NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
सीवर में उतरे सफाईकर्मी की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत, मामला दर्ज
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एक ठेकेदार द्वारा सीवर में बिना सुरक्षा किट के सफाई कर्मी को उतार दिया गया, इसी दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
भाषा
28 May 2021
सीवर
'प्रतीकात्मक फ़ोटो'

नोएडा: थाना सूरजपुर क्षेत्र के बेगमपुर गांव के पास ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एक ठेकेदार द्वारा सीवर में बिना सुरक्षा किट के सफाई कर्मी को उतारने तथा जहरीली गैस की चपेट में आने से उसकी मौत होने के मामले में ठेकेदार सहित दो लोगों के खिलाफ थाना सूरजपुर में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने इस बारे में बताया।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का ठेकदार नीरज बृहस्पतिवार सुबह गांव बेगमपुर के पास सीवर के मेनहोल में काम करवा रहा था। आरोप है कि उसने बिना सुरक्षा उपकरण के सफाई कर्मचारी कृष्ण कुमार को मेनहोल के अंदर उतार दिया, जिससे जहरीली गैस की चपेट में आने से कृष्ण बेहोश हो गया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस तथा दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कृष्ण को बाहर निकाला और ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि सफाई कर्मी को मेनहोल से निकालने के समय दमकल कर्मी सुमेर सिंह भी घायल हो गए। इस संबंध में सफाई कर्मी के भाई सुबे सिंह ने ठेकेदार नीरज और साइट प्रभारी जय प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।

SEWER DEATH
manual scavenger

Related Stories

मध्य प्रदेश में जहरीली गैस से तीन मजदूरों की मौत

मानसून, सीवर की सफ़ाई और मज़दूरों की टूटती सांसें

हरियाणा में सेप्टिक टैंक साफ करने के दौरान चार की मौत

गुजरात: सीवर की सफाई के दौरान हुई मौत मामले में होटल मालिक गिरफ्तार

निर्मम समाज में स्वच्छता सेनानियों की गुमनाम शहादत

डेली राउंडअप : नहीं रुक रहा सीवर में मौत का सिलसिला, बंगाल में डॉक्टरों की हड़ताल जारी

वड़ोदरा : होटल में सीवर साफ करने के दौरान 4 सफाईकर्मियों समेत 7 की मौत

रोहिणी सेप्टिक टैंक: ‘जबरन सीवर में उतारा गया, हादसे के बाद मरने के लिए छोड़ दिया’

त्रासदी : यूपी और महाराष्ट्र में 5 कर्मचारियों की मौत


बाकी खबरें

  • yogi
    रोहित घोष
    यूपी चुनाव: योगी आदित्यनाथ बार-बार  क्यों कर रहे हैं 'डबल इंजन की सरकार' के वाक्यांश का इस्तेमाल?
    25 Feb 2022
    दोनों नेताओं के बीच स्पष्ट मतभेदों के बावजूद योगी आदित्यनाथ नरेंद्र मोदी के नाम का इसतेमाल करने के लिए बाध्य हैं, क्योंकि उन्हें मालूम है कि नरेंद्र मोदी अब भी जनता के बीच लोकप्रिय हैं, जबकि योगी…
  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    खोज ख़बर, युद्ध और दांवः Ukraine पर हमला और UP का आवारा पशु से गरमाया चुनाव
    24 Feb 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने Ukraine पर Russia द्वारा हमले से अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति की हार पर चर्चा की। साथ ही, Uttar Pradesh चुनावों में आवारा पशु, नौकरी के सवालों पर केंद्रित होती…
  • UP Elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव 2022 : आवारा पशु हैं एक बड़ा मुद्दा
    24 Feb 2022
    न्यूज़क्लिक के इस ख़ास इंटरव्यू में वरिष्ठ पत्रकार परंजॉय गुहा ठाकुरता ने सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता डॉ संदीप पांडे से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। डॉ पांडेय ने…
  • russia ukrain
    अजय कुमार
    अमेरिकी लालच से पैदा हुआ रूस और यूक्रेन का तनाव, दुनिया पर क्या असर डाल सकता है?
    24 Feb 2022
    अमेरिका के लालच से पैदा हुआ रूस और यूक्रेन का तनाव अगर बहुत लंबे समय तक चलता रहा तो दुनिया के बहुत से मुल्कों में आम लोगों के जीवन जीने की लागत बहुत महँगी हो जाएगी।
  • Tribal Migrant Workers
    काशिफ काकवी
    मध्य प्रदेश के जनजातीय प्रवासी मज़दूरों के शोषण और यौन उत्पीड़न की कहानी
    24 Feb 2022
    गन्ना काटने वाले 300 मज़दूरों को महाराष्ट्र और कर्नाटक की मिलों से रिहा करवाया गया। इनमें से कई महिलाओं का यौन शोषण किया गया था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License