NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दिल्ली हिंसा अचानक नहीं हुई बाकायदा इसकी साजिश रची गई थी
न्यूज़क्लिक ने कुछ लोगों से बात की, जिनका दावा था कि उन्होंने हिंसा में हिस्सा लिया
तारिक अनवर, मुकुंद झा, अमित सिंह
03 Mar 2020
Delhi violence

3 दिन तक लगातार हिंसा का शिकार बनी उत्तरपूर्व दिल्ली में जनजीवन अब सामान्य हो रहा है। हिंसा में 45 लोगों की जान चली गई। जैसे-जैसे जीवन पटरी पर आ रहा है, वैसे-वैसे दंगों की भयावह और दुख भरी कहांनियां सामने आ रही हैं।

लेकिन एक दूसरी तस्वीर भी है। हिंसा में शामिल कुछ लोग, सोशल मीडिया पर तस्वीरें लगाकर, अपने कथित ''साहस'' का खुल्लेआम बखान कर रहे हैं। इन्हें अपने किए का कोई पछतावा नहीं है। हिंसा में शामिल कुछ लोग सोशल मीडिया पर लिखते हैं कि ''जो हुआ, वो बहुत अच्छा है। मुस्लिमों को रोकने के लिए यह जरूरी था।'' लेकिन यह लोग इस बात को नहीं समझ रहे हैं कि इनकी बात से खुद बहुसंख्यक समुदाय का बड़ा हिस्सा इत्तेफाक नहीं रखता, जो मानते हैं कि इस हिंसा से अपूरणीय क्षति हुई है।

हिंसा की शुरूआत कैसे हुई, कैसे दंगों को अंजाम दिया गया, क्या इनकी साजिश रची गई थी, इन सवालों के जवाब जानने के लिए न्जूज़क्लिक ने कुछ लोगों से बात की। इन लोगों में कुछ आगजनी और तोड़फोड़ में शामिल थे।

इनके साथ गहराई से हुई बातचीत से हमें पता चला कि सांप्रदायिक दंगे क्षणिक नहीं थे। लंबे वक्त से तनाव जारी था। जाफराबाद-सीलमुपर मेन रोड का जाम होना हिंसा की तात्कालिक वजह बनी। यह रोड कर्दमपुरी, नूर-ए-इलाही और मौजपुर जैसे इलाकों में रहने वाली एक बड़ी आबादी की जीवनरेखा है।

इन ''अपराधियों'' की बात पर विश्वास किया जाए तो पता चलता है कि जैसे ही हिंसा शुरू हुई, अगली कड़ियों के लिए रणनीति बनाई जाने लगी। जल्द ही लोगों का समर्थन हासिल होने लगा, लोग इकट्ठा होने लगे, हथियार बटोरे जाने लगे, पहले इस तरह की किसी भी हिंसा में शामिल नहीं हुए लोगों को बरगलाया जाने लगा। स्थानीय तत्व, एक खास समुदाय के प्रभुत्व और उन्हें मिलने वाले राजनीतिक संरक्षण ने भी हिंसा में अहम किरदार निभाया।

मौजपुर के एक स्वाघोषित दंगाई ने बताया, ''यह बहुत जरूरी था। अगर ऐसा नहीं होता तो मुसलमान हर सड़क पर बैठ जाते।''जब हमने उसका नाम पूछा, तो उसने मुस्कुराते हुए कहा- ''अभी तो सिर्फ एक ही नाम चल रहा है- जय श्री राम।''जब हमने पूछा कि हिंसा को इतने बड़े पैमाने पर ले जाने में उन्हें कैसे कामयाबी मिली, तो उसने कहा, ''कोई बाहरी आदमी नहीं था, हम लोगों ने मौजपुर से शुरूआत की, घोंडा चौक पर मोर्चा संभाला, नूर ए इलाही में मारा और चांद बाग में तो हमारे भाईयों ने मोर्चा संभाल ही रखा था।''

बातचीत के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने सहमति में अपना सिर भी हिलाया। उनमें से एक ने कुछ नई जानकारी जोड़ी। उसने कहा, ''शुरूआत में हमने लोगों को खुद इकट्ठा किया। छोटी-छोटी बैठकों द्वारा लोगों से सड़कों पर आने की गुहार लगाई। हमने बताया कि कैसे मु्स्लिमों के डर का शासन अब खत्म हो गया है। जब झड़पें शुरू हुईं, तो हमने कुछ हिंदूवादी संगठनों से मदद ली, जो हमारी कॉलोनियों में आए और उन्होंने कुछ बैठकें की और रणनीति बनाई।''

हमें उनके सदस्यों से भी मदद मिली। उन्होंने हमें कुछ रणनीतिक जगहों पर तैनात किया, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा नुकसान किया जा सके। उन्ही समूहों ने हथियारों की व्यवस्था की। हमारे काम को स्थानीय ''क्रिमिनल गैंग'' ने और आसान बना दिया। उन्होंने भी अपने मुस्लिम प्रतिद्वंदियों से बदला लिया। शहर के भीतर और आसपास रहने वाले कुछ गुज्जर लोगों ने भी अहम किरदार निभाया। बल्कि उन्हें ही हथियार चलाने के लिए तैनात किया गया था।

एक तीसरे आदमी ने तब हमें एक पूरी नई तस्वीर दिखाई। उसने हिंसा को सही ठहराते हुए कहा, ''सीलमपुर और जाफराबाद में मुस्लिम युवा बड़ी संख्या में बेरोजगार हैं। वही लोग छीना-झपटी और छेड़खानी में शामिल रहते हैं। उन्होंने हमारे जीवन को नर्क बना दिया है। हमारी महिलाएं असुरक्षित हैं। उन्हें मतीन अहमद का समर्थन हासिल है (सीलमपुर के पूर्व कांग्रेसी विधायक)। विधानसभा चुनावों में उसके हारने से हमें बहुत लाभ मिला। अगर वो मैदान पर मौजूद रहता, तो स्थिति बहुत अलग होती।''

उसने आगे बताया, ''लंबे वक्त से विद्वेष फैल रहा था। सीएए विरोधी प्रदर्शन और पहले शाहीन बाग, फिर जाफराबाद में रोड जाम तो बस ट्रिगर था। स्थानीय लोगों को लगा कि अब मुस्लिमों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है।''

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा के दंगों में हाथ होने की बात पर उस शख़्स ने कहा, ''यहां उसे कौन जानता है? उसका एकमात्र योगदान केवल दिल्ली पुलिस को अल्टीमेटम देना है। इससे काम हो गया। सबमें एक सुरक्षा की भावना आई कि सत्ताधारी दल से कोई तो उनके साथ है, जो उनकी समस्या समझता है। अगर प्रदर्शनकारियों ने रोड खाली कर दी होती, तो हिंसा रोकी जा सकती थी।''

उसने आगे कहा,''हालांकि हम खुश हैं कि जो हुआ, उससे मुस्लिमों का विश्वास हिल गया। अब वे किसी भी तरह का अपराध करने और अपना सिर उठाने से पहले सौ बार सोचेंगे। लेकिन हमें दुख है कि जो असली अपराधी हैं, वे अबतक सुरक्षित हैं। जो लोग मरे, वो गरीब और रोज कमाने-खाने वाले मजदूर थे। यह लोग प्रवासी थे। ऑटो, साइकिल रिक्शा ड्राइवर और मज़दूर घरों से बाहर थे, वही लोग पत्थरबाजी और क्रॉस फायरिंग में मारे गए।''

हमारी बातचीत चल ही रही थी कि फ्लैग मार्च कर रहे अर्धसैनिक बल का एक जवान आया और उसने सबसे बिखरने के लिए कहा।चांदबाग में एक दूसरी बातचीत में एक ने कहा कि कपिल मिश्रा ने उसे और दूसरे लोगों को महसूस करवाया कि हम हिंदू हैं। उस शख़्स ने कहा, ''उसने हमें महसूस करवाया कि हम हिंदू हैं और यह देश सिर्फ हमारा है। विभाजन के बाद हमने मुस्लिमों को एक अलग देश दे दिया था। जो लोग यहां रह रहे हैं, उन्हें एक कानून से दिक्कत है। जबकि यह कानून पाकिस्तान में प्रताड़ित हिंदुओं को नागरिकता देने के लिए है। यह हिंदुओं का देश है। अगर हिंदुस्तान नहीं, तो हमारा समुदाय कहां रहेगा? मुस्लिमों को सरकार के फ़ैसले पर सवाल करने का अधिकार किसने दिया?'' उस शख़्स ने खुद कई दुकानों और एक मस्ज़िद को जलाने जैसे भयावह खुलासे किए।

इस हिंसा से कुछ नए तरीके भी उबर कर सामने आए हैं। जैसे, कई दंगाई अपने बर्बर कारनामों का फेसबुक लाइव कर रहे थे। जैसा होता आया है, फेसबुक और व्हाट्सएप का इस्तेमाल अफवाह फैलाने और हिंसा भड़काने के लिए किया गया। एक और गौर फरमाने वाली चीज यह थी कि इस बार हिंसा में समाज के अलग-अलग वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। यह आम धारणा रही है कि आर्थिक तौर पर सशक्त लोग हिंसा में हिस्सा नहीं लेते। लेकिन इस बार अलग-अलग सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक पृष्ठभूमि वाले लोग सड़कों पर थे और आगज़नी-तोड़फोड़ में हिस्सा लेते नज़र आए।

जब हमने शख़्स से पूछा कि पत्रकारों पर क्यों हमले किए गए और कई हिंदुओं को भी नहीं छोड़ा गया, तो उसने कहा, ''लोगों में मीडिया की एकतरफा कवरेज से गुस्सा था। वो लोग हिंदू हैं, लेकिन मुस्लिम और वामपंथियों की तरह व्यवहार करते हैं।''इस बातचीत के बाद कोई शख़्स कुछ नतीजों पर पहुंचता है। पहली बात कि 3 दिन तक पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से हिंसा प्रबल हुई और दंगाईयों को सुरक्षा का भाव महसूस हुआ। उन्हें लगा कि कोई उन्हें छुएगा भी नहीं।

दूसरी बात कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार चुपचाप देखती रही। जबकि पार्टी के पास पर्याप्त मात्रा में अपने कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करने और मैदान पर दंगों के प्रभाव को कम करने का विकल्प मौजूद था। तीसरी बात, गृहमंत्रालय हिंसा रोकने के लिए बनाए गए रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती में नाकामयाब रहा।

अंग्रेजी में लिखा मूल आलेख आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

Delhi Riots: Not Spontaneous, But Crudely Designed?

Delhi Violence
Delhi riots
Hindu Outfits
Muslims
Anti-CAA Protests
delhi police
kapil MIshra
AAP
BJP Leaders
Delhi Rioters

Related Stories

बदायूं : मुस्लिम युवक के टॉर्चर को लेकर यूपी पुलिस पर फिर उठे सवाल

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

दिल्ली: रामजस कॉलेज में हुई हिंसा, SFI ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसिया कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

भाजपा के लिए सिर्फ़ वोट बैंक है मुसलमान?... संसद भेजने से करती है परहेज़

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

‘आप’ के मंत्री को बर्ख़ास्त करने से पंजाब में मचा हड़कंप

क्या पुलिस लापरवाही की भेंट चढ़ गई दलित हरियाणवी सिंगर?

बग्गा मामला: उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस से पंजाब पुलिस की याचिका पर जवाब मांगा


बाकी खबरें

  • Colombia
    पीपल्स डिस्पैच
    कोलंबिया में साल 2021 का 91वां नरसंहार दर्ज
    16 Dec 2021
    इंस्टीट्यूट ऑफ़ डेवलपमेंट एंड पीस स्टडीज (INDEPAZ) ने आगाह किया है कि 2021 में हुए नरसंहारों की संख्या 2020 में हुए नरसंहारों की कुल संख्या को पार कर सकती है। फ़िलहाल, दोनों ही आंकड़े बराबर हैं। 
  • bank strike
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी : निजीकरण के ख़िलाफ़ 900 बैंकों के 10,000 से ज़्यादा कर्मचारी 16 दिसम्बर से दो दिन की हड़ताल पर
    16 Dec 2021
    बैंक कर्मचारियों की यूनियन का दावा है कि कॉरपोरेट घरानों की नज़र जनता द्वारा बड़ी मेहनत से कमाए गए 157 लाख करोड़ रुपयों पर है, जो सरकारी बैंकों में जमा है।
  • Advocate Manavi of ALF, YJ Rajendra of PUCL and Pastor Lucas present the report.
    निखिल करिअप्पा
    नई रिपोर्ट ने कर्नाटक में ईसाई प्रार्थना सभाओं के ख़िलाफ़ हिंसा को दर्ज किया
    16 Dec 2021
    पीयूसीएल की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि ज़्यादातर मामलों में पुलिस पीड़ितों को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही है, यहां तक कि उन मामलों में भी पुलिस सुरक्षा नहीं दे पाई जहां उन्हें खुफ़िया…
  • modi
    सबरंग इंडिया
    काशी-विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन: मंदिर और राज्य के विकास में अंतर क्यों नहीं?
    16 Dec 2021
    क्या पीएम को औरंगजेब का जिक्र ऐसे चुनावी राज्य में लाना था जहां अयोध्या फैसले के बाद से मंदिर की राजनीति गर्म हो रही है?
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 7,974 नए मामले, 343 मरीज़ों की मौत
    16 Dec 2021
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 87 हज़ार 245 हो गयी है।वही कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License