NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
कोविड-19 से लड़ाई में अंधविश्वास की कोई जगह नहीं है
वायरस के ख़िलाफ़ लड़ाई में पवित्र गाय का कोई किरदार नहीं है।
राम पुनियानी
01 Apr 2020
Translated by महेश कुमार
कोविड-19

दुनिया नोवेल कोरोना वायरस महामारी से ग्रसित है, जो स्वास्थ्य का बहुत ही बड़ा संकट है। इसे थामने के लिए चिकित्सा और प्रशासनिक क़दम उठाए जा रहे हैं, लेकिन जिस बात ने इस महामारी से निपटना अधिक कठिन बना दिया है वह है आस्था-आधारित इलाज को बढ़ावा देना।

इसे सत्तारूढ़ पार्टी और उसके असंख्य अनुयाइयों/सहयोगियों द्वारा किया जा रहा है, जिनके अनुसार प्राचीन भारतीय प्रथाओं में वे सभी तत्व मौजूद थे जो हमें मानव आपदाओं से निपटने में मदद करते थे। हाल के समय में हमारे सामाजिक जीवन का आधार बन चुकी अंधी प्रथाओं या अंध-विश्वासों में आई तेज़ी को समझने के लिए दो परेशान करने वाले उदाहरणों पर विचार करने की जरूरत है।

अभी ज़्यादा वक़्त नहीं बीता है जब आस्था-आधारित राजनीतिक विचारधारा, डॉ॰ नरेंद्र दाभोलकर, गोविंद पानसरे और एमएम कलबुर्गी की हत्याओं का कारण बनी थी। वे अंध विश्वास को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ लड़ रहे थे। अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाले तबकों को भारत में सांप्रदायिक राष्ट्रवाद के उदय ने प्रोत्साहन दिया है।

22 मार्च को, प्रधानमंत्री ने एक दिन के जनता कर्फ़्यू का आह्वान किया था और लोगों से कहा कि वे अपने बालकोनी में खड़े होकर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करने के लिए ताली बजाएं और बर्तनों को पीटें। जबकि ऐसा करने में कोई बुराई नहीं थी, लेकिन कई स्थानों पर इसने एक अलग ही मोड़ ले लिया। जगह-जगह पर जुलूस का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुआ, जो पूरी तरह से शारीरिक दूरी बनाए रखने के मानदंडों का उल्लंघन था।

वे हो-हल्ला मचाने के साथ-साथ शंख भी फूँक रहे थे। वे ऐसा क्यों कर रहे थे इसका कारण खोजना आसान है। महाराष्ट्र बीजेपी की नेता शाइना एनसी ने इस हो-हल्ला मचाने के आह्वान के लिए पीएम की सराहना करते हुए अपनी ट्वीट में कहा कि यह बैक्टीरिया और वायरस को मार देगा। प्राचीन पौराणिक ग्रंथों को इस तरह की जानकारी का स्रोत बताया जा रहा है। बेशक, व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से भी इसी तरह की सामग्री सोशल मीडिया पर बाढ़ की तरह आ रही थी।

दूसरी जो परेशान करने वाली बात है वह है स्वामी चक्रपाणि महाराज की हरकतें, जिन्होंने  गोमूत्र पीने वाली पार्टी का आयोजन किया, और कई लोगों ने इस समझ के साथ गौमूत्र पिया कि यह कोविड़-19 को रोकने और ठीक करने में मदद करेगा, जो कि नोवेल कोरोनावायरस की वजह से होने वाली बीमारी है। एक अन्य भाजपा नेता ने भी इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें मूत्र पीने वाले लोगों में से एक बीमार पड़ गया।

भाजपा के एक अन्य योग्य नेता, असम के विधायक, सुमन हरिप्रिया ने गाय के गोबर की महिमा का जिक्र किया।

इसमें आश्चर्य की बात नहीं है कि ज़्यादातर गौमूत्र और गोबर का प्रचार भाजपा और उसकी विचारधारा से जुड़े लोगों की तरफ से आया। पिछले कुछ दशकों में गोमूत्र बहुत अधिक चर्चा में रहा है, खासकर जबसे 1998 में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सत्ता में आई थी। गुजरात से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी लोगों में से एक, शंकर भाई वेगड़, का दावा है कि वे गोमूत्र पीने की वजह से 76 वर्ष के होने के बावजूद काफ़ी स्वस्थ हैं।

इस तरह के दावों को आधार भोपाल की मौजूदा भाजपा संसद सदस्य साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और मालेगांव आतंकवादी विस्फोट की आरोपी से भी मिला, क्योंकि उन्हौने दावा किया था कि गोमूत्र के सेवन से उनका स्तन कैंसर ठीक हो गया है। काफी विनम्रता से उसका इलाज करने वाले सर्जन ने सच बताया और कहा कि उनकी बीमारी के इलाज़ के लिए उन्हौने उनकी तीन सर्जरी की थी।

हम कैसे विश्वास करें या उस दावे को खारिज करें कि गोमूत्र हर कल्पनीय विकार के इलाज की जादूई औषधि है? जबकि यह सवाल हवा में घूम रहा है, सत्तारूढ़ सरकार गोमूत्र, पंचगव्य (गाय के गोबर, गोमूत्र, दूध, दही और घी का मिश्रण) पर तथाकथित अनुसंधान के लिए भारी धन आवंटित कर रही है। केंद्रीय अनुसंधान एजेंसियां को गाय के उत्पादों पर शोध करने के लिए बुलाया जा रहा है, जिसमें भारतीय गायों की विशिष्टताएं भी शामिल हैं।

चिकित्सा विज्ञान में, बायोकेमिकल अध्ययन, प्री-क्लिनिकल परीक्षण- प्लेसबो के साथ डबल ब्लाइंड परीक्षण और उसके जारी होने के बाद के मूल्यांकन किया जाता है फिर उस दवा की शुरूआत होती है। जबकि इन गाय उत्पादों के मामले में, इन्हे बनाने की विभिन्न प्रक्रियाओं का  माध्यम सिर्फ शुद्ध आस्था है। जहां तक गोमूत्र का संबंध है, हम सब जानते हैं कि अन्य जानवरों के मूत्र की तरह, यह शरीर से त्यागने वाले पदार्थों का एक संयोजन है। इसमें 90 प्रतिशत से अधिक पानी है; इसमें यूरिया, क्रिएटिनिन, सल्फेट्स, फॉस्फेट आदि हैं।

इन दावों का समर्थन करने के लिए कोई नैदानिक अध्ययन नहीं हुआ हैं। यह विशुद्ध रूप से एक वैचारिक झुकाव है जो कुछ तत्व गोमूत्र के मूल्य को लागू और प्रचारित कर रहे हैं।

यह हिंदू राष्ट्रवाद की बड़ी परियोजना का हिस्सा है, जो समाज में जाति और लिंग के जन्म-आधारित पदानुक्रम के प्राचीन मूल्यों को लागू करना चाहता है। इसलिए एक समानांतर ट्रैक पर, वे इस आस्था या भ्रम को फैलाना चाहता है कि प्राचीन भारत ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के सभी क्षेत्रों में पहले ही उपलब्धियां हासिल कर ली थी, चाहे वह  पुष्पक विमन, प्लास्टिक सर्जरी, जैव प्रौद्योगिकी, टेलीविजन और इंटरनेट हो। यह उनके व्यापक राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा है, जहां एक पौराणिक स्वर्णकाल अतीत के नाम पर, आस्था-आधारित समझ को पेश किया जा रहा है और लोगों को उन्हें सम्मान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

यह कुलीन हिंदू पारंपरिक मूल्यों की श्रेष्ठता का प्रचार करने का एक प्रयास है। गायों से संबंधित मामलों में देखा जाए तो एक तरफ तो  गाय/गोमांस अभियानों के कारण निर्दोष लोगों की लिंचिंग हो रही है और दूसरी ओर गाय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस प्रचार के कारण बाबा रामदेव के पतंजलि उत्पादों और अन्य उत्पादों में गोमूत्र का व्यावसायिक या व्यापारिक  मुनाफा भी हुआ है।

कोविड-19 जैसी बड़ी महामारी से लड़ने के लिए सरकार और समाज की ओर से बड़े पैमाने पर प्रयासों की जरूरत है। भारत में, आरएसएस ने हिंदू राष्ट्रवाद के प्रसार के बढ़ते प्रभाव के माध्यम एक समझ फैला दी है जो पूरी तरह से विज्ञान और तर्क के खिलाफ है। आरएसएस ने अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए विज्ञान भारती की स्थापना की, जो पुराणों आदि के अर्क को विज्ञान के रूप में सामने रखती है। इसके अलावा, नागपुर में इन समझ को फैलाने के लिए एक गो-विज्ञान केंद्र भी स्थापित किया गया है, जो न तो तार्किक है और न ही वे वैज्ञानिक पद्धति की जांच कर सकते हैं।

इस तरह के विचारों का प्रसार विकास को धीमा कर देगा। ये विचार पहले ही इस महामारी से लड़ने में बाधा पहुंचा हैं, क्योंकि अतार्किक चीजों को समाज की समझ में ड्रिल किया जा रहा  है। सत्ता में बैठे अफ़सरान/प्रशासन को आगे आना होगा और इन हानिकारक प्रथाओं को रोकना होगा।

लेखक एक सामाजिक कार्यकर्ता और टिप्पणीकार हैं। व्यक्त विचार व्यक्तिगत हैं।

अंग्रेजी में लिखे गए मूल आलेख को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं

Dealing with Covid-19: No Place For Blind Faith

Coronavirus
COVID-19
Ramdev
Purana
superstition
RSS
Narendra modi
Holy Cow

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • प्रेम कुमार
    यूपी विधानसभा चुनाव : लाभार्थी वर्ग पर भारी आहत वर्ग
    08 Mar 2022
    लाभार्थी वर्ग और आहत वर्ग ने यूपी विधानसभा चुनाव को प्रभावित किया है। इसमें कोई संदेह नहीं है। मगर, सवाल यह है कि क्या इन दोनों वर्गों के मतदाताओं ने वोट करते समय जाति, धर्म और राजनीतिक प्रतिबद्धताओं…
  •  Election commission
    अनिल जैन
    जनादेश-2022:  इस बार कहीं नहीं दिखा चुनाव आयोग, लगा कि सरकार ही करा रही है चुनाव!
    08 Mar 2022
    आमतौर पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता कभी संदेह से परे नहीं रही। उस पर पक्षपात के छिट-पुट के आरोप लगते ही रहे हैं। लेकिन पिछले सात-आठ वर्षों से हालत यह हो गई है कि जो भी नया मुख्य चुनाव आयुक्त आता है, वह…
  • dalit
    ओंकार सिंह
    यूपी चुनाव में दलित-पिछड़ों की ‘घर वापसी’, क्या भाजपा को देगी झटका?
    08 Mar 2022
    पिछड़ों के साथ दलितों को भी आश्चर्यजनक ढंग से अपने खेमे में लाने वाली भाजपा, महंगाई के मोर्चे पर उन्हें लंबे समय तक अपने साथ नहीं रख सकती। 
  • EXIT POLL
    न्यूज़क्लिक टीम
    5 राज्यों की जंग: ज़मीनी हक़ीक़त, रिपोर्टर्स का EXIT POLL
    08 Mar 2022
    देश के पांच महत्वपूर्ण राज्यों यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर ने अपना फ़ैसला सुना दिया है। जनादेश ईवीएम में बंद हो चुका है। लेकिन उससे पहले ही एग्ज़िट पोल के बक्से खुल चुके हैं। लेकिन हम न…
  • सोनम कुमारी
    भाजपा ने अपने साम्प्रदायिक एजेंडे के लिए भी किया महिलाओं का इस्तेमाल
    08 Mar 2022
    वर्ष 2019 में जब पूरे देश में CAA कानून का विरोध हो रहा था और मुस्लिम महिलाएँ सड़कों पर नागरिकता पर उठे सवालों का प्रतिरोध कर रही थी,  तब बीजेपी के कई नेताओं ने उन्हें “रेप” की धमकी दी और शाहीन बाग…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License