NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
अंतरराष्ट्रीय
बांग्लादेश में COVID-19 से हुई मौत की संख्या में वृद्धि, नए मामलों में बढ़ोतरी जारी
पिछले कुछ हफ्तों में वायरस के डेल्टा वैरिएंट के फैलने के कारण देश में COVID-19 से होने वाली मौतों की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई है।
पीपल्स डिस्पैच
06 Aug 2021
बांग्लादेश में COVID-19 से हुई मौत की संख्या में वृद्धि, नए मामलों में बढ़ोतरी जारी

बांग्लादेश में बढ़ते रोज़ाना COVID-19 मामलों में कोई राहत नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार 5 अगस्त को एक ही दिन में कम से कम 265 लोगों की मौत हो गई है। देश में COVID-19 के कारण होने वाली मौतों की कुल संख्या 21,900 (14,142 पुरुष और 6,774 महिलाएं) हो गई।

डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज के अनुसार, गुरुवार को आठ डिवीजनों में सबसे अधिक राजधानी ढाका में 87 लोगों की मौत हुई, इसके बाद चटगांव 56 मौत के मामले सामने आए, वहीं खुलना में 35 मौत के मामले और सिलहट 23 मौत के मामले सामने आए।

गुरुवार को जांच में 12,744 लोग पॉजिटिव पाए गए जिससे देश में कुल संक्रमणों की संख्या बढ़ कर 1,322,654 हो गई। जून की शुरुआत से हर दिन मामले बढ़ रहे हैं, 2 अगस्त को अब तक के सबसे अधिक 16,000 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

देश में टीकाकरण धीमी गति से चल रहा है और 5 अगस्त तक कुल आबादी के केवल 6% लोगों को एक ही खुराक मिली है। दोनों खुराक पाने वाले लोगों का प्रतिशत सिर्फ 2% से ऊपर है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार को कुल 12,577 लोगों ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की दूसरी खुराक ली, जिससे पूरी तरह से टीका लगाने वाले लोगों की कुल संख्या 4.3 मिलियन से अधिक हो गई।

पिछले दो हफ्तों में देश में रोजाना औसतन 200 मौतें हुई हैं। हाल ही में एक अध्ययन में पाया गया कि जुलाई में रिपोर्ट किए गए बांग्लादेश के 98 प्रतिशत मरीज अत्यधिक संक्रामक डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित थे।

यहां लॉकडाउन को 10 अगस्त तक बढ़ा दिया गा है। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है और टीका ले चुके दुकानदारों और सार्वजनिक परिवहन के कर्मचारियों को लॉकडाउन में काम करने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, यहां कर्मचारियों की सुरक्षा की बढ़ती चिंताओं के बावजूद इस सप्ताह कपड़ा कारखानों को फिर से खोलने की अनुमति दी है।

Bangladesh
COVID-19
Coronavirus

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • मनोलो डी लॉस सैंटॉस
    क्यूबाई गुटनिरपेक्षता: शांति और समाजवाद की विदेश नीति
    03 Jun 2022
    क्यूबा में ‘गुट-निरपेक्षता’ का अर्थ कभी भी तटस्थता का नहीं रहा है और हमेशा से इसका आशय मानवता को विभाजित करने की कुचेष्टाओं के विरोध में खड़े होने को माना गया है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    आर्य समाज द्वारा जारी विवाह प्रमाणपत्र क़ानूनी मान्य नहीं: सुप्रीम कोर्ट
    03 Jun 2022
    जस्टिस अजय रस्तोगी और बीवी नागरत्ना की पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि आर्यसमाज का काम और अधिकार क्षेत्र विवाह प्रमाणपत्र जारी करना नहीं है।
  • सोनिया यादव
    भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल
    03 Jun 2022
    दुनिया भर में धार्मिक स्वतंत्रता पर जारी अमेरिकी विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट भारत के संदर्भ में चिंताजनक है। इसमें देश में हाल के दिनों में त्रिपुरा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में मुस्लिमों के साथ हुई…
  • बी. सिवरामन
    भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति
    03 Jun 2022
    गेहूं और चीनी के निर्यात पर रोक ने अटकलों को जन्म दिया है कि चावल के निर्यात पर भी अंकुश लगाया जा सकता है।
  • अनीस ज़रगर
    कश्मीर: एक और लक्षित हत्या से बढ़ा पलायन, बदतर हुई स्थिति
    03 Jun 2022
    मई के बाद से कश्मीरी पंडितों को राहत पहुंचाने और उनके पुनर्वास के लिए  प्रधानमंत्री विशेष पैकेज के तहत घाटी में काम करने वाले कम से कम 165 कर्मचारी अपने परिवारों के साथ जा चुके हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License