NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दिल्ली में 'आप' ही 'आप', बीजेपी दूर...बहुत दूर, कांग्रेस का अता-पता नहीं
आप की यह जीत इस लिहाज से भी दिलचस्प है क्योंकि करीब आठ माह पहले हुए लोकसभा चुनाव में आप को यहां करारी शिकस्त मिली थी और दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
11 Feb 2020
aap wins
Image courtesy: Twitter

दिल्ली : दिल्ली में बिजली, पानी, शिक्षा और विकास को अपना चुनावी मुद्दा बनाने वाली आम आदमी पार्टी एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। इस चुनाव में आप की मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा दूसरे नंबर पर है लेकिन आप से बहुत बहुत दूर है और कांग्रेस का तो कोई नामो-निशान ही नहीं है।

निर्वाचन आयोग के ताजा आकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) 70 में से 62 सीटों जीत रही है जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मात्र 8 सीटों पर है। अब तक घोषित कुल 51 नतीजों में आप को 46 और बीजेपी को 5 सीटें मिली हैं। 

आप की यह जीत इस लिहाज से भी दिलचस्प है क्योंकि करीब आठ माह पहले हुए लोकसभा चुनाव में आप को यहां करारी शिकस्त मिली थी और दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।

चुनाव जीतने वालों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राघव चड्ढा, आतिशी, गोपाल राय, सत्येन्द्र जैन आदि शामिल हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव दिल्ली सहित देशभर में संशोधित नागरिकता कानून, राष्ट्रीय नागरिक पंजी और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के विरोध में जारी प्रदर्शनों के बीच हुआ था। 

भाजपा के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों ने पार्टी पर ‘विभाजनकारी’ राजनीति करने और राष्ट्रीय राजधानी के शाहीन बाग क्षेत्र में 50 दिन से चले रहे महिलाओं के प्रदर्शन का मुद्दा उठाने को लेकर उस पर मतदाताओं के ध्रुवीकरण का आरोप लगाया था।

चुनाव में एक ओर भाजपा का प्रचार जहां राष्ट्रीय सुरक्षा, सीएए और अन्य मुद्दे पर केन्द्रित था, वहीं आप ने अपना प्रचार शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत ढांचे पर केन्द्रित रखा था।  

केजरीवाल की अगुवाई में पिछले चुनाव में आप ने दिल्ली विधानसभा की 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी और एक प्रकार से भाजपा तथा कांग्रेस का सफाया कर दिया था। 

आप प्रवक्ता संजय सिंह ने संवाददताओं से कहा, ‘‘हम शुरुआत से ही कह रहे थे कि आगामी चुनाव हमारे किए काम के आधार पर लड़ा जाएगा।’’

पार्टी कार्यकर्ता फरीन खान ने पार्टी कार्यालय में कहा,‘‘हमें उम्मीद है कि हमें ऐसा स्पष्ट बहुमत मिलेगा जिससे यह संदेश जाएगा कि हिंदू-मुस्लिम की राजनीति से अब काम नहीं चलेगा।’’

आप के प्रमुख चेहरे मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज सीट से जीत हासिल करने के बाद कहा कि भाजपा ने “नफरत की राजनीति” की, लेकिन लोगों ने खुद को बांटे जाने से इनकार कर दिया। 

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ भाजपा ने नफरत की राजनीति की, लेकिन मैं पटपड़गंज के लोगों को धन्यवाद देता हूं। आज, दिल्ली के लोगों ने ऐसी सरकार को चुना जो उनके लिए काम करती है और उन्होंने अपने जनादेश के जरिए राष्ट्रवाद का सही अर्थ समझाया।”
इस बीच, पार्टी मुख्यालय को सफेद और नीले रंग के गुब्बारों से सजाया गया तथा कार्यालय के विभिन्न हिस्सों में केजरीवाल की तस्वीरें लगाई गई।

मत प्रतिशत बढ़ा : मनोज तिवारी

दिल्ली भाजपा के प्रमुख मनोज तिवारी ने मंगलवार को कहा कि पार्टी इस बात की समीक्षा करेगी कि वह अपनी उम्मीदों को हासिल करने में क्यों विफल रही। हालांकि उन्हें इस बात में नैतिक जीत नजर आई कि पार्टी का मत प्रतिशत 2015 की तुलना में बढ़ गया है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ दिल्ली ने सोच समझकर जनादेश दिया होगा। हमारा मत प्रतिशत 32 फीसद से बढ़कर 38 फीसद हो गया। दिल्ली ने हमें खारिज नहीं किया। हमारे मत प्रतिशत में वृद्धि हमारे लिए एक अच्छा संकेत है।’’

पार्टी में जान फूंकने का संकल्प : कांग्रेस 

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली है और पार्टी में जमीनी स्तर तक जान फूंकने का संकल्प किया है। 

कांग्रेस ने कहा कि चुनाव परिणाम भाजपा के लिए यह संदेश है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘‘सबसे जहरीले प्रचार’’ को नकारा गया है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जनता का जनादेश हमारे खिलाफ है, हम इसे स्वीकार करते हैं। हमने कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और नए सिरे से मजबूत करने का संकल्प लिया है।’’

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Delhi Assembly Election 2020
AAP
AAP wins
Arvind Kejriwal
BJP
Amit Shah
manoj tiwari
Congress

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग


बाकी खबरें

  • योगी
    अनिल जैन
    जनसंख्या नियंत्रण कानून: योगी पर उल्टा पड़ सकता है ध्रुवीकरण का यह दांव
    13 Jul 2021
    योगी सरकार ने अपने अभी तक के कार्यकाल में आम तौर पर अपना हर कदम ध्रुवीकरण को ध्यान में रख कर ही उठाया है। जनसंख्या नियंत्रण कानून के जरिए भी वह यही करने जा रही है। इस काम में ढिंढोरची मीडिया भी उसका…
  • क्यूबा के लोगों ने क्रांति की रक्षा और नाकाबंदी को समाप्त करने का आह्वान किया
    पीपल्स डिस्पैच
    क्यूबा के लोगों ने क्रांति की रक्षा और नाकाबंदी को समाप्त करने का आह्वान किया
    13 Jul 2021
    देश के ख़िलाफ़ चल रहे अस्थिरता के प्रयास के समक्ष कई राजनीतिक और सामाजिक नेताओं और संगठनों ने क्यूबा सरकार और क्यूबा क्रांति के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की है।
  • पढ़ाई कर रहे डॉक्टरों की निजी ज़िंदगी: कोविड से किस तरह प्रभावित हुए हैं जूनियर डॉक्टरों के मानसिक स्वास्थ्य
    कृतिका नौटियाल
    पढ़ाई कर रहे डॉक्टरों की निजी ज़िंदगी: कोविड से किस तरह प्रभावित हुए हैं जूनियर डॉक्टरों के मानसिक स्वास्थ्य
    13 Jul 2021
    पर्यटक स्थलों पर भीड़ लगाने वाले और कोविड मानदंडों का उल्लंघन करने वाले नागरिकों को इस बात को ध्यान में रखने की ज़रूरत है कि दूसरी लहर ने किस तरह क़हर बरपाया था, जिससे मौत, तबाही और बढ़ती मानसिक…
  • हरियाणा में हिन्दू महापंचायत के दौरान भड़काऊ भाषण देने वालों के ख़िलाफ़ माकपा की तरफ से मुकदमा दर्ज करने की मांग  
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हरियाणा में हिन्दू महापंचायत के दौरान भड़काऊ भाषण देने वालों के ख़िलाफ़ माकपा की तरफ से मुकदमा दर्ज करने की मांग  
    13 Jul 2021
    हरियाणा के पटौदी में हिन्दू महापंचायत के दौरान मुस्लिमों के ख़िलाफ़ भड़काऊ भाषण दिया गया। इस पर माकपा के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर उनसे भड़काऊ भाषण देने वालों और हिंदू महा पंचायत के…
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में क़रीब चार महीने बाद 32 हज़ार नए मामले, 2,020 मरीज़ों की मौत
    13 Jul 2021
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 32,906 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.40 फ़ीसदी यानी 4 लाख 32 हज़ार 778 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License