NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दिल्ली चुनाव और भाजपा : दो घंटे, दो सौ बातें, लेकिन जन मुद्दों पर एक शब्द नहीं!
कनॉट प्लेस स्थित पालिका बाजार के गेट नंबर एक के सामने विभिन्न पार्टियों का कैम्पेन चल रहा है। इस बीच लगभग दो घंटे यहां रहने पर पता चला कि भाजपा के लोग जनता के वास्तविक विकास के मुद्दों पर एक शब्द नहीं बोल रहे हैं। वे या तो सांप्रदायिक बातें कर रहे हैं या फिर दूसरे दलों के प्रचार में हूटिंग कर रहे हैं।
राजु कुमार
07 Feb 2020
CP

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को प्रचार ख़त्म हो गया और अब शनिवार, 8 फरवरी को मतदान होना है। इस दौरान आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा सहित सभी पार्टियों ने कैम्पेन में अपनी पूरी ताकत लगाई है। लेकिन इस बीच जमीनी स्तर पर भाजपा अपने कैम्पेन में दिल्ली के विकास के बजाय सांप्रदायिक ध्रुवीकरण और दूसरे दलों, खासतौर, से आम आदमी पार्टी के कैम्पेन में हूटिंग पर जोर दिया। अभी अंत तक इसी कोशिश में है। 3 फरवरी को शाम 3 बजे से 5 बजे तक कनॉट प्लेस स्थित पालिका बाजार के गेट नंबर एक के सामने चल रहे राजनीतिक गहमागहमी को देखने पर पता चला कि दिल्ली विधान सभा चुनाव में पिछड़ती भाजपा का पूरा फोकस सांप्रदायिक गोलबंदी पर है। इसके अलावा उसके कार्यकर्ता दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं को धमकाने और हूटिंग पर जोर दे रहे हैं।

पालिका बाजार के गेट नंबर एक के सामने आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता इकट्ठा हैं और वे लोगों से दिल्ली के विकास पर बात करते हुए आप को वोट देने की अपील कर रहे हैं, तभी भाजपा कार्यकर्ताओं का एक समूह आता है और आप के कार्यकर्ताओं के सामने ‘‘मोदी-मोदी’’ चिल्लाने लगता है। इसके साथ ही वे खुल्लेआम उस नारे को लगा रहे थे, जिसे लेकर भाजपा के केन्द्रीय मंत्री को चुनाव आयोग फटकार लगा चुका है। वे लगातार ‘‘देश के गद्दारों को, .................... को’’ नारा लगा रहे थे। आप कार्यकर्ता उनकी हूटिंग से परेशान थे।

Palika Bazar - Political Campaign (5).jpeg

दो वरिष्ठ कार्यकर्ता आपस में चर्चा करने लगे। एक कह रहा था कि यहां से चलते हैं, ये लोग परेशान कर रहे हैं और हमें उकसा रहे हैं। दूसरे कार्यकर्ता ने कहा कि नहीं, यहां हम कैम्पेन करेंगे और देखते हैं कि ये कब तक हूटिंग करते हैं। इस बीच आप की प्रचार गाड़ी वहां से धीमी रफ्तार से जा रही थी। तभी वे भाजपा कार्यकर्ता उसकी ओर दौड़ लगा दिए। वे गाड़ी के आगे जाकर ‘‘मोदी-मोदी’’ करने लगे और गाड़ी पर लगे आप के एक पोस्टर को उखाड़ लिए। आखिरकार गाड़ी वाले को वहां से तेजी से आगे जाना पड़ा। उसके जाते ही आप के पोस्टर को उन्होंने नीचे फेंककर पैरों से कुचल दिया।

Palika Bazar - Political Campaign (4).jpeg

वे फिर आप कार्यकर्ताओं के समूह के पास आ गए और आखिरकार आप कार्यकर्ताओं ने अपना समय बर्बाद करने के बजाय वहां से हटना ही मुनासिब समझा। इस बीच आप कार्यकर्ताओं की दूसरी टोली वहां से गुजरती है, जिसमें कई सरदार हैं। वहां पर खड़ी एक महिला ने फोल्ड किया हुआ तख्ती को तेजी से निकाला और आप कार्यकर्ताओं की टोली में साथ-साथ चलने लगी। उस महिला के हाथ में जो तख्ती थी, वह भाजपा के समर्थन में आप सरकार के खिलाफ थी। आप कार्यकर्ताओं ने महिला की उपेक्षा की और वह महिला उनकी रैली में अपना तख्ती दिखाते हुए कुछ दूर तक गई और फिर वापस आकर तख्ती फोल्ड करके गेट नंबर एक के पास खड़ी हो गई।

इस बीच राष्ट्रीय हिन्दू शेर सेना के बैनर तले 20-25 युवाओं का एक समूह आता है। उसमें भाजपा के कार्यकर्ता शामिल थे। वे ‘‘वी सपोर्ट सीएए’’ बैनर लेकर चल रहे थे और भाजपा और मोदी का नारा लगा रहे थे। दूसरे दलों में जाकर हूटिंग करने वाले उसमें शामिल होते हैं और फिर वापस आकर बहुजन द्रविड़ पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकाने लगे।

बहुजन द्रविड़ पार्टी के कार्यकर्ता दक्षिण भारतीय थे और उनक बैनर हिन्दी में था। उनकी तीन साइकिलें थीं। उस पर वे पोस्टर टांगे हुए थे। उनके पास दो दान-पत्र भी था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया और हूटिंग करते हुए उन्हें वहां से चले जाने को कहने लगे। जब बहुजन द्रविड़ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनकी हूटिंग पर प्रतिक्रिया नहीं दी, तो वे धमकाने लगे। यहां तक कि भीड़ को भी यह कहकर उकसाने लगे कि लोग पोस्टर पर लिखे बातों को समझ कर पिटाई करने लगेंगे। उन्हें पीटता देखकर अच्छा नहीं लगेगा, क्योंकि वे दक्षिण भारत से आए हैं और मेहमान हैं। इस पर भी बात नहीं बनी, तो वे वहां इकट्ठा लोगों से कहने लगे कि ये देश को तोड़ रहे हैं, दलितों की सत्ता की बात कर रहे हैं, दलित इस देश का शासक बनना चाहता है।

Palika Bazar - Political Campaign (3).jpeg

फिर वे बहुजन द्रविड़ पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपमानित करने लगे। एक ने उनका दान-पत्र उठा लिया और उसमें पड़े अस्सी रुपए को दिखाते हुए कहा कि ये लोग अस्सी रुपए से देश को चलाएंगे। एक ने कहा कि वोट के साथ अभी नोट इसलिए मांग रहे हैं कि चुनाव का खर्च निकल जाए। कई तरह से अपमानित करने के बाद भी जब बहुजन द्रविड़ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उकसावे में आए बिना चुपचाप अपना बैनर लिए खड़े रहे, तो एक भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि इनके दिमाग को बचपन से जातिवादी बना दिया जाता है और यहां से भाजपा वाले कुछ दूर चले गए।

चंद कदम दूर एक व्यक्ति मोदी को हिन्दुओं का मसीहा बताते हुए साम्प्रदायिक गोलबंदी कर रहा था। वह बोल रहा था कि अबतक हिन्दू सो रहे थे, लेकिन अब जागने की जरूरत है। मोदी और शाह के आने के बाद हिन्दुओं को एकजुट होने की जरूरत है। वह बीच-बीच में उन हिन्दुओं को गाली भी दे रहा था, जो मोदी और शाह के खिलाफ हैं। इस बीच अनजान के रूप में उसके दो साथी भी वहां आ जाते हैं और वह उनके साथ धर्म परिवर्तन, कश्मीर, सीएबी पर इस तरह चर्चा करता है, जैसे कि वह आम आदमी के साथ बात कर रहा हो। 

उसके साथी, उसकी हां में हां मिलाते हुए धर्म परिवर्तन के उदाहरण दे रहे थे। इस चर्चा से ऐसा माहौल बनाया जा रहा था कि यदि मोदी और शाह के नेतृत्व में दिल्ली में भाजपा की सरकार नहीं बनी, तो हिन्दुओं पर खतरा बढ़ जाएगा। यह शख्स अपने बाप-दादा को गाली देते हुए सभी को अपने बाप-दादा को गाली देने और कसूरवार ठहराने को कह रहा था। वह कह रहा था कि सभी के बाप-दादा ने गलती की, अब युवा हिन्दुओं को मोदी-शाह के साथ आना चाहिए।

इस दो घंटे के अवलोकन में एक बार भी किसी भाजपा कार्यकर्ता या उसकी तरफ से बोलने वालों ने रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा नहीं कीं। एक-दो लोगों ने केन्द्र सरकार की नीतियों की आलोचना की, तो उन लोगों ने उन्हें चुप करा दिया। उनकी इस पॉलिटिक्स में आम आदमी की भागीदारी नहीं दिख रही थी, लेकिन विकास के मुद्दे पर मौन भाजपा इस तरह की पॉलिटिक्स से ही आस लगाए बैठी है।

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार हैं।)

Delhi Assembly Election 2020
AAP
Arvind Kejriwal
BJP
manoj tiwari
bjp worker
Hate Speech by BJP
Communalism
Secularism
hindu-muslim
Shaheen Bagh
CAA
NRC
Narendra modi
Amit Shah

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति


बाकी खबरें

  • modi
    अनिल जैन
    खरी-खरी: मोदी बोलते वक्त भूल जाते हैं कि वे प्रधानमंत्री भी हैं!
    22 Feb 2022
    दरअसल प्रधानमंत्री के ये निम्न स्तरीय बयान एक तरह से उनकी बौखलाहट की झलक दिखा रहे हैं। उन्हें एहसास हो गया है कि पांचों राज्यों में जनता उनकी पार्टी को बुरी तरह नकार रही है।
  • Rajasthan
    सोनिया यादव
    राजस्थान: अलग कृषि बजट किसानों के संघर्ष की जीत है या फिर चुनावी हथियार?
    22 Feb 2022
    किसानों पर कर्ज़ का बढ़ता बोझ और उसकी वसूली के लिए बैंकों का नोटिस, जमीनों की नीलामी इस वक्त राज्य में एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। ऐसे में गहलोत सरकार 2023 केे विधानसभा चुनावों को देखते हुए कोई जोखिम…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव, चौथा चरण: केंद्रीय मंत्री समेत दांव पर कई नेताओं की प्रतिष्ठा
    22 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश चुनाव के चौथे चरण में 624 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा, साथ ही भारतीय जनता पार्टी समेत समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। एक ओर जहां भाजपा अपना पुराना प्रदर्शन दोहराना चाहेगी,…
  • uttar pradesh
    एम.ओबैद
    यूपी चुनाव : योगी काल में नहीं थमा 'इलाज के अभाव में मौत' का सिलसिला
    22 Feb 2022
    पिछले साल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि "वर्तमान में प्रदेश में चिकित्सा सुविधा बेहद नाज़ुक और कमज़ोर है। यह आम दिनों में भी जनता की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त…
  • covid
    टी ललिता
    महामारी के मद्देनजर कामगार वर्ग की ज़रूरतों के अनुरूप शहरों की योजना में बदलाव की आवश्यकता  
    22 Feb 2022
    दूसरे कोविड-19 लहर के दौरान सरकार के कुप्रबंधन ने शहरी नियोजन की खामियों को उजागर करके रख दिया है, जिसने हमेशा ही श्रमिकों की जरूरतों की अनदेखी की है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License