NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
दिल्ली: बर्ख़ास्त किए गए आंगनवाड़ी कर्मियों की बहाली के लिए सीटू की यूनियन ने किया प्रदर्शन
ये सभी पिछले माह 39 दिन लंबे चली हड़ताल के दौरान की गई कार्रवाई और बड़ी संख्या आंगनवाड़ी कर्मियों को बर्खास्त किए जाने से नाराज़ थे। इसी के खिलाफ WCD के हेडक्वार्टस आई.एस.बी.टी कश्मीरी गेट पर प्रदर्शन किया।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
13 Apr 2022
दिल्ली: बर्ख़ास्त किए गए आंगनवाड़ी कर्मियों की बहाली के लिए सीटू की यूनियन ने किया प्रदर्शन

मंगलवार 12 अप्रैल 2022 को दिल्ली आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हैल्पर्स यूनियन (DAWHU) के बैनर तले आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने महिला एवं बाल विकास (WCD) दिल्ली सरकार मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ये सभी पिछले माह 39 दिन लंबे चली हड़ताल के दौरान की गई कार्रवाई और बड़ी संख्या आंगनवाड़ी कर्मियों को बर्खास्त किए जाने से नाराज़ थे। इसी के खिलाफ WCD के हेडक्वार्टस आई.एस.बी.टी कश्मीरी गेट पर प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन में बढ़ी संख्या में टर्मिनेट आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हैल्पर्स ने हिस्सा लिया। यूनियन के नेताओ ने अपने बयान में कहा कि प्रदर्शन से पूर्व, प्रदर्शन के आयोजन को लेकर दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने काफ़ी अड़चने डालीं। परंतु आंगनवाड़ी कर्मी प्रदर्शन स्थल पर डटे रहे। वे सभी मन पक्का करके आये थे कि वे अधिकारियों से बिना मिले नहीं जायेंगे।

9 मार्च को, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) को छह महीने के लिए लागू कर दिया, जिससे आंगनवाड़ी कर्मी को उनके द्वारा प्रदान की गई सेवाओं को "आवश्यक" घोषित करते हुए हड़ताल पर जाने से रोक दिया गया।  

राष्ट्रीय राजधानी में 10,000 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्र हैं, जहां प्रत्येक केंद्र पर एक कार्यकर्ता और एक सहायिका की मदद से समुदाय में स्थानीय महिलाओं और बच्चों की देखभाल एंव जरूरतों को पूरा किया जाता है।

31 जनवरी को, उनमें से अधिकांश, दिल्ली राज्य आंगनवाड़ी सहायिकाओं और श्रमिक संघ (DSAWHU) नामक एक अन्य संघ के बैनर तले,  अपनी मांगों के लिए दबाव बनाने के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चलीं गईं थी। उनकी मांगों में, सबसे ऊपर, मासिक मानदेय में पर्याप्त वृद्धि और साथ ही पुराने मानदेय वृद्धि के पूर्ण बकाया के भुगतान की भी मांग थी। जो  2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्रमिकों और सहायकों को वादा किया था।

इसके बाद,  DAWHU के नेतृत्व में भी आंगनवाड़ीकर्मियों का एक अन्य वर्ग भी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला गया था।  

आंगनवाड़ी कर्मियों के इस प्रदर्शन को मज़दूरों के केंद्रीय संगठन सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन के दिल्ली राज्य महासचिव अनुरग सक्सेना, मज़दूर नेता एच सी पन्त, दिल्ली आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन की महासचिव कमला व अन्य यूनियन नेताओं ने संबोधित किया। सम्बोधन चल ही रहा था तभी डायेक्टर रश्मि सिंह व डिप्टी डायरेक्टर नव्लेन्द्र कुमार सिंह ने यूनियन के नेताओं को बुलाकर वर्ता की, जिसमें टर्मिनेट वर्कर के नेता सहित संगठन शामिल हुये। डेलीगेशन ने सारी बात रखीं। उसके बाद अधिकारियों ने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया और मसले को सुलझाने के लिए बुधवार 13 अप्रैल 2022  प्रिंसिपल सचिव से वार्ता का आश्वासन दिया ।
इस प्रदर्शन में कर्मचारियों मुख्य मांग इस प्रकार थीं -

 

1.     टर्मिनेट किये हुये 991 आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हैल्पर्स की नौकरी बहाल की जाये।

2.    एस्मा तुरंत हटाया जाये।

3.    तीन महीने से आंगनवाड़ी कर्मचारियों को वेतन व सेंटर के किराये का भुगतान नहीं हुआ है उसका तुरंत भुगतान किया जाये।

अनुराग सक्सेना ने कहा कि मंगलवार को DAWHU  के एक प्रतिनिधिमंडल ने WCD के निदेशक रश्मि सिंह और डब्ल्यूसीडी के संयुक्त निदेशक नवेंद्र कुमार सिंह से मुलाकात की। उन्होंने न्यूज़क्लिक को बताया, "हमने सरकारी अधिकारियों से एस्मा को वापस लेने और बर्खास्त किए गए लोगों (आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं) को उनके काम पर वापस लेने की मांग रखी है । "
 

कमला ने भी  मंगलवार को न्यूज़क्लिक से बात करते हुए कहा कि  कई आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को "गलत तरीके से बर्खास्त" कर दिया गया है, जबकि उन्होंने  सरकार के निर्देशों का पालन किया है । उन्होंने आगे दावा किया कि "हमारे पास उन महिलाओं की सूची है जो 9 मार्च से पहले अपने केंद्रों में शामिल हुई थीं, और फिर भी उन्हें टर्मिनेशन नोटिस प्राप्त हुए।"  

WCD अधिकारियों के साथ मंगलवार की बैठक को "सकारात्मक" बताते हुए, कमला ने कहा कि डब्ल्यूसीडी अधिकारी आने वाले दिनों में अपनी विभाग-स्तरीय बैठकों में इस मामले को उठाने के लिए सहमत हुए। उन्होंने कहा कि “हमने सरकार से पिछले तीन महीनों से लंबित मानदेय जारी करने की भी मांग की। हमें विश्वास है कि सरकार के साथ बातचीत के जरिए दिल्ली में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा।

Delhi Anganwadi Workers and Helpers Union
Women and Child Development Department
Anganwadi Workers
Delhi
aam aadmi party
Workers Strike

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

लुधियाना: PRTC के संविदा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

दिल्ली : फ़िलिस्तीनी पत्रकार शिरीन की हत्या के ख़िलाफ़ ऑल इंडिया पीस एंड सॉलिडेरिटी ऑर्गेनाइज़ेशन का प्रदर्शन

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

लंबे संघर्ष के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायक को मिला ग्रेच्युटी का हक़, यूनियन ने बताया ऐतिहासिक निर्णय

महानगरों में बढ़ती ईंधन की क़ीमतों के ख़िलाफ़ ऑटो और कैब चालक दूसरे दिन भी हड़ताल पर

देशव्यापी हड़ताल को मिला कलाकारों का समर्थन, इप्टा ने दिखाया सरकारी 'मकड़जाल'

देशव्यापी हड़ताल के पहले दिन दिल्ली-एनसीआर में दिखा व्यापक असर


बाकी खबरें

  • Saharanpur
    शंभूनाथ शुक्ल
    यूपी चुनाव 2022: शांति का प्रहरी बनता रहा है सहारनपुर
    13 Feb 2022
    बीजेपी की असली परीक्षा दूसरे चरण में हैं, जहां सोमवार, 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे। दूसरे चरण में वोटिंग सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूँ, शाहजहांपुर ज़िलों की विधानसभा…
  • Uttarakhand
    कृष्ण सिंह
    चुनाव 2022: उत्तराखंड में दलितों के मुद्दे हाशिये पर क्यों रहते हैं?
    13 Feb 2022
    अलग उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भी दलित समाज के अस्तित्व से जुड़े सवाल कभी भी मुख्यधारा के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रश्न नहीं रहे हैं। पहाड़ी जिलों में तो दलितों की स्थिति और भी…
  • Modi
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: अगर आरएसएस न होता...अगर बीजेपी नहीं होती
    13 Feb 2022
    "...ये तो अंग्रेजों की चापलूसी में लगे थे। कह रहे थे, अभी न जाओ छोड़ कर, कि दिल अभी भरा नहीं"
  • election
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: चुनाव आयोग की साख पर इतना गंभीर सवाल!
    13 Feb 2022
    हर हफ़्ते की कुछ खबरें और उनकी बारिकियाँ बड़ी खबरों के पीछे छूट जाती हैं। वरिष्ठ पत्रकार जैन हफ़्ते की इन्हीं कुछ खबरों के बारे में बता रहे हैं। 
  • Hum bharat ke log
    अनिल सिन्हा
    हम भारत के लोगों की असली चुनौती आज़ादी के आंदोलन के सपने को बचाने की है
    13 Feb 2022
    हम उस ओर बढ़ गए हैं जिधर नहीं जाने की कसम हमने ली थी। हमने तय किया था कि हम एक ऐसा मुल्क बनाएंगे जिसमें मजहब, जाति, लिंग, क्षेत्र, भाषा या विचारधारा के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा। हमने सोचा था कि…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License