NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात से निपटने के लिए रोजाना निगरानी की जा रही है : हर्षवर्धन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने चीन में नोवेल कोरोना वायरस के प्रकोप के संबंध में भारत सरकार के कदमों के बारे में लोकसभा में स्वत: संज्ञान पर बयान दिया।
भाषा
10 Feb 2020
हर्षवर्धन

सरकार ने सोमवार को कहा कि चीन में फैले नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से देश में उत्पन्न हालात से निपटने के लिए कई कदम उठाये जा रहे हैं।  स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में गठित एक मंत्रिसमूह (जीओएम) रोजाना आधार पर समीक्षा कर रहा है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने चीन में नोवेल कोरोना वायरस के प्रकोप के संबंध में भारत सरकार के कदमों के बारे में लोकसभा में स्वत: संज्ञान पर बयान दिया।

उन्होंने कहा कि उनकी अध्यक्षता में मंत्रियों का एक समूह (जीओएम) बनाया गया है जो पूरे देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका के चलते उत्पन्न स्थिति पर निगरानी रख रहा है।इसमें विदेश मंत्री, नागर विमानन मंत्री, गृह राज्य मंत्री, जहाजरानी राज्य मंत्री और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री को शामिल किया गया है।

उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि भारत सरकार स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी गई है तथा नोवेल कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘ हमारे देश में अभी तक केरल से कोरोना वायरस के तीन पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। इन लोगों ने अतीत में चीन के वुहान क्षेत्र की यात्रा की थी।’’

उन्होंने कहा कि इन लोगों को अलग रखा गया है और क्लीनिकल आधार पर इनकी हालत स्थिर बताई गई है।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कैबिनेट सचिव विभिन्न विभागों और राज्य के मुख्य सचिवों के साथ स्थिति की नियमित समीक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहा है और हर दूसरे दिन राज्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग की जाती है।उन्होंने बताया कि नोवेल कोरोना वायरस फैलने की आशंका को देखते हुए भारत सरकार ने 17 जनवरी को पहला यात्रा परामर्श जारी किया था। यात्रा परामर्शों को भी हर दिन की जरूरत के आधार पर बदला जा रहा है।

हर्षवर्धन ने कहा कि वर्तमान में चीन से आने वाले किसी भी विदेशी नागरिक को मिला वर्तमान वीजा जिसमें ई-वीजा भी शामिल है, वैध नहीं है। लोगों को चीन की यात्रा न करने की सलाह दी गई है और चीन से लौटे लोगों को अलग रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को भारत की यात्रा करने के लिए बहुत अधिक  मजबूरी हो, उनसे बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास अथवा शंघाई या गुआंग्झाओ स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास से संपर्क करने को कहा गया है।

हर्षवर्धन ने बताया कि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित कुल 21 हवाईअड्डों पर 28 जनवरी से यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। सिंगापुर, थाईलैंड, हांगकांग एवं चीन से आने वाली सभी उड़ानों के लिए हर जगह थर्मल स्क्रीनिंग को अनिवार्य बना दिया गया है।उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 1118 उड़ानों से यात्रा करने वाले 1,97,000 यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि 12 प्रमुख बंदरगाहों एवं सभी छोटे बंदरगाहों पर चीन से आने वाले यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों की स्क्रीनिंग की जा रही है तथा उनमें लक्षण मिलने पर उन्हें अलग कर दिया जा रहा है।  

हर्षवर्धन ने बताया कि नेपाल में एक मामले की पुष्टि होने के कारण सभी चौकियों पर स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है और इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार में सभी जांच चौकियों पर जांच की जा रही है तथा सीमा सशस्त्र बल एवं भूमि पत्तन अधिकारियों का सहयोग लिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 31 जनवरी और एक फरवरी को दिल्ली से वुहान के लिए एयर इंडिया की दो विशेष उड़ानें भेजी गई थीं। इन उड़ानों के जरिये कुल 654 यात्रियों को लाया गया जिनमें 647 भारतीय एवं सात मालदीव के नागरिक थे। इनमें दो भारतीय दूतावास के अधिकारी थे, जो वुहान में भारतीयो को निकालने के अभियान में समन्वय कर रहे थे।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने बताया कि चीन में भारतीय दूतावास एवं वाणिज्य दूतावास भारतीय समुदाय के साथ निरंतर संपर्क बनाए हुए है ताकि उनके कुशल-क्षेम के बारे में जानकारी ली जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि चीन में 9 फरवरी की स्थिति के अनुसार कोरोना संक्रमण के 37,198 मामलों की पुष्टि हुई है और 811 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि हांगकांग, मकाऊ और ताईवान समेत 27 देशों में कोरोना वायरस के 354 मामलों की पुष्टि हुई है।

Coronavirus
Dr. Harshvardhan
novel coronavirus
HEALTH
Ministry of Health and Family Welfare

Related Stories

गर्म लहर से भारत में जच्चा-बच्चा की सेहत पर खतरा

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

विज्ञान: समुद्री मूंगे में वैज्ञानिकों की 'एंटी-कैंसर' कम्पाउंड की तलाश पूरी हुई

छत्तीसगढ़ के ज़िला अस्पताल में बेड, स्टाफ और पीने के पानी तक की किल्लत

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच बढ़ रहा ओमिक्रॉन के सब स्ट्रेन BA.4, BA.5 का ख़तरा 

कोरोना अपडेट: देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.4 और BA.5 का एक-एक मामला सामने आया

कोरोना अपडेट: देश में फिर से हो रही कोरोना के मामले बढ़ोतरी 

कोविड-19 महामारी स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में दुनिया का नज़रिया नहीं बदल पाई

कोरोना अपडेट: अभी नहीं चौथी लहर की संभावना, फिर भी सावधानी बरतने की ज़रूरत


बाकी खबरें

  • Inflation
    सौम्या शिवकुमार
    महंगाई "वास्तविक" है और इसका समाधान भी वास्तविक होना चाहिए
    01 Mar 2022
    केंद्रीय बैंकों द्वारा महंगाई को काबू करने के लिए ब्याज दर को प्रबंधित किया जाता है, लेकिन यह तरीक़ा अप्रभावी साबित हुआ है। इतना ही नहीं, इस उपकरण का जब इस्तेमाल किया जाता है, तब यह भी ध्यान नहीं रखा…
  • russia ukrain
    एपी/भाषा
    यूक्रेन-रूस घटनाक्रम: रूस को अलग-थलग करने की रणनीति, युद्ध अपराधों पर जांच करेगा आईसीसी
    01 Mar 2022
    अमेरिका ने जासूसी के आरोप में 12 रूसी राजनयिकों को निष्कासित करने की घोषणा की है। रूस की कई समाचार वेबसाइट हैक हो गईं हैं जिनमें से कुछ पर रूस ने खुद रोक लगाई है। तो वहीं संयुक्त राष्ट्र के दुलर्भ…
  •  Atal Progress Way
    बादल सरोज
    अटल प्रोग्रेस वे से कई किसान होंगे विस्थापित, चम्बल घाटी का भी बदल जाएगा भूगोल : किसान सभा
    01 Mar 2022
    "सरकार अपनी इस योजना और उसके असर को छुपाने की कोशिश में है। ना तो प्रभावित होने वाले किसानों को, ना ही उजड़ने और विस्थापित होने वाले परिवारों को विधिवत व्यक्तिगत नोटिस दिए गए हैं। पुनर्वास की कोई…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर एक लाख से कम हुई 
    01 Mar 2022
    पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के क़रीब 7 हज़ार नए मामले सामने आए हैं। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 92 हज़ार 472 हो गयी है।
  • Imperialism
    प्रभात पटनायक
    साम्राज्यवाद अब भी ज़िंदा है
    01 Mar 2022
    साम्राज्यवादी संबंध व्यवस्था का सार विश्व संसाधनों पर महानगरीय या विकसित ताकतों द्वारा नियंत्रण में निहित है और इसमें भूमि उपयोग पर नियंत्रण भी शामिल है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License