NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
रीट पर गतिरोध कायम, सरकार ने कहा ‘एसओजी पर विश्वास रखे विपक्ष’
इस मुद्दे पर विधानसभा में हुई विशेष चर्चा पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट मुख्य विपक्षी दल के विधायकों ने सदन में नारेबाजी व प्रदर्शन जारी रखा। ये विधायक तीन कार्यदिवसों से इसको लेकर सदन में प्रदर्शन कर रहे हैं।
भाषा
14 Feb 2022
ashok gehlot

जयपुर: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) पेपर लीक मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग को एक बार फिर खारिज करते हुए राजस्थान सरकार ने शनिवार को सदन में कहा कि विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पुलिस के विशेष बल (एसओजी) पर विश्वास रखे और मामले में 'दूध का दूध पानी का पानी' होकर रहेगा।

वहीं इस मुद्दे पर विधानसभा में हुई विशेष चर्चा पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट मुख्य विपक्षी दल के विधायकों ने सदन में नारेबाजी व प्रदर्शन जारी रखा। ये विधायक तीन कार्यदिवसों से इसको लेकर सदन में प्रदर्शन कर रहे हैं।

सदन में चर्चा का सरकार की ओर से जवाब देते हुए संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि विपक्ष दल अपनी जिद छोड़कर मामले की जांच कर रहे पुलिस के विशेष बल (एसओजी) पर विश्वास रखे। उन्होंने कहा कि एसओजी ने विभिन्न प्रकरणों में मुख्यमंत्री से लेकर अनेक विधायकों को नोटिस जारी किए हैं तो वह किसी से डरने वाला नहीं। धारीवाल ने कहा,'दूध का दूध पानी का पानी होकर रहेगा, विश्वास रखिए।'

उन्होंने कहा,' सीबीआई को जांच देना तो जांच को गड्ढे में डालना है।' धारीवाल ने सवाल उठाया कि भाजपा के पिछले शासन काल में पेपर लीक के कुल 25 मामले दर्ज हुए उनमें से किसी की जांच सीबीआई को नहीं दी गई।' उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच की मांग कर रही भाजपा के पास अगर इस मामले में कोई सबूत है तो वह एसओजी को दे।

वहीं शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि एसओजी ने त्वरित गति से जांच करते हुए 38 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है, सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल व अन्य गड़बड़ी रोकने के लिए नया कानून लेकर आ रही है जिसमें सख्त प्रावधान होंगे। विपक्ष द्वारा इस प्रकरण में बार बार ‘राजीव गांधी स्टडी सर्किल’ का नाम लिए जाने पर कल्ला ने कहा कि किसी एक व्यक्ति के कारण पूरी संस्था को बदनाम नहीं कर सकते। कल्ला ने कहा कि इस प्रकरण की पूरी निष्पक्षता से जांच की जा रही है और कोई कितना भी बड़ा व्यक्ति हो, किसी को छोड़ने वाले नहीं है, जो भी दोषी होगा उसको सजा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अब तक एक लाख युवाओं को नौकरी दे चुकी है व एक लाख लोगों को रोजगार देने की तैयारी है।

इससे पहले चर्चा की शुरुआत करते हुए उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि इस मामले में असली किरदार के चेहरे से नकाब हटे और यह तब हटेगा जब मामले की सीबीआई जांच होगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक सतीश पूनियां ने ‘राजीव गांधी स्टडी सर्किल’ की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की निष्पक्ष तरीके से जांच होनी चाहिए क्योंकि यह राजस्थान के करोड़ों परिवारों से जुड़ा हुआ मसला है और करोड़ों युवाओं का भविष्य इससे जुड़ा है।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नारायण बेनीवाल ने भी मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने परीक्षाओं के पत्र लीक होने जैसी घटनाओं को गंभीर समस्या समझकर हल करने का प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर रहे एसओजी की सीमाएं हैं वह उस सीमा से बाहर जाकर जांच नहीं कर सकती इसलिए सीबीआई जांच होनी चाहिए।

सरकार के बयान के बाद सभापति राजेंद्र पारीक ने चर्चा समाप्त होने की घोषणा की। वहीं विपक्षी दल भाजपा के विधायक सरकार के बयान से संतुष्ट नहीं दिखे और 'रीट की सीबीआई से जांच करवाने की मांग' के साथ नारेबाजी करने लगे। उल्लेखनीय है कि भाजपा के विधायक सदन के बजट सत्र की शुरुआत से ही इसको लेकर सदन में नारेबाजी व प्रदर्शन कर रहे हैं। 

इससे पहले सुबह सदन बैठा तो विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने इस मुद्दे पर सदन में दो घंटे की चर्चा करवाने की व्यवस्था दी। डॉ जोशी ने कहा कि हालांकि प्रश्नकाल स्थगित होता नहीं है लेकिन वे मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रश्नकाल स्थगित करते हैं और सदन 11.30 बजे फिर बैठेगा और रीट पर चर्चा करेगा। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के चार निलंबित विधायकों को सदन की कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति दी।

भाजपा रीट पेपर लीक मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग कर रही है जबकि सरकार ने इसकी संभावना को सदन में पहले ही खारिज किया है। मामले की जांच एसओजी कर रहा है। भाजपा ने इस मामले को लेकर मंगलवार को राज्य विधानसभा का घेराव करने की घोषणा की है।

Rajasthan
ashok gehlot
REET
Rajasthan Teacher Eligibility Test

Related Stories

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

15 राज्यों की 57 सीटों पर राज्यसभा चुनाव; कैसे चुने जाते हैं सांसद, यहां समझिए...

विश्लेषण: कांग्रेस के ‘चिंतन शिविर’ से क्या निकला?

इतिहास कहता है- ‘’चिंतन शिविर’’ भी नहीं बदल सका कांग्रेस की किस्मत

कांग्रेस चिंता शिविर में सोनिया गांधी ने कहा : गांधीजी के हत्यारों का महिमामंडन हो रहा है!

चुनावी राज्यों में क्रमवार दंगे... संयोग या प्रयोग!

2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र तेज़ हुए सांप्रदायिक हमले, लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली सरकार ने किए हाथ खड़े

जोधपुर में कर्फ्यू जारी, उपद्रव के आरोप में 97 गिरफ़्तार

राजस्थान में मस्जिद पर भगवा, सांप्रदायिक तनाव की साज़िश!

खबरों के आगे-पीछे: अंदरुनी कलह तो भाजपा में भी कम नहीं


बाकी खबरें

  • musahar
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव: पूर्वी क्षेत्र में विकल्पों की तलाश में दलित
    02 Mar 2022
    दलित आम तौर पर ऐसे मूक मतदाता माने जाते हैं, जो अपनी राजनीतिक प्राथमिकताओं का आसानी से इज़हार नहीं करते। हालांकि, इस चुनाव को नज़दीक से देखने पर इस बात के साफ़ संकेत मिल जाते हैं कि उनका झुकाव बसपा…
  • कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 7,554 नए मामले, 223 मरीज़ों की मौत
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 7,554 नए मामले, 223 मरीज़ों की मौत
    02 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.20 फ़ीसदी यानी 85 हज़ार 680 हो गयी है।
  • एम. के. भद्रकुमार
    यूक्रेन युद्ध ने यूरोपियन यूनियन और अमेरिका को ईरान सौदे पर सोचने को मजबूर किया
    02 Mar 2022
    क्या नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) के विस्तार पर अमेरिका-रूस टकराव और यूक्रेन के आसपास बने हालात वियना में चल रही ईरान परमाणु वार्ता को पटरी से उतार देगी?
  • ukraine
    एपी/भाषा
    रूस-यूक्रेन युद्ध अपडेट: कीव के मुख्य टीवी टावर पर बमबारी; सोवियत संघ का हिस्सा रहे राष्ट्रों से दूर रहे पश्चिम, रूस की चेतावनी
    02 Mar 2022
    रूसी बलों ने मंगलवार को यूक्रेन के घनी आबादी वाले शहरी इलाकों पर हमले तेज करते हुए यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर के मध्य स्थित एक मुख्य चौराहे और कीव के मुख्य टीवी टावर पर बमबारी की। वहीं भारत ने…
  • बिहार : सीटेट-बीटेट पास अभ्यर्थी सातवें चरण की बहाली को लेकर करेंगे आंदोलन
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार : सीटेट-बीटेट पास अभ्यर्थी सातवें चरण की बहाली को लेकर करेंगे आंदोलन
    02 Mar 2022
    पालीगंज विधानसभा क्षेत्र से सीपीआई माले विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि वह सीटेट और बीटेटट उत्तीर्ण सभी अभ्यर्तियों के लिए सातवें चरण की बहाली के लिए 2014-21 तक सभी रिक्तियों को जोड़कर मार्च महीने में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License