NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
राजनीति
महाराष्ट्र में जिंदा जलाई गई दलित महिला की मौत
यह घटना रविवार आधी रात को औरंगाबाद जिले के सिल्लोड तहसील के अंधारी गांव में उस समय हुई थी जब महिला ने व्यक्ति को अपने घर में घुसने से रोकने की कोशिश की थी।
भाषा
06 Feb 2020
Woman Set on fire
प्रतीकात्मक तस्वीर साभार : हिंदुस्तान टाइम्स

औरंगाबाद : महाराष्ट्र में 50 वर्षीय उस दलित महिला की मौत हो गई है जिसे एक व्यक्ति ने जिंदा आग लगा दी थी। अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह घटना रविवार आधी रात को सिल्लोड तहसील के अंधारी गांव में उस समय हुई थी जब महिला ने व्यक्ति को अपने घर में घुसने से रोकने की कोशिश की थी। करीब 95 प्रतिशत तक झुलसी महिला को यहां एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक सुरेश हरबड़े ने कहा, ‘उसका बुधवार रात निधन हो गया।' सिल्लोड (ग्रामीण) पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी संतोष मोहिते (50) इसी गांव में रहता है और उसे मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

इस बीच, औरंगाबाद से लोकसभा सदस्य इम्तियाज जलील ने मांग की कि मामले की त्वरित अदालत में कार्रवाई हो ताकि पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिल सके। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिम के नेता ने बताया कि उन्होंने संसद में मांग की कि औरंगाबाद के इस मामले और वर्धा में एक महिला को आग लगाए जाने के मामले की सुनवाई त्वरित अदालतों में की जाए।

वर्धा में भी 25 वर्षीय एक शिक्षिका को उसका पीछा करने वाले एक व्यक्ति ने आग लगा दी थी जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। पुलिस ने बताया कि औरंगाबाद मामले में मोहिते ने महिला के घर में जबरन प्रवेश करने के बाद उसे आग लगा दी।

सिल्लोड (ग्रामीण) पुलिस थाना निरीक्षक किरण बिडवे ने बताया कि मौत से पहले पुलिस को दिए गए महिला के बयान के अनुसार उसने मोहिते को घर से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। उनके बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद मोहिते ने महिला को आग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बाद में दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और वह फरार हो गया। महिला की चीखने की आवाज सुनने पर पास ही में रहने वाले उसके कुछ रिश्तेदार दौड़कर आए और उसे एक स्थानीय अस्पताल लेकर गए जहां से उसे औरंगाबाद शहर के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

इससे पहले, हरबड़े ने बताया था कि महिला 95 फीसदी तक झुलस गई थी और उसे ऑक्सीजन सहयोग प्रणाली पर रखा गया था। अधिकारी ने बताया कि महिला विवाहित है और उसकी दो बेटियां हैं तथा वह अपने घर में अकेले रहती है।

आरोपी को 10 फरवरी तक पुलिस हिरासत में रखा गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Maharastra
Dalits
Attack on dalits
Dalit Women
fire
Woman Set on fire

Related Stories

कॉर्पोरेटी मुनाफ़े के यज्ञ कुंड में आहुति देते 'मनु' के हाथों स्वाहा होते आदिवासी

बागपत: भड़ल गांव में दलितों की चमड़ा इकाइयों पर चला बुलडोज़र, मुआवज़ा और कार्रवाई की मांग

दलित किशोर की पिटाई व पैर चटवाने का वीडियो आया सामने, आठ आरोपी गिरफ्तार

न्याय के लिए दलित महिलाओं ने खटखटाया राजधानी का दरवाज़ा

यूपी: प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड में पुलिस की जांच पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

यूपी: प्रयागराज हत्या और बलात्कार कांड ने प्रदेश में दलितों-महिलाओं की सुरक्षा पर फिर उठाए सवाल!

जंगलराज: प्रयागराज के गोहरी गांव में दलित परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या

पड़ताल: जौनपुर में 3 दलित लड़कियों की मौत बनी मिस्ट्री, पुलिस, प्रशासन और सरकार सभी कठघरे में

राजस्थान में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, तमिलनाडु में चाकू से हमला कर ली जान

बिजनौर: क्या राष्ट्रीय स्तर की होनहार खिलाड़ी को चुकानी पड़ी दलित-महिला होने की क़ीमत?


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2 हज़ार नए मामले, 71 मरीज़ों की मौत
    19 Mar 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,075 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.06 फ़ीसदी यानी 27 हज़ार 802 हो गयी है।
  • Nehru
    न्यूज़क्लिक टीम
    पैगाम-ए-आज़ादी। जवाहरलाल नेहरु पर लेक्चर अदित्या मुख़र्जी द्वारा। लोकतंत्रशाला
    18 Mar 2022
    पैगाम-ए-आजादी श्रंखला लोकतंत्रशाला और न्यूजक्लिक की एक संयुक्त पहल है, जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर केंद्रित है। श्रृंखला का यह व्याख्यान जवाहरलाल नेहरू पर केंद्रित होगा और आदित्य…
  • असद शेख़
    ओवैसी की AIMIM, मुसलमानों के लिए राजनीतिक विकल्प या मुसीबत? 
    18 Mar 2022
    यूपी चुनाव के परिणाम आ चुके हैं, भाजपा सरकार बनाने जा रही है, इस परिप्रेक्ष्य में हम ओवैसी की पार्टी से जुड़े तीन मुख्य मुद्दों पर चर्चा करेंगें– पहला ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल…
  • neo librelism
    प्रभात पटनायक
    नवउदारवादी व्यवस्था में पाबंदियों का खेल
    18 Mar 2022
    रूस के ख़िलाफ़ अब तक जो पाबंदियां लगायी गयी हैं, उनमें सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रूसी बैंकों तथा अन्य वित्तीय संस्थाओं को, पश्चिमी दुनिया के वित्तीय ताने-बाने से काटे जाने का ही है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    विज्ञापन में फ़ायदा पहुंचाने का एल्गोरिदम : फ़ेसबुक ने विपक्षियों की तुलना में "बीजेपी से लिए कम पैसे"  
    18 Mar 2022
    रिपोर्ट्स में पता चला है कि 2019-2020 में हुए दस चुनावों में से नौ में बीजेपी को कांग्रेस की तुलना में विज्ञापनों के लिए फ़ेसबुक पर 29 फ़ीसदी कम कीमत चुकानी पड़ी थी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License