NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दिल्ली : डीडीए ने रविदास मंदिर के पुनर्निर्माण को दी मंज़ूरी
डीडीए ने उच्चतम न्यायालय के आदेश पर 10 अगस्त, 2019 को तुगलकाबाद में संत रविदास मंदिर गिरा दिया था। जिसके बाद से दलित समाज में भारी गुस्सा था। इसको लेकर दिल्ली में बड़े आंदोलन भी हुए।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
13 Jan 2021
ravidas

नयी दिल्ली: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर 2019 में शहरी निकाय द्वारा ढहाए गए गुरु रविदास मंदिर की नई इमारत के लिये उसके द्वारा आवंटित की गई जमीन के भू-उपयोग में बदलाव को मंजूरी दी है।

अधिकारियों ने कहा कि नई इमारत जहांपनाह सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र में बनेगी।

दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत भूमि “उसी जगह पर” आवंटित की गई है जहां दक्षिण दिल्ली के वन क्षेत्र में पुरानी इमारत स्थित थी।

डीडीए के शीर्ष निर्णायक निकाय अथॉरिटी ने एक डिजिटल बैठक के दौरान आवंटित की गई 400 वर्ग मीटर जमीन के भू-उपयोग को बदलने के फैसले को मंजूरी दी।

बैठक की अध्यक्षता उपराज्यपाल (एलजी) अनिल बैजल ने की जो इस शहरी निकाय के प्रमुख भी हैं।

पिछले साल अक्टूबर में डीडीए ने भूखंड के आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी और भू-उपयोग में बदलाव की सिफारिश भी की थी।

भू-उपयोग में बदलाव को मंजूरी मिलने के बाद अब इसे अंतिम अधिसूचना के लिये केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्रालय के पास भेजा जाएगा।

एलजी के दफ्तर की तरफ से बैठक में हुए फैसलों को लेकर ट्वीट किया गया।

ट्वीट में कहा गया, “आईएलबीएस अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार और धार्मिक उद्देश्य के लिये जहांपनाह सिटी फॉरेस्ट में संत गुरु रविदास जी मंदिर के भू-उपयोग में बदलाव के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।”
आपको बता दे दरअसल दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने उच्चतम न्यायालय के आदेश पर 10 अगस्त,2019  को तुगलकाबाद में संत रविदासमंदिर गिरा दिया था। जिसके बाद से दलित समाज में भारी गुस्सा था। इसको लेकर दिल्ली में बड़े बड़े आंदोलन हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से दोबारा मंदिर बनाने की मांग की थी। 21 अगस्त 2019 को इस मंदिर के पुनः निर्माण के लिए देश भर के दलित समाज के लोगों दिल्ली में एकत्रित हुए झंडेवालान से रामलीला मैदान तक रैली निकली जिसमें 50 हज़ार से अधिक लोगो के शामिल होने का दावा किया गया था। इसके बाद से केंद्र सरकार पर दबाव था कि वो इस मंदिर का निर्माण कराए इतने लंबे संघर्ष के बाद आख़िरकार सरकार ने मंजूरी दी।

 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

 

 

Delhi
DDA
Guru Ravidas temple

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

धनशोधन क़ानून के तहत ईडी ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

मुंडका अग्निकांड के लिए क्या भाजपा और आप दोनों ज़िम्मेदार नहीं?

मुंडका अग्निकांड: लापता लोगों के परिजन अनिश्चतता से व्याकुल, अपनों की तलाश में भटक रहे हैं दर-बदर

मुंडका अग्निकांड : 27 लोगों की मौत, लेकिन सवाल यही इसका ज़िम्मेदार कौन?

दिल्ली : फ़िलिस्तीनी पत्रकार शिरीन की हत्या के ख़िलाफ़ ऑल इंडिया पीस एंड सॉलिडेरिटी ऑर्गेनाइज़ेशन का प्रदर्शन

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

दिल्ली: केंद्र प्रशासनिक सेवा विवाद : न्यायालय ने मामला पांच सदस्यीय पीठ को सौंपा


बाकी खबरें

  • tourism sector
    भाषा
    कोरोना के बाद से पर्यटन क्षेत्र में 2.15 करोड़ लोगों को रोज़गार का नुकसान हुआ : सरकार
    15 Mar 2022
    पर्यटन मंत्री ने बताया कि सरकार ने पर्यटन पर महामारी के प्रभावों को लेकर एक अध्ययन कराया है और इस अध्ययन के अनुसार, पहली लहर में 1.45 करोड़ लोगों को रोजगार का नुकसान उठाना पड़ा जबकि दूसरी लहर में 52…
  • election commission of India
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली नगर निगम चुनाव टाले जाने पर विपक्ष ने बीजेपी और चुनाव आयोग से किया सवाल
    15 Mar 2022
    दिल्ली चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनावो को टालने का मन बना लिया है। दिल्ली चुनावो की घोषणा उत्तर प्रदेश और बाकी अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले 9 मार्च को होनी थी लेकिन आयोग ने इसे बिल्कुल…
  • hijab
    सीमा आज़ाद
    त्वरित टिप्पणी: हिजाब पर कर्नाटक हाईकोर्ट का फ़ैसला सभी धर्मों की औरतों के ख़िलाफ़ है
    15 Mar 2022
    इस बात को दरअसल इस तरीके से पढ़ना चाहिए कि "हर धार्मिक रीति का पालन करना औरतों का अनिवार्य धर्म है। यदि वह नहीं है तभी उस रीति से औरतों को आज़ादी मिल सकती है, वरना नहीं। "
  • skm
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एमएसपी पर फिर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा
    15 Mar 2022
    एसकेएम ने फ़ैसला लिया है कि अगले महीने 11 से 17 अप्रैल के बीच एमएसपी की क़ानूनी गारंटी सप्ताह मना कर राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरूआत की जाएगी। 
  • Karnataka High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिजाब  मामला: हिजाब इस्लाम का अभिन्न हिस्सा नहीं, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खारिज की याचिका
    15 Mar 2022
    अदालत ने अपना फ़ैसला सुनते हुए यह भी कहा कि शिक्षण संस्थानों में यूनिफ़ॉर्म की व्यवस्था क़ानूनी तौर पर जायज़ है और इसे संविधान के तहत दी गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन नहीं कहा जा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License