NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
दिल्ली पुलिस ने शब-ए-बारात के दिन लोगों से घरों में रहने का आग्रह किया
बुधवार, आठ अप्रैल को शब-ए-बारात है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के सदस्य अपने रिश्तेदारों को याद करने के लिए कब्रिस्तान जाते हैं। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में उनसे ऐसा न करने की अपील की गई है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
06 Apr 2020
दिल्ली पुलिस
Image Courtesy: Hindustan Times

दिल्ली: कोरोना के प्रकोप के बीच बहुत लोगों ने ‘लक्ष्मण रेखा’ तोड़ते हुए अप्रैल में दिवाली भले ही मना ली लेकिन यही गलती आठ अप्रैल को नहीं दोहरानी है। आठ अप्रैल को शब-ए-बारात के दिन मुस्लिमों से अपने ही घर में रहने का आग्रह किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से कोरोना वायरस के ख़तरे को देखते हुए आगामी आठ अप्रैल, शब-ए-बारात पर अपने घरों में रहने का आग्रह किया। इस दिन मुस्लिम समुदाय के सदस्य अपने रिश्तेदारों को याद करने के लिए कब्रिस्तान जाते हैं।

दिल्ली पुलिस ने ट्विटर पर एक पोस्टर साझा किया जिसमें लोगों को घर के अंदर रहकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में उनका समर्थन करने का आग्रह किया गया था।

पुलिस ने अपनी अपील में कहा कि शब-ए-बारात के दिन भी लॉकडाउन लागू रहेगा।

पोस्टर में लिखा था, '' मोटरसाइकिल पर बाहर आकर और दिल्ली की सड़कों पर अराजकता फैलाने का प्रयास न करें। गैरकानूनी व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिंसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। त्योहार को शांति से प्यार से मनाएं।”

पुलिस ने लॉकडाउन को बनाए रखने के लिए धार्मिक नेताओं और आरडब्ल्यूए से भी सहयोग मांगा।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 5 अप्रैल को मनाई गई 9 मिनट की दिवाली में कई जगह लॉकडाउन के उल्लंघन की शिकायतें सामने आईं हैं। इस दौरान घर में ही रहकर बत्ती बुझाकर दीये, मोमबत्ती, टॉर्च इत्यादि जलाने को कहा गया था, लेकिन कई जगह लोगों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए न सिर्फ़ पटाख़े छोड़े बल्कि मशाल जुलूस और मोटरसाइकिल रैली भी निकाली।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Shab-e-Baaraat
Lockdown
delhi police
Coronavirus
COVID-19

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • पड़ताल दुनिया भर की: पेरू में लाल, अफ़गान में तालिबान, न्यूजीलैंड में माफ़ी
    न्यूज़क्लिक टीम
    पड़ताल दुनिया भर की : पेरू में लाल, अफ़गान में तालिबान, न्यूजीलैंड में माफ़ी
    02 Aug 2021
    पड़ताल दुनिया भर की में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने अफगानिस्तान में बढ़ रहे तालिबानी कब्जे और लातिन अमेरिकी देश पेरू में वामपंथ की वापसी पर न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ से बात की।…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    दलित युवक की पुलिस हिरासत में हत्या, भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत और अन्य ख़बरें
    02 Aug 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी यूपी में दलित युवक की पुलिस हिरासत में हत्या, टोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास और अन्य ख़बरों पर।
  • पेगासस जासूसी मामला :कब तक बचेगी BJP ?
    न्यूज़क्लिक टीम
    पेगासस जासूसी मामला : कब तक बचेगी BJP ?
    02 Aug 2021
    देविंदर सिंह नाम के डीएसपी करीब डेढ़ साल पहले दो आतंकवादियों के साथ पकड़ा गया था । देविंदर इन दोनों के साथ दिल्ली जा रहा था। मोदी सरकार के प्रतिनिधि जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने आदेश जारी किया है…
  • डेमोक्रेट्स से तंग आकर, सभी के लिए मेडिकेयर की मांग के साथ हज़ारों लोगों ने मार्च निकाला
    सोनाली कोल्हटकर
    डेमोक्रेट्स से तंग आकर, सभी के लिए मेडिकेयर की मांग के साथ हज़ारों लोगों ने मार्च निकाला
    02 Aug 2021
    इस बढ़ते अहसास के साथ कि डेमोक्रेट्स राजनीतिक शक्ति पर अपनी जितनी भी थोड़ी बहुत पकड़ रखते हैं, उसका इस्तेमाल स्वास्थ्य सेवा के एकल-भुगतानकर्ता प्रणाली को आगे बढ़ाने के लिए करने से इंकार कर रहे हैं। वहीँ…
  • सुप्रीम कोर्ट
    भाषा
    सुप्रीम कोर्ट का आईटी अधिनियम की रद्द धारा 66ए के तहत मुक़दमे दर्ज किए जाने पर राज्यों को नोटिस
    02 Aug 2021
    न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ ने कहा कि चूंकि पुलिस राज्य का विषय है, इसलिए यह बेहतर होगा कि सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित क्षेत्रों को पक्षकार बनाया जाए तथा “हम एक…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License