध्यम से उस सरकार के विजन और विकास की प्राथमिकताओं का ज्ञान होता है। किसी बजट को आइसोलेशन में देखना उचित नहीं है। 
  • milk
    न्यूज़क्लिक टीम
    राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ खिलवाड़ क्यों ?
    14 Feb 2022
    इस ख़ास पेशकश में परंजॉय गुहा ठाकुरता बात कर रहे हैं मनु कौशिक से राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से सम्बंधित कानूनों में होने वाले बदलावों के बारे में
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License