NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
शिक्षा
भारत
दिल्ली: डेढ़ साल बाद एक नवंबर से फिर खुलेंगे स्कूल, कॉलेज
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने शहर में एक नवंबर से सभी शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने और छठ पूजा समारोहों को कोविड के सख्त प्रोटोकॉल के बीच आयोजित करने की अनुमति दी है।
भाषा
28 Oct 2021
schools colleges reopen
फोटो साभार : अमृत विचार

नयी दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के चलते बंद हुए राष्ट्रीय राजधानी के स्कूल अब 19 महीने के बाद सभी कक्षाओं के लिए एक नवंबर से दोबारा खुलेंगे। हालांकि, कक्षाओं का संचालन 50 फीसदी क्षमता के साथ ही किया जा सकेगा।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने शहर में एक नवंबर से सभी शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने और छठ पूजा समारोहों को कोविड के सख्त प्रोटोकॉल के बीच आयोजित करने की अनुमति दी है।

उन्होंने कहा कि स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कक्षाएं ‘हाइब्रिड’ तरीके से संचालित हों, जिसका अर्थ है कि ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी।

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड हालात में सुधार के मद्देनजर एक सितंबर से नौंवीं से 12वीं कक्षा के स्कूलों में दोबारा कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की थी। हालांकि, महामारी के बाद से ऐसा पहली बार है जब आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को दोबारा खोला जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों के बंद रहने से बच्चों की पढ़ाई का खासा नुकसान हुआ है।

सिसोदिया ने डीडीएमए की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ डीडीएमए की बैठक के दौरान विशेषज्ञों ने भी इस बात को माना कि इस नुकसान की भरपायी आसान नहीं होगी। इसलिए यह फैसला लिया गया कि सभी कक्षाओं के लिए स्कूलों को एक नवंबर से खोला जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि कोविड की स्थिति में सुधार है लेकिन कुछ देशों के हालात और आने वाले त्योहारी सीजन के मद्देनजर कोविड बचाव नियमों का सख्ती से पालन किए जाने की जरूरत है।

शिक्षा विभाग का भी प्रभार संभाल रहे सिसोदिया ने कहा, ‘‘सभी निजी और सरकारी स्कूल एक नवंबर से फिर से खोले जा सकते हैं। हालांकि, माता-पिता को अपने बच्चों को स्कूलों में भेजने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।’’

उन्होंने कहा कि कक्षाओं के दौरान एक बार में 50 प्रतिशत से अधिक छात्रों की उपस्थिति नहीं होनी चाहिए और सभी कर्मचारियों को जल्द से जल्द पूरी तरह से टीका लगाया जाना चाहिए।

डीडीएमए की बैठक के दौरान साझा किए गए आंकड़ों के हवाले से उप मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 98 फीसदी शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी टीके की कम से कम एक खुराक ले चुके हैं।

महामारी की तीसरी लहर की आशंका के सवाल पर सिसोदिया ने कहा कि अगर हालात बिगड़ते हैं तो कभी भी स्कूलों को वापस ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने को कहा जा सकता है जोकि हालात पर निर्भर करेगा।

सिसोदिया ने कहा कि राजधानी में पूर्व निर्धारित स्थानों पर सीमित संख्या में लोगों को छठ पूजा करने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों से अनुरोध है कि वे सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें और मास्क पहनें... दिल्ली में कोविड की स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन हम सभी को सावधान और सतर्क रहना होगा।’’

Schools Colleges reopen
COVID-19
Delhi
MANISH SISODIA
Delhi Disaster Management Authority

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • No more rape
    सोनिया यादव
    दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर
    29 Jan 2022
    भारत के विकास की गौरवगाथा के बीच दिल्ली में एक महिला को कथित तौर पर अगवा कर उससे गैंग रेप किया गया। महिला का सिर मुंडा कर, उसके चेहरे पर स्याही पोती गई और जूतों की माला पहनाकर सड़क पर तमाशा बनाया गया…
  • Delhi High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: तुगलकाबाद के सांसी कैंप की बेदखली के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दी राहत
    29 Jan 2022
    दिल्ली हाईकोर्ट ने 1 फरवरी तक सांसी कैंप को प्रोटेक्शन देकर राहत प्रदान की। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली हाईकोर्ट में सांसी कैंप के हरियाणा में स्थित होने का मुद्दा उठाया किंतु कल हुई बहस में रेलवे ने…
  • Villagers in Odisha
    पीपल्स डिस्पैच
    ओडिशा में जिंदल इस्पात संयंत्र के ख़िलाफ़ संघर्ष में उतरे लोग
    29 Jan 2022
    पिछले दो महीनों से, ओडिशा के ढिंकिया गांव के लोग 4000 एकड़ जमीन जिंदल स्टील वर्क्स की एक स्टील परियोजना को दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह परियोजना यहां के 40,000 ग्रामवासियों की…
  • Labour
    दित्सा भट्टाचार्य
    जलवायु परिवर्तन के कारण भारत ने गंवाए 259 अरब श्रम घंटे- स्टडी
    29 Jan 2022
    खुले में कामकाज करने वाली कामकाजी उम्र की आबादी के हिस्से में श्रम हानि का प्रतिशत सबसे अधिक दक्षिण, पूर्व एवं दक्षिण पूर्व एशिया में है, जहाँ बड़ी संख्या में कामकाजी उम्र के लोग कृषि क्षेत्र में…
  • Uttarakhand
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड : नदियों का दोहन और बढ़ता अवैध ख़नन, चुनावों में बना बड़ा मुद्दा
    29 Jan 2022
    नदियों में होने वाला अवैज्ञानिक और अवैध खनन प्रकृति के साथ-साथ राज्य के खजाने को भी दो तरफ़ा नुकसान पहुंचा रहा है, पहला अवैध खनन के चलते खनन का सही मूल्य पूर्ण रूप से राज्य सरकार के ख़ज़ाने तक नहीं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License