NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
दिल्ली : सरकारी लापरवाही से कोरोना योद्धा लगातार हो रहे है शिकार!
वो लोग लगातार संक्रमित हो रहे हैं, जिनपर दूसरे लोगों को इस संक्रमण से बचाने की ज़िम्मेदारी हैं। इसमें देश के डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मी से लेकर पुलिस के जवान और अन्य वो सभी कर्मचारी हैं जो माहमारी में काम कर रहे हैं। शुक्रवार को लक्ष्मी नगर के कैट्स एम्बुलेंस सेवा-102 के 45 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
मुकुंद झा
09 May 2020
CATS
Image courtesy: Facebook

देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातर बढ़ रहे हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद 6 हजार के पार हो चुकी है। चिंता की बात ये है कि यहां एक बड़ी संख्या में वे लोग भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं जो दूसरों को इसके बचाने के लिए रात-दिन लड़ रहे हैं। शुक्रवार को लक्ष्मी नगर के कैट्स एम्बुलेंस सेवा 102 के 45 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कर्मचारियों का कहना है कि यह संख्या और बढ़ सकती है।
 
कैट्स एंबुलेंस के कुल 80 कर्मचारियों का टेस्ट हुआ था। जिसमें 45 लोगों को संक्रमण निकला। ये कर्मचारी लगातार लोगों को अस्पताल लाने और ले जाने का काम कर रहे थे और ये खुद संक्रमित हो गए। ये काफी चिंता की वजह है। कुछ के परिवार भी इससे प्रभावित हो सकते हैं।
बता दें कि पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में कॉल सेंटर है और इस एम्बुलेंस कन्ट्रोल रूम में लगभग 80 लोग काम करते हैं। इन कर्मचारियों की जाँच रिपोर्ट आई है, इस रिपोर्ट ने बाकी कर्मचारियों में भय पैदा कर दिया है।  

कर्मचारियों का कहना है कि एम्बुलेंस चलाने वाले ड्राइवर और पैरामेडिकल स्टाफ पीपीई किट और अन्य सामान लेने के लिए इस कंट्रोल रूम में जाते  थे। अब इन कर्मचारियों को भी भी लग रहा है कि कही वो भी तो संक्रमित न हों। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगया कि इस कैट्स कंट्रोल रूम में ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। ये इसी लापरवाही का नतीजा है।

कैट्स कर्मचारियों का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर कैट्स के ऑफिस में संक्रमण हुआ है, इसके बाद भी बाकी कर्मचारियों को न तो क्वारंटाइन किया जा रहा है और न उनकी जाँच की जा रही हैं। बल्कि उन्हें काम पर बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कर्मचारियों के साथ साथ आम जनता की जान के साथ भी खिलवाड़ हैं।
कैट्स एंबुलेंस स्टाफ यूनियन के नेता जसवंत लकड़ा ने कहा कि 'दिल्ली देश की राजधानी में एक निजी कंपनी GVK - Emri को बचाने के लिए पहले CATS डिपार्टमेंट का किया बंटाधार। अब  कर्मचारियों की जान से खिलवाड़ कर रहे है।'

उन्होंने कहा कि एक तरफ पूरा देश कोरोना योद्धाओ को सम्मानित कर रहा है। लेकिन वही दूसरी तरफ दिल्ली में कैट्स एम्बुलेंस विभाग अपने कर्मचारियों को आधी अधूरी सुविधाएं देकर मृत्यु के द्वार भेज रहा है। लकड़ा ने कहा, ‘निजीकरण जब से हुआ है तभी से कैट्स विभाग, कर्मचारी व अधिकारियों का पतन होना शुरू हो गया।'

कैट्स एम्बुलेंस विभाग का दिल्ली सरकार द्वारा 2016 से निजीकरण कर दिया गया था। अभी एक निजी कंपनी जीवीके को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। कर्मचारियों ने इस कंपनी को लेकर कई तरह की शिकायतें की हैं। लेकिन सरकार की ओर से अभी इस पर ध्यान नहीं दिया गया है। अपनी मांगों और शिकायतों को लेकर कर्मचारियों ने 70 से अधिक दिनों तक हड़ताल भी की थी। जिसके बाद सरकार ने कर्मचारियों से उनकी मांगों को लकेर सहमति जताई थी लेकिन अभी तक दिल्ली सरकार ने इस मामले में कुछ किया नहीं है।

जब बाक़ी विभाग अपने उम्रदराज़ कर्मचारियों को काम पर नहीं बुला रहा है, जबकि कैट्स पर आरोप लग रहा है कि 55 साल के कर्मचारियों को फील्ड वर्क पर भेजा जा रहा है। इन कर्मचारियों की लगातार शिकायत रही है कि सरकार इन्हें सुरक्षा नहीं दे रही है।

कई जगह तो एंबुलेंस कर्मचारियों का कहना है कि 'वो लोग कोरोना संक्रमित मरीजों के सीधे संपर्क में आते हैं लेकिन उन्हें सुरक्षा के नाम पर बेसिक सेफ्टी किट भी नहीं दिए गए हैं। बॉडी सूट की बात तो छोड़ ही दीजिए। स्थिति इतनी खराब है कि एंबुलेंस में सुरक्षा के नाम पर न मास्क है न ही दस्ताने और न ही सैनिटाइज़र, गाड़ी में बदबू न आये इसके लिए गाड़ियों में कपूर की गोलियां रखी जाती हैं।’

लक्ष्मी नगर में स्थित कैट्स एंबुलेंस सेवा के दफ्तर में जो कॉल सेंटर था, वो भी जानी-मानी आईटी कंपनी विप्रो को दिया गया था और उसने इसके स्टाफ और प्रबंधन की अन्य जिम्मेदारियां अपनी सहयोगी कंपनी ट्रिनिटी को दे दी। यानी ठेके का भी ठेका दिया गया था।

‘हिंदुस्तान’ अख़बार की ख़बर के मुताबिक "मनमानी और लापरवाही का आलम ये रहा कि इस कंट्रोल रूम के साथ 2016 में एक बैकअप ऑफिस भी बनना था ताकि आपदा के समय मुख्य कार्यालय बंद करने की नौबत आए तो बैकअप ऑफिस से एंबुलेंस जैसी अति आवश्यक सेवा चलाई जा सके। आपदा तो आ गई लेकिन सरकार, प्रशासन और व्यावसायिक कंपनियां अपनी तैयारी पूरी नहीं कर पाईं।"

इसी दौरान दिल्ली पुलिस के करीब 100 जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें से 20 पुलिसकर्मी ठीक भी हुए हैं। जबकि कुछ दिनों पहले एक पुलिस कर्मी अमित को समय पर इलाज़ न मिलने से उनकी मौत हो गई थी। इसके साथ ही बीएसएफ के 6 जवान भी दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके आलावा राजधानी में 200 से अधिक पैरा मेडिकल स्टाफ भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुका है।

आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से दिल्ली में कोरोना वायरस की रफ्तार बढ़ गयी है। 1 मई  से 9  मई तक के दिल्ली में रोज़ाना किस तरह केस बढ़ते चले गए।  

table_3.JPGस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली के 36.5 फीसदी मरीज एक से छह मई के बीच आए हैं। दिल्ली की संक्रमण दर फिलहाल 8 फीसदी हो चुकी है, जो राष्ट्रीय स्तर से करीब दोगुना है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Crisis
Corona warriors
Health workers
Delhi
Arvind Kejriwal
AAP
CATS
Corona cases
Health Ministry

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • blast
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हापुड़ अग्निकांड: कम से कम 13 लोगों की मौत, किसान-मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन
    05 Jun 2022
    हापुड़ में एक ब्लायलर फैक्ट्री में ब्लास्ट के कारण करीब 13 मज़दूरों की मौत हो गई, जिसके बाद से लगातार किसान और मज़दूर संघ ग़ैर कानूनी फैक्ट्रियों को बंद कराने के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही…
  • Adhar
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: आधार पर अब खुली सरकार की नींद
    05 Jun 2022
    हर हफ़्ते की तरह इस सप्ताह की जरूरी ख़बरों को लेकर फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन
  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष
    05 Jun 2022
    हमारे वर्तमान सरकार जी पिछले आठ वर्षों से हमारे सरकार जी हैं। ऐसा नहीं है कि सरकार जी भविष्य में सिर्फ अपने पहनावे और खान-पान को लेकर ही जाने जाएंगे। वे तो अपने कथनों (quotes) के लिए भी याद किए…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' का तर्जुमा
    05 Jun 2022
    इतवार की कविता में आज पढ़िये ऑस्ट्रेलियाई कवयित्री एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' जिसका हिंदी तर्जुमा किया है योगेंद्र दत्त त्यागी ने।
  • राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित
    04 Jun 2022
    देशभक्तों ने कहां सोचा था कि कश्मीरी पंडित इतने स्वार्थी हो जाएंगे। मोदी जी के डाइरेक्ट राज में भी कश्मीर में असुरक्षा का शोर मचाएंगे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License