NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दिल्ली दंगे में पीड़ितों के मुआवज़े में भेदभाव का आरोप, बृंदा करात ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी
माकपा के पोलित ब्यूरो की सदस्य बृंदा करात ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि पिछले साल राष्ट्रीय राजधानी में हुए दंगों के नाबालिग पीड़ितों के परिवारों को भी वयस्क पीड़ितों के परिवारों के बराबर मुआवज़ा प्रदान किया जाए।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
07 Jan 2021
 बृंदा करात ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी

दिल्ली : दिल्ली दंगो के नाबालिग पीड़ितों के परिवारों को वयस्कों के परिजन के बराबर मुआवज़ा नहीं मिल रहा है। इसको लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने नाराज़गी ज़ाहिर की और इसे भेदभावपूर्ण बताया और सभी पीड़ितों के परिजन को बराबर मुआवज़ा देने को कहा। माकपा के पोलित ब्यूरो की सदस्य बृंदा करात ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि पिछले साल राष्ट्रीय राजधानी में हुए दंगों के नाबालिग पीड़ितों के परिवारों को भी वयस्क पीड़ितों के परिवारों के बराबर मुआवज़ा प्रदान किया जाए।

गत वर्ष फरवरी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में हुई सांप्रदायिक हिंसा में कम से कम 53 लोग मारे गए थे और सैकड़ो लोगो गंभीर रूप से घायल हुए थे। जबकि करोड़ो रूपए की संपत्ति को नुकसान हुआ था।

केजरीवाल ने हिंसा में मारे गए वयस्क लोगों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये और नाबालिग पीड़ितों के परिवारों के लिए पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की थी।

हाल ही में दो पीड़ितों के परिजन से मुलाकात करने वाली बृंदा ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि मुआवज़े में ‘भेदभाव’ हुआ है।

उन्होंने अपने पात्र में कहा 'मैं हाल ही में उत्तर पूर्वी दिल्ली की साम्प्रदायिक हिंसा में मारे गए दो नाबालिगों के परिवारों से दुबारा मिली। उन्होंने मुझे सरकार के "मुआवज़े पैकेज" में नाबालिगों के साथ भेदभाव के बारे में बताया। जहाँ मारे गए वयस्क के लिए मुआवज़ा 10 लाख है वहीं मारे गए नाबालिगों के लिए मुआवज़ा 5 लाख है।"

उन्होंने बताया ऐसे दो पीड़ित थे, राम सुगारथ का 15 वर्षीय बेटा नितिन पासवान और शहाबुद्दीन का 17 वर्षीय बेटा अमीन।

माकपा नेता के मुताबिक, गरीब परिवारों के बहुत सारे बच्चे स्कूल जाने के साथ अपने परिवार के काम भी हाथ बंटाते हैं और ऐसे में मुआवजे का निर्धारण का आधार व्यक्ति की कमाई के आधार पर करना उचित नहीं हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से यह आग्रह भी किया कि इन दंगों के पीड़ितों की मौत की पहली बरसी के अवसर पर उनके परिवारों को मुआवज़े की राशि प्रदान की जाए।

पत्र मुख्यतः अंग्रेजी में था लेकिन माकपा ने मीडिया को भेजे अपने विज्ञप्ति में हिंदी अनुवाद भी साँझा किया है। पूरा पत्र नीचे पढ़ा जा सकता है।

आदरणीय श्री अरविंद केजरीवाल,

मैं हाल ही में उत्तर पूर्वी दिल्ली की साम्प्रदायिक हिंसा में मारे गए दो नाबालिगों के परिवारों से दोबारा मिली। उन्होंने मुझे सरकार के "मुआवज़े पैकेज" में नाबालिगों के साथ भेदभाव के बारे में बताया। जहाँ मारे गए वयस्क के लिए मुआवज़ा 10 लाख है वहीं मारे गए नाबालिगों के लिए मुआवज़ा 5 लाख है।

ऐसे दो पीड़ित थे, राम सुगारथ का 15 वर्षीय बेटा नितिन पासवान और शहाबुद्दीन का 17 वर्षीय  बेटा अमीन।

ऐसा प्रतीत होता है कि मुआवज़े में अंतर इसलिए है क्योंकि वयस्क परिवार का कमाने वाला सदस्य है तथा कमाने वाले सदस्य की मौत से परिवार की आय छिन जाती है, इसलिए अधिक मुआवज़े की आवश्यकता है। जहाँ एक ओर इस पूरी समझ में करुणा की कमी है, वहीं इस ढांचे के तहत भी "कमाने वाले सदस्य" की परिभाषा गरीब परिवारों की सच्चाई के प्रति संवेदनशील नहीं है। अधिकतर गरीब परिवारों में बच्चे स्कूल के वक़्त भी परिवार का कारोबार चलाने में मदद करते हुए वयस्कों की जिम्मेदारी निभाते हैं।

नितिन और अमीन दोनों ही अपने परिवारों की मदद कर रहे थे। नितिन के पिता सामान ढोने वाला ठेला चलाते थे और नितिन अक्सर स्कूल के बाद और छुट्टियों के दिन उनकी मदद किया करता था। अमीन मोटरसाइकिल मरम्मत की दुकान में काम करता था और समय-समय पर अपने परिवार की मदद किया करता था। इसलिए अगर मुआवज़े के पीछे तर्क कमाने वाले परिवार के सदस्य की मौत से परिवार की आय का नुकसान होना है, तो दोनों नितिन और अमीन के परिवार पूरे 10 लाख का मुआवज़ा पाने के योग्य हैं।

 इसके अलावा, मेरा मानना है कि दिल्ली सरकार को इस भयंकर हिंसा में मारे गए नाबालिगों के मां-बाप को हुए भावनात्मक नुकसान, चोट और आघात पर भी ध्यान देना चाहिए। यह सही होगा कि अपने बच्चे के न रहने का दर्द झेल रहे परिवारों को सरकार व समाज उचित मुआवज़ा दे। दोनों ही मामलों में परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति देखते हुए जहां दोनों ही कमाने वाले सदस्यों की स्थाई आय नहीं है, यह न्यायोचित होगा कि दिल्ली सरकार द्वारा बाकी पीड़ितों को दिया गया 10 लाख का मुआवज़ा इन परिवारों को भी दिया जाए।

जैसा कि आप जानते हैं कि इनके बच्चों की मौत की पहली बरसी, अगले महीने फरवरी के अंत मे होगी। ऐसे दुखद मौके पर अगर ये दोनों ही परिवार बाकी बचे 5 लाख हासिल कर पाते हैं, तो यह आपकी सरकार की तरफ से न्याय का एक महत्त्वपूर्ण संदेश साबित होगा।

सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद के साथ,
भवदीय,
बृंदा करात

Delhi Violence
Delhi riots
Brinda Karat
Arvind Kejriwal

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

ख़बरों के आगे-पीछे: MCD के बाद क्या ख़त्म हो सकती है दिल्ली विधानसभा?

‘आप’ के मंत्री को बर्ख़ास्त करने से पंजाब में मचा हड़कंप

मुंडका अग्निकांड के लिए क्या भाजपा और आप दोनों ज़िम्मेदार नहीं?

ख़बरों के आगे-पीछे: राष्ट्रपति के नाम पर चर्चा से लेकर ख़ाली होते विदेशी मुद्रा भंडार तक

मुंडका अग्निकांड: लापता लोगों के परिजन अनिश्चतता से व्याकुल, अपनों की तलाश में भटक रहे हैं दर-बदर

कविता का प्रतिरोध: ...ग़ौर से देखिये हिंदुत्व फ़ासीवादी बुलडोज़र

पंजाब पुलिस ने भाजपा नेता तेजिंदर पाल बग्गा को गिरफ़्तार किया, हरियाणा में रोका गया क़ाफ़िला


बाकी खबरें

  • Mehsi oyster button industry
    शशि शेखर
    बिहार: मेहसी सीप बटन उद्योग बेहाल, जर्मन मशीनों पर मकड़ी के जाल 
    26 Oct 2021
    बिहार के पूर्वी चंपारण के मेहसी स्थित विश्व प्रसिद्ध सीप-बटन उद्योग की मशीनों पर मकड़ी के जाले लग चुके हैं। बिजली की सप्लाई नहीं है। उद्योग यूनिट दर यूनिट बंद हो रहे हैं। इस उद्योग के कारीगर पंजाब-…
  • coal crisis
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोयला संकट से होगा कुछ निजी कंपनियों को फायदा, जनता का नुकसान
    26 Oct 2021
    कोयले के संकट से देश में बिजली की किल्लत हो रही है। इस किल्लत की वजह क्या है? इस संकट से किसको फायदा और किसको नुकसान होगा? जानने के लिए न्यूज़क्लिक ने बात की पूर्व कोयला सचिव अनिल स्वरुप से
  • Biden’s Taiwan Gaffe Meant no Harm
    एम. के. भद्रकुमार
    ताइवान पर दिया बाइडेन का बयान, एक चूक या कूटनीतिक चाल? 
    26 Oct 2021
    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पिछले गुरुवार को सीएनएन टाउन हॉल में यह कहा है कि अगर चीन ने ताइवान पर हमला किया तो वाशिंगटन उसकी रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
  • workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: डीबीसी कर्मचारियों का स्थायी नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन, हड़ताल की चेतावनी दी
    26 Oct 2021
    लगभग 3500 से अधिक कर्मचारी दिल्ली के तीनों नगर निगम में अनुबंध के आधार पर काम कर रहे हैं। राजधानी में डेंगू और अन्य ऐसी महामारी की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका के बावजूद ये ठेके प्रथा के तहत कार्यरत…
  • instant loan
    शाश्वत सहाय
    तत्काल क़र्ज़ मुहैया कराने वाले ऐप्स के जाल में फ़ंसते नौजवान, छोटे शहर और गाँव बने टार्गेट
    26 Oct 2021
    इन ऐप्स के क़र्ज़ वसूली एजेंटों की ओर से किये जा रहे उत्पीड़न के चलते 2020 और 2021 के बीच पूरे भारत में कम से कम 21आत्महत्याएं हुई हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License