NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
आंदोलन
भारत
राजनीति
दिल्ली बच्ची दुष्कर्म और हत्या मामला: चारों आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
बच्ची के माता-पिता सैकड़ों स्थानीय लोगों के साथ ओल्ड नांगल गांव इलाके में सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर दोषियों को मृत्यु दंड दिए जाने की मांग कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने सड़क खाली करा ली है।
भाषा
10 Aug 2021
दिल्ली बच्ची दुष्कर्म और हत्या मामला: चारों आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
Image courtesy : India Today

नयी दिल्ली: दिल्ली में नौ वर्षीय दलित बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने वाले चारों आरोपियों को सोमवार को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के ओल्ड नांगल गांव में एक अगस्त को नौ वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी, उसके माता-पिता का आरोप है कि बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गयी और श्मशान घाट के एक पंडित ने बलपूर्वक उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था।

बच्ची के माता-पिता सैकड़ों स्थानीय लोगों के साथ ओल्ड नांगल गांव इलाके में सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर दोषियों को मृत्यु दंड दिए जाने की मांग कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने सड़क खाली करा ली।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस मामले में चारों आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी। पिछले हफ्ते दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों ने दो बार श्मशान घाट का दौरा किया था। पुलिस ने इससे पहले कहा था कि पीड़िता की मां के बयान के आधार पर प्राथमिकी में दुष्कर्म का आरोप जोड़ा गया है।

बच्ची अपने माता-पिता के साथ श्मशान घाट के सामने किराए के मकान में रहती थी। एक अगस्त की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह श्मशान घाट के कूलर से पानी लेने गई थी।

शाम करीब छह बजे श्मशान घाट के पुजारी राधेश्याम और दो-तीन अन्य लोगों ने बच्ची की मां को मौके पर बुलाया। उन्होंने बच्ची का शव उसकी मां को दिखाते हुए दावा किया कि पानी लेने के दौरान उसे करंट लग गया और उसकी मौत हो गयी। उसकी बायीं कलाई और कोहनी के बीच जलने के निशान थे और उसके होंठ भी नीले हो गए थे।

पुजारी और अन्य लोगों ने उसकी मां को यह कहते हुए पीसीआर कॉल करने से मना किया कि पुलिस इसका मामला बनाएगी और पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर लड़की के अंगों को चुरा लेंगे, इसलिए उसका अंतिम संस्कार करना बेहतर होगा।

Delhi Cantt
Minor rape-murder case
Rape and Murder
delhi police

Related Stories

दिल्ली: रामजस कॉलेज में हुई हिंसा, SFI ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसिया कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

क्या पुलिस लापरवाही की भेंट चढ़ गई दलित हरियाणवी सिंगर?

दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर

ग्राउंड रिपोर्टः आजमगढ़ में दलित बच्ची से रेप की घटना को दबाने में लगा पुलिसिया सिस्टम, न्याय के लिए भटकता परिवार 

दिल्ली: सिविल डिफेंस वालंटियर की निर्मम हत्या शासन-प्रशासन के दावों की पोल खोलती है!

न्यायपालिका को बेख़ौफ़ सत्ता पर नज़र रखनी होगी

दलित बच्ची बलात्कार मामला : न्याय की मांग को लेकर जंतर मंतर पर कैंडल मार्च

दिल्ली बलात्कार कांड: जनसंगठनों का कई जगह आक्रोश प्रदर्शन; पीड़ित परिवार से मिले केजरीवाल, राहुल और वाम दल के नेता

दिल्ली में महिलाओं से बलात्कार एवं उत्पीड़न के मामलों में बढ़ोतरी

कथित 'माओवादी' लड़की को मुठभेड़ में मारने के आरोप को परिजनों ने बताया फ़र्ज़ी, कहा रेप कर हत्या की


बाकी खबरें

  • UP
    असद रिज़वी
    योगी मंत्रिमंडल विस्तार से दलित और ओबीसी वोटर साधने की कोशिश में भाजपा
    27 Sep 2021
    योगी के नए मंत्रिमंडल में विस्तार करके एक ब्राह्मण, तीन ओबीसी, दो दलित, और एक अनुसूचित जनजाति के चेहरे को शामिल किया गया है। मंत्रिमंडल में जिन 7 नामों को जगह मिली है, इनमें 2 पूर्वांचल, 2 पश्चिमी…
  • Goa
    राज कुमार
    गोवाः घरेलू हिंसा में बढ़ोतरी लेकिन आंकड़े शून्य!
    27 Sep 2021
    गोवा सरकार घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 को लेकर काफी लापरवाह दिख रही है। घरेलू हिंसा अधिनियम का काम ग्रामीण विकास विभाग संभाल रहा है। मतलब एक्ट किसी और विभाग का और अफसर किसी और विभाग का। पुलिस, बीडीओ और…
  • bihar
    एम.ओबैद
    बिहार में दिखा 'भारत बंद' का असर, महागठबंधन भी उतरा सड़कों पर
    27 Sep 2021
    वाम दल सीपीआई (एम) सीपीआई (एमएल), सीपीआई, फारवर्ड ब्लाॅक, आरएसपी सहित महागठबंधन के कांग्रेस और राजद ने भी आज के भारत बंद में हिस्सा लिया। महागठबंधन दलों के नेताओं ने कहा कि आज का भारत बंद पूरी तरह से…
  • UP
    सोनिया यादव
    यूपी: साढ़े चार सालों में मात्र 35 रुपए की बढ़ोत्तरी गन्ना किसानों के साथ 'धोखा' है!
    27 Sep 2021
    2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने गन्ना का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 370 रुपये करने का वादा किया था। लेकिन अब योगी आदित्यनाथ ने जो 350 के रेट की घोषणा की है, वो बीजेपी के चुनावी वादे…
  • Why does the BJP government like publicity
    न्यूज़क्लिक टीम
    भाजपा सरकार को प्रचार क्यों पसंद है ?
    27 Sep 2021
    'न्यूज चक्र' के इस एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिकी दौरे और भारत आगमन पर किए स्वागत कार्यक्रमों के प्रचारतंत्र पर बात कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License