NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दिल्ली: चंद घंटे की बारिश में कई जगह जलजमाव,सरकारी दावों की खुली पोल
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया। बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरने से यातायात भी प्रभावित हुआ।  
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
27 Jul 2021
दिल्ली:चंद घंटे की बारिश में कई जगह जलजमाव,सरकारी दावों की खुली पोल
Image courtesy : The Indian Express

नयी दिल्ली: दिल्ली वालों के लिए मंगलवार  की शुरुआत सुहानी थी और गर्मी उमस से परेशान दिल्ली को झमाझम बारिश राहत मिली। परंन्तु  कुछ घंटे में ये राहत की बारिश दिल्ली वालों के लिए आफत की बारिश बन गई। केंद्र और राज्य सरकार और नगर निगम का दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने का दावा गंदी नालियों के सड़कों पर बहते पानी से धुलता दिखा। ये समस्या सालों से बानी हुई है लेकिन जिनकी जिम्मेदारी है वो एक एक दूसरे पर ठिकरा फोड़ निकल जाते है। दिल्ली सरकार चला रही आम आदमी पार्टी (आप) निगम में शासन कर रही बीजेपी को इसके लिए दोषी ठहरा रही है, जबकि बीजेपी बदहाल दिल्ली के लिए आप को ज़िम्मेदार बता रही है।  

हालांकि सच्चाई यह है कि दिल्ली में जल निकासी का ज़िम्मा दोनों का ही है और दोनों की व्यवस्थाओं की पोल चंद घंटों की बारिश ने ही खोल दी है। इन सबके बीच दिल्ली सरकार ने एकबार फिर दिल्ली को वर्ल्ड क्लास बनाने का दावा कर दिया। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया।

धौला कुआं, मथुरा रोड, मोती बाग, विकास मार्ग, रिंग रोड, रोहतक रोड, संगम विहार, किराड़ी और प्रगति मैदान के पास तथा कई अन्य स्थानों पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरने से यातायात भी प्रभावित हुआ। आईटीओ, मोती बाग मेट्रो स्टेशन के नीचे, धौला कुआं अंडरपास, प्रगति मैदान के पास, मथुरा रोड, विकास मार्ग, आईपी फ्लाईओवर के पास रिंग रोड, रोहतक रोड सहित कई स्थानों पर यातायात काफी धीमा रहा।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी ने बताया कि जलभराव की शिकायतों से प्राथमिकता से निपटा जा रहा है।

पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ सुबह बारिश तेज थी, इसलिए शहर के कुछ इलाकों में पानी भर गया। हमारे अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।’’

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने आगमन की सामान्य तिथि से 16 दिन की देरी से, 13 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचा। आम तौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है। आठ जुलाई तक मानसून पूरे देश में छा जाता है। पिछले साल दिल्ली में मानसून 25 जून को पहुंचा था और 29 जून तक देशभर में छा गया था।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ )

Delhi
Delhi Rain
water logging
delhi government
AAP

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

धनशोधन क़ानून के तहत ईडी ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

‘आप’ के मंत्री को बर्ख़ास्त करने से पंजाब में मचा हड़कंप

हार्दिक पटेल का अगला राजनीतिक ठिकाना... भाजपा या AAP?

मुंडका अग्निकांड: सरकारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रेड यूनियनों ने डिप्टी सीएम सिसोदिया के इस्तीफे की मांग उठाई

मुंडका अग्निकांड के लिए क्या भाजपा और आप दोनों ज़िम्मेदार नहीं?

मुंडका अग्निकांड: लापता लोगों के परिजन अनिश्चतता से व्याकुल, अपनों की तलाश में भटक रहे हैं दर-बदर


बाकी खबरें

  • Asha Usha workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार
    07 Mar 2022
    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने शिवराज सरकार की बढ़ती 'तानाशाही' की निंदा करते हुए कहा, "शिवराज सरकार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनितिक दल के कार्यालय में ही पुलिस को बिना आदेश ही नहीं घुसा रही है,…
  • Syrian refugees
    सोनाली कोल्हटकर
    क्यों हम सभी शरणार्थियों को यूक्रेनी शरणार्थियों की तरह नहीं मानते?
    07 Mar 2022
    अफ़ग़ानिस्तान, इराक़, सीरिया, सोमालिया, यमन और दूसरी जगह के शरणार्थियों के साथ यूरोप में नस्लीय भेदभाव और दुर्व्यवहार किया जाता रहा है। यूक्रेन का शरणार्थी संकट पश्चिम का दोहरा रवैया प्रदर्शित कर रहा…
  • air pollution
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हवा में ज़हर घोल रहे लखनऊ के दस हॉटस्पॉट, रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयार किया एक्शन प्लान
    07 Mar 2022
    वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहर अब भी प्रदूषण के मामले में शीर्ष स्थान पर हैं। इन शहरों में लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद जैसे बड़े शहर प्रमुख हैं।
  • Chaudhary Charan Singh University
    महेश कुमार
    मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भर्ती विज्ञापन में आरक्षण का नहीं कोई ज़िक्र, राज्यपाल ने किया जवाब तलब
    07 Mar 2022
    मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए सहायक शिक्षक और सहआचार्य के 72 पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन निकाला था। लेकिन विज्ञापित की गई इन भर्तियों में दलितों, पिछड़ों और…
  • shimla
    टिकेंदर सिंह पंवार
    गैर-स्टार्टर स्मार्ट सिटी में शहरों में शिमला कोई अपवाद नहीं है
    07 Mar 2022
    स्मार्ट सिटी परियोजनाएं एक बड़ी विफलता हैं, और यहां तक कि अब सरकार भी इसे महसूस करने लगी है। इसीलिए कभी खूब जोर-शोर से शुरू की गई इस योजना का नए केंद्रीय बजट में शायद ही कोई उल्लेख किया गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License