NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
SC ST OBC
भारत
राजनीति
भारत में जातीय आतंक चरम पर पहुँच चुका है- भंवर मेघवंशी
अब यह साफ़ देखा जा सकता है कि मुल्क के जातिवादी तत्व खुलकर हिंसा का खेल खेल रहे हैं.हर मिनट में देश में कहीं न कहीं अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों पर हमले हो रहे हैं, क़त्ल किए जा रहे हैं, वंचित वर्ग की बेटियों के साथ यौन हिंसा की जा रही हैं.
भंवर मेघवंशी
17 Jun 2021
भारत में जातीय आतंक चरम पर पहुँच चुका है- भंवर मेघवंशी

अब यह साफ़ देखा जा सकता है कि मुल्क के जातिवादी तत्व खुलकर हिंसा का खेल खेल रहे हैं.हर मिनट में देश में कहीं न कहीं अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों पर हमले हो रहे हैं, क़त्ल किए जा रहे हैं, वंचित वर्ग की बेटियों के साथ यौन हिंसा की जा रही हैं.

इस देश के जातिवादी आतंकी जमातों के लोग दलित आदिवासियों के अस्तित्व को सहन करने के लिए भी तैयार नहीं है,छोटी छोटी बातों के लिए उन पर हमले किए जा रहे हैं .अगर इन सब घटनाओं को साथ मिलाकर देखें तो पता चलता है कि जैसे कोई युद्ध चल रहा है .

ताज़ा मामला राजस्थान के भीलवाड़ा ज़िले की रायपुर थाना क्षेत्र के नांदशा जागीर गाँव का है .जहां के युवा पत्रकार और समाजसेवी रामचंद्र बलाई पर कल रात एक जातिवादी गैंग ने इसलिए हमला कर दिया, क्योंकि दलित समाज के इस युवा की सक्रियता सामंती सोच के लोगों की आँखों में चुभ रही थी.

रामचंद्र जी की पत्नी ने सरपंच का चुनाव लड़ा और जीता, यह भी ग्रामीण इलाक़ों पर बरसों से वर्चस्व जमा कर बैठे तत्वों को बर्दाश्त नहीं हो पा रहा हैं, वे सरपंच और उनके पति को अपमानित करने का भी कोई मौक़ा नहीं चूकते   है. इस बार भी गाँव में नाली निर्माण का बहाना बनाकर उन्होंने रामचंद्र बलाई का रास्ता रोक कर हमला किया और जातिगत रूप से अपमानित व प्रताड़ित किया.युवा पत्रकार और कार्यकर्ता रामचंद्र जी ने किसी तरह एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई और अपने लोगों को हमले की जानकारी दी.

रायपुर थाने में भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुक़दमा क़ायम हो चुका है और पुलिस उपाधीक्षक गंगापुर इसकी जाँच करने वाले हैं, कषेत्र के अम्बेडकरवादी युवाओं में इस घटना को लेकर ज़बर्दस्त आक्रोश है और वे आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं.उम्मीद है कि पुलिस और प्रशासन इस रोष को समझने में कामयाब होंगे, अगर उनको समझ नहीं आया तो बाबा साहब के अनुयायी संवैधानिक तरीक़ों से समझाना बखूबी जानते ही है. 

बाक़ी रही बात गाँवों में अवशेष के रूप में बच गए कट्टर जातिवादी तत्वों से हमारा बस यही कहना है कि देश तो संविधान से ही चलेगा,न कि तुम्हारे जातीय दंभ और घृणा से.रामचंद्र जी को न्याय दिलाने की लड़ाई मज़बूत ढंग से लड़ी जायेगी. हम लड़ेंगे और जीतेंगे भी !

साभार : सबरंग इंडिया

Caste
Casteism
Dalits
Attack on dalits
Ethnic Terrorism
adiwasi
Dalit society

Related Stories

विचारों की लड़ाई: पीतल से बना अंबेडकर सिक्का बनाम लोहे से बना स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

बच्चों को कौन बता रहा है दलित और सवर्ण में अंतर?

मुद्दा: आख़िर कब तक मरते रहेंगे सीवरों में हम सफ़ाई कर्मचारी?

कॉर्पोरेटी मुनाफ़े के यज्ञ कुंड में आहुति देते 'मनु' के हाथों स्वाहा होते आदिवासी

#Stop Killing Us : सफ़ाई कर्मचारी आंदोलन का मैला प्रथा के ख़िलाफ़ अभियान

सिवनी मॉब लिंचिंग के खिलाफ सड़कों पर उतरे आदिवासी, गरमाई राजनीति, दाहोद में गरजे राहुल

बागपत: भड़ल गांव में दलितों की चमड़ा इकाइयों पर चला बुलडोज़र, मुआवज़ा और कार्रवाई की मांग

मेरे लेखन का उद्देश्य मूलरूप से दलित और स्त्री विमर्श है: सुशीला टाकभौरे

गुजरात: मेहसाणा कोर्ट ने विधायक जिग्नेश मेवानी और 11 अन्य लोगों को 2017 में ग़ैर-क़ानूनी सभा करने का दोषी ठहराया


बाकी खबरें

  • jammu and kashmir
    लव पुरी
    जम्मू-कश्मीर में आम लोगों के बीच की खाई को पाटने के लिए कोई प्रोत्साहन नहीं
    17 Mar 2022
    इन भाषाई एवं जातीय रूप से विविध क्षेत्र की अपनी विशिष्ट समस्याएं हैं, जिनके लिए अनुकूलित विशेष पहल की दरकार है, जिन पर लगता है कोई भी काम नहीं कर रहा है। 
  • अरुण कुमार त्रिपाठी
    केजरीवाल के आगे की राह, क्या राष्ट्रीय पटल पर कांग्रेस की जगह लेगी आप पार्टी
    17 Mar 2022
    मोदी-आरएसएस से सीधे भिड़े बिना कांग्रेस को निपटाती आप पार्टी, क्या एक बार फिर केजरीवाल की ‘अस्पष्ट’ विचारधारा के झांसे में आएगा देश?
  • राहुल कुमार गौरव
    ग्राउंड रिपोर्ट: कम हो रहे पैदावार के बावजूद कैसे बढ़ रही है कतरनी चावल का बिक्री?
    17 Mar 2022
    विश्व में अपनी स्वाद और जिस खुशबू के लिए कतरनी चावल को प्रसिद्धि मिली। आज उसी खुशबू का बिजनेस गलत तरीके से किया जा रहा है। कतरनी चावल जैसे ही महीन चावल में सुगंधित इत्र डालकर कतरनी के नाम पर बेचा जा…
  • अनिल अंशुमन
    ‘बिहार विधान सभा पुस्तकालय समिति’ का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर वामपंथ के माले विधायक ने रचा इतिहास
    17 Mar 2022
    ‘पुस्तकालय-संस्कृति’ विकसित कर ‘शिक्षा में क्षरण’ से निजात पाने के जन अभियान का दिया प्रस्ताव
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    छत्तीसगढ़: आदिवासियों के फ़र्ज़ी एनकाउंटर वाले एड़समेटा कांड को 9 साल पूरे, माकपा ने कहा दोषियों पर दर्ज हो हत्या का मामला 
    17 Mar 2022
    छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले स्थित एड़समेटा गांव में,  पुलिस गोलीबारी के दौरान चार नाबालिग समेत 8 लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने इस नक्सली ऑपरेशन के तौर पर पेश किया था, परन्तु अब जाँच रिपोर्ट आई जिसने साफ…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License