NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
शिक्षा
भारत
राजनीति
दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने वेतन नहीं मिलने के विरोध में की हड़ताल
‘हम नहीं चाहते कि हमारे छात्रों को परेशानी हो, इसलिए हमने यह कदम लंबे समय तक नहीं उठाया, लेकिन अब हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा था क्योंकि बहुत से कर्मचारियों-शिक्षक और गैर शिक्षण कर्मचारियों को पिछले छह माह से न तो वेतन मिला है और न ही पेंशन।’
भाषा
11 Mar 2021
दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने वेतन नहीं मिलने के विरोध में की हड़ताल

नयी दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के हजारों शिक्षकों ने पिछले छह माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में बृहस्पतिवार को हड़ताल की।

विश्वविद्यालय ‘बंद’ का आह्वान दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डीयूटीए) ने मंगलवार को किया था। दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े 12कॉलेज के कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि पिछले छह माह से उन्हें न तो वेतन मिला है और न ही अन्य बकाए का भुगतान किया गया है।

डीयूटीए के अध्यक्ष राजीव रे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया ,‘‘ हम नहीं चाहते कि हमारे छात्रों को परेशानी हो, इसलिए हमने यह कदम लंबे समय तक नहीं उठाया, लेकिन अब हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा था क्योंकि बहुत से कर्मचारियों-शिक्षक और गैर शिक्षण कर्मचारियों को पिछले छह माह से न तो वेतन मिला है और न ही पेंशन।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम बस इतना चाहते हैं कि संबंधित प्राधिकार हमारे लिए निधि जारी करे और हमारे वेतन का भुगतान करे। अन्य मुद्दों के लिए हम बैठ कर बात कर सकते हैं।’’

डीयूटीए ने कहा कि महाशिवरात्रि पर शुरू हुई यह हड़ताल आगे आने वाले दिनों में और तेज होगी और शिक्षक 15मार्च को सड़कों पर उतरेंगे।

रे ने कहा कि डीयूटीए दिल्ली विश्वविद्यायल एवं कर्मचारी यूनियन (डीयूसीकेयू) और डीयू छात्र यूनियन (डूसू) के साथ 13मार्च को बैठक करेंगे।

डीयूटीए की ओर से जारी एक बयान के अनुसार,‘‘ डीयूटीए 15मार्च को कुलपति कार्यालय से मुख्यमंत्री के आवास तक एक ‘‘अधिकार रैली’’ निकालेगी और 18 मार्च को एक और रैली कुलपति कार्यालय से उप राज्यपाल के कार्यालय तक निकाली जाएगी।’’

Delhi University
College of Art
DUTA
DUSU
Rajib Ray
delhi government
Delhi High court

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: सरकारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रेड यूनियनों ने डिप्टी सीएम सिसोदिया के इस्तीफे की मांग उठाई

आंगनवाड़ी महिलाकर्मियों ने क्यों कर रखा है आप और भाजपा की "नाक में दम”?

दिल्ली दंगों के दो साल: इंसाफ़ के लिए भटकते पीड़ित, तारीख़ पर मिलती तारीख़

SFI ने किया चक्का जाम, अब होगी "सड़क पर कक्षा": एसएफआई

दिल्ली: ट्रेड यूनियन के साइकिल अभियान ने कामगारों के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा शुरू करवाई

डीयू के छात्रों का केरल के अंडरग्रेजुएट के ख़िलाफ़ प्रोफ़ेसर की टिप्पणी पर विरोध

दिल्ली पुलिस की 2020 दंगों की जांच: बद से बदतर होती भ्रांतियां

युवाओं ने दिल्ली सरकार पर बोला हल्ला, पूछा- 'कहां है हमारा रोज़गार?'

डीयू: एनईपी लागू करने के ख़िलाफ़ शिक्षक, छात्रों का विरोध

प्रत्यक्ष कक्षाओं की बहाली को लेकर छात्र संगठनों का रोष प्रदर्शन, जेएनयू, डीयू और जामिया करेंगे  बैठक में जल्द निर्णय


बाकी खबरें

  • khoj khabar
    न्यूज़क्लिक टीम
    खोज ख़बर: हिजाब विवाद हो या नफ़रती भाषण, सब कुछ चुनाव के लिए कब तक
    12 Feb 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने उत्तर प्रदेश चुनाव को ध्यान में रख कर्नाटक से हुए हिजाब विवाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पैदा करने…
  • goa elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    ग्राउंड रिपोर्टः गोवा चुनावों में जोड़-तोड़ व हिंदुत्व ख़िलाफ क्या होगा बदलाव
    11 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने गोवा में चल रहे चुनावी समर का आकलन करते हुए जानने की कोशिश की इस बार क्या चल पाएगा हिंदुत्व का नफ़रती कार्ड या जनता के बुनियादी मुद्दों पर होगा मतदान।…
  • Sunderbans
    अयस्कांत दास
    सुंदरबन में अवैध रिसॉर्ट के मालिक की पहचान नहीं कर पा रही ममता सरकार
    11 Feb 2022
    पारिस्थितिक रूप से नाजुक सुंदरबन में कथित तौर पर केंद्र प्रायोजित मनरेगा योजना के धन का इस्तेमाल एक अवैध 'इको-टूरिज्म' रिसॉर्ट के निर्माण में किया गया है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    देश में पुलिसकर्मियों की भारी कमी, पांच लाख से ज़्यादा पद रिक्त
    11 Feb 2022
    संयुक्त राष्ट्र के मानक के अनुसार एक लाख व्यक्तियों पर 222 पुलिकर्मी होने चाहिए जबकि भारत में ये आंकड़ा 156 है। वहीं भारत में स्वीकृत पुलिसकर्मियों की संख्या प्रति एक लाख व्यक्तियों पर 195 है।
  • पीपल्स डिस्पैच
    प्यूर्टो रिको में शिक्षकों ने की वेतन और सुविधाओं की मांग के साथ देशव्यापी हड़ताल
    11 Feb 2022
    सरकार ने वेतन में बढ़ोतरी न करने के साथ साथ पेंशन में कटौती भी कर दी है, इसके ख़िलाफ़ शिक्षकों ने देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License