NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दिल्ली: ‘पिछले दरवाजे से शासन करना चाहती है केंद्र सरकार'
मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह “पिछले दरवाजे” से राष्ट्रीय राजधानी पर शासन करने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है जिसके तहत उप राज्यपाल को अधिक शक्तियां दी जाएंगी।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
04 Feb 2021
manish sisodia

नयी दिल्ली: एकबार फिर दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बिच टकराव की स्थति है।  केंद्र सरकार ने दिल्ली के संविधान को संशोधित करके केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल के अधिकारों को बढ़ा दिया है। इस बात से दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी बेहद नाराज है और केंद्र पर चुनी हुई  सरकार  की शक्तियां कम करने का आरोप लगा रही है।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, आज कुछ मीडिया रिपोर्ट से पता चला कि केंद्र सरकार ने कल बहुत गोपनीय तरीके से दिल्ली में चुनी हुई सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के अधिकार कम करके उनको उपराज्यपाल को देने का एक कानून पास किया है।

 सिसोदिया ने  केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह “पिछले दरवाजे” से राष्ट्रीय राजधानी पर शासन करने का प्रयास कर रही है। सिसोदिया ने दावा किया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है जिसके तहत उप राज्यपाल को अधिक शक्तियां दी जाएंगी।

 इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के नेता सिसोदिया ने प्रेस वार्ता में कहा कि यह निर्णय “लोकतंत्र, संविधान और दिल्ली के नागरिकों की मर्जी के खिलाफ है।”

उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार ने मंत्रिमंडल में एक कानून पेश किया है जिससे दिल्ली की चुनी हुई सरकार से शक्ति छीन ली जाएगी और केंद्र द्वारा नियुक्त उप राज्यपाल को दे दी जाएगी। दिल्ली सरकार को अपने फैसले लेने की आजादी नहीं होगी। भाजपा दिल्ली पर पिछले दरवाजे से शासन करना चाहती है क्योंकि लोगों ने लगातार तीन चुनाव में उन्हें नहीं चुना है।” 
आपको बता दे कई जानकर इसे दिल्ली सरकार द्वारा किसान आंदोलन को समर्थन देने की प्रतिक्रिया बता रहे है।  कल यानि बुधवार को दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बल को डीटीसी की बस देने से इंकार किया था क्योंकि अभी डीटीसी के बेड़े का एक बड़ा हिस्सा पुलिस बल के लिए इस्तेमाल हो रहा है जिससे दिल्ली की जनता को आवाजाही में समस्या का सामना करना पड़ रहा था।  
(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

delh
Central
Government
AAP
BJP
MANISH SISODIA
LG

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग


बाकी खबरें

  • blast
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हापुड़ अग्निकांड: कम से कम 13 लोगों की मौत, किसान-मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन
    05 Jun 2022
    हापुड़ में एक ब्लायलर फैक्ट्री में ब्लास्ट के कारण करीब 13 मज़दूरों की मौत हो गई, जिसके बाद से लगातार किसान और मज़दूर संघ ग़ैर कानूनी फैक्ट्रियों को बंद कराने के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही…
  • Adhar
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: आधार पर अब खुली सरकार की नींद
    05 Jun 2022
    हर हफ़्ते की तरह इस सप्ताह की जरूरी ख़बरों को लेकर फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन
  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष
    05 Jun 2022
    हमारे वर्तमान सरकार जी पिछले आठ वर्षों से हमारे सरकार जी हैं। ऐसा नहीं है कि सरकार जी भविष्य में सिर्फ अपने पहनावे और खान-पान को लेकर ही जाने जाएंगे। वे तो अपने कथनों (quotes) के लिए भी याद किए…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' का तर्जुमा
    05 Jun 2022
    इतवार की कविता में आज पढ़िये ऑस्ट्रेलियाई कवयित्री एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' जिसका हिंदी तर्जुमा किया है योगेंद्र दत्त त्यागी ने।
  • राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित
    04 Jun 2022
    देशभक्तों ने कहां सोचा था कि कश्मीरी पंडित इतने स्वार्थी हो जाएंगे। मोदी जी के डाइरेक्ट राज में भी कश्मीर में असुरक्षा का शोर मचाएंगे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License