NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
छात्र संगठनों की मांग, लॉकडाउन के बहाने जनता की आवाज़ को दबाना बंद करे सरकार
आइसा, एसएफआई, एआईडीएसओ समेत तमाम छात्र और शिक्षक संगठनों ने लॉकडाउन के दौरान हो रही राजनीतिक गिरफ़्तारियों पर रोक लगाने और राजनीतिक क़ैदियों की रिहाई की मांग की है।  
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
28 Apr 2020
lockdown
लॉकडाउन की मार झेल रहे ग़रीब मज़दूरों और छात्रों के लिए 23 अप्रैल को अपने घर पर भूख हड़ताल पर बैठे पछास के नेता महेश।

दिल्ली: परिवर्तनकामी छात्र संगठन के लालकुआं इकाई सचिव महेश पर पुलिस ने लॉकडाउन में जनता को भड़काने को लेकर मुकदमा दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह मुकदमा पुलिस ने सोशल मीडिया पर उकसाने के आरोप में दर्ज किया है। पुलिस ने यह मुकदमा धारा 188, 269, 270 और आपदा प्रबंधन एक्ट 51 के तहत दर्ज किया है।

इसके खिलाफ सोमवार को कई छात्र और शिक्षक संगठनों ने साझा बयान जारी कर महेश पर हुए पुलिस दमन की कड़ी निंदा की। ऑल इण्डिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA), ऑल इण्डिया डेमोक्रटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन( AIDSO), आल इंडिया रेव्यूल्योशनरी स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (AIRSO), ऑल इण्डिया फोरम फॉर राइट तो एजुकेशन (AIFRTE), भगत सिंह छात्र एकता मंच (BSCEM), Collective, डेमोक्रेटिक स्टूडेंट यूनियन (DSU), क्रांतिकारी युवा संगठन ( KYS), परिवर्तनगामी छात्र संगठन (पछास), प्रोग्रेसिव डेमोक्रटिक स्टूडेंट फ़ेडरेशन (PDSF), पिंजरा तोड़, स्टूडेंट फेडरशन ऑफ़ इण्डिया (SFI) सहित सभी संगठनों ने महेश और उन जैसे अन्य राजनीतिक बंदियों को रिहा करने की मांग की।

गौरतलब है कि 23 अप्रैल 2020 को देश में विभिन्न जगहों पर फंसे हुए मजदूरों और छात्रों की संक्रमण की जांच कर उन्हें घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करने और देश के सभी गरीब मजदूरों-मेहनतकशों और छात्रों के लिए राशन और आर्थिक मदद की तत्काल व्यवस्था करने की मांगों को लेकर पछास द्वारा एक दिन की भूख हड़ताल की गई थी। यह भूख हड़ताल घर पर रहकर ही की गई थी। विभिन्न जगहों से इन मांगों के समर्थन में कई लोगों ने सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक की भूख हड़ताल किया था।

छात्र संगठन ने पछास का कहना है कि"यह भूख हड़ताल लोगों ने अपने-अपने घरों में रहकर ही की। अब अपने-अपने घरों में अलग-अलग जगहों/शहरों में लोगों द्वारा की गयी इस भूख हड़ताल से कौन सा गैरकानूनी कृत्य या लॉकडाउन का उल्लंघन हो गया जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया। यह आश्चर्य की बात है कि पुलिस को यह काम उकसाने का काम लगता है।"
 
साझा बयान में सवाल किया गया कि क्या छात्रों और मजदूरों की संक्रमण की जांच कर उनके घरों तक पहुंचाने की मांग करना भड़काना है, जिस पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है? क्या यह देश के गरीबों, मजदूरों और विभिन्न स्थानों पर फंसे छात्रों के लिए राशन की व्यवस्था करने की मांग करना गैरकानूनी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया? क्या लॉकडाउन में फंसे मजदूरों व छात्रों के प्रति संवेदना प्रकट करना, उनके कष्टों की बात करना, उनकी बेहतरी की चिंता करना अपराध है?

इसमें आगे कहा गया है कि पुलिस का यह कृत्य, पुलिस द्वारा यह मुकदमा दर्ज करना लॉकडाउन में फंसे मजदूरों-छात्रों की मदद करने की आवाजों को दबाना है। यह कृत्य लॉकडाउन में फंसे मजदूरों-छात्रों के दर्द और पीड़ा की आवाजों को दबाना है।

पछास के नेता दीपक ने बताया कि उधम सिंह नगर की पुलिस भी लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में इंकलाबी मजदूर केन्द्र के अध्यक्ष का उत्पीड़न कर चुकी है। जब एक पोस्ट का बहाना बनाकर उन पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी गयी। पंतनगर के ठेका मजदूर कल्याण समिति के सचिव अभिलाख सिंह पर पुलिस ने राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है। लॉकडाउन के दौरान पुलिस द्वारा मजदूरों को मुर्गा बनाये जाने का विरोध करने पर इन दोनों साथियों का पुलिस उत्पीड़न किया गया और दोनों का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया।

साझा बयान में यह भी कहा गया है कि "आज देखने में आ रहा है कि अलग अलग राज्यों की सरकारें लॉकडाउन का इस्तेमाल मज़दूरों-किसानों-मेहनतकशों-दलितों-आदिवासियों की आवाज को उठाने वाले लोगों का दमन करने में कर रही हैं। भीमा कोरेगांव हिंसा के मामले में आनंद तेलतुंबडे और गौतम नवलखा को गिरफ्तार किया गया। जामिया हिंसा के मामले में केंद्र सरकार ने जेएनयू के छात्र नेता उमर खालिद सहित 4 छात्रों पर यूएपीए के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

कश्मीर में भी एक फोटोग्राफर और एक पत्रकार पर भी पिछले दिनों यूएपीए के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा कश्मीर में धारा 370 की समाप्ति के बाद कई पत्रकारों, विपक्षी दलों के नेताओं और आम नागरिकों की गिरफ्तारी की गई है। दिल्ली दंगो में दोषी कपिल मिश्रा और अन्य बीजेपी नेताओ को गिरफ्तार करने के बजाए पुलिस हमलों को सहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को ही गिरफ्तार कर रही है। अखबारी रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में सरकार कई छात्र संगठनों पर भी हमला करने वाली है। स्पष्ट है कि सरकार लॉक डाउन का इस्तेमाल करके जनता की आवाज को दबा रही है।"

परिवर्तनकामी छात्र संगठन ने दावा किया है कि वो लोग लगातार लॉकडाउन के बाद से गरीब मजदूरों के बीच राशन वितरण का काम कर रहे हैं। इस दौरान तमाम गरीब मजदूरों और छात्रों की लॉकडाउन की वजह से जो दुर्दशा हो रही है उस पर सरकार का ध्यान पड़े, इस कारण यह भूख हड़ताल रखी गयी थी। न केवल परिवर्तनकामी छात्र संगठन बल्कि हम सब आम मजदूर मेहतनकश जनता के इस दुख के समय में उनके साथ खड़े हैं और हम लगातार उनके बीच राहत का कार्य करते रहने के साथ-साथ उनकी मांगों को भी उठाते रहेंगे।

अंत सभी संगठनों ने कहा  "लॉकडॉउन का बहाना बनाकर जनता की आवाज को दबाना तथा पुलिस उत्पीड़न की कार्यवाहियों को तत्काल बंद किया जाय तथा सभी राजनीतिक कैदियों को तत्काल रिहा किया जाए।"

Coronavirus
Lockdown
Student organizations
AISA
AIDSO
AIRSO
AIFRTE
BSCEM
DSU
kys
PDSF
SFI
Central Government
State Government

बाकी खबरें

  • CDS BIPIN RAWAT
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    वायुसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य की मौत
    08 Dec 2021
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ़ कर दिया है कि एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों का निधन हो गया है।
  • टीकाकरण फ़र्जीवाड़ाः अब यूपी-झारखंड के सीएम को भी बिहार में लगाया गया टीका
    एम.ओबैद
    टीकाकरण फ़र्जीवाड़ाः अब यूपी-झारखंड के सीएम को भी बिहार में लगाया गया टीका
    08 Dec 2021
    दो दिन पहले पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अरवल जिले में टीका लगाए जाने का मामला सामना आया था। अब गया जिले के टिकरी में…
  • https://www.youtube.com/watch?v=mQmbG59MwwM
    NewsclickProduction
    मेरठ से गोरखपुर: यूपी में लाल-हरे-पीले से भगवा भयभीत?
    08 Dec 2021
    उत्तर प्रदेश के अति महत्वपूर्ण चुनाव की सरगरमी बढ गयी है. मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने गोरखपुर की सभा में जनता को समाजवादी पार्टी की 'लाल टोपी' से सतर्क रहने को कहा. इधर मेरठ में अखिलेश यादव और…
  • भाषा
    राज्यसभा के निलंबित सदस्यों के समर्थन में विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में धरना
    08 Dec 2021
    नयी दिल्ली: राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कई अन्य विपक्षी सांसदों ने संसद के मानसून सत्र के दौरान उच्च सदन में ‘‘अशोभनीय आचरण’’ को लेकर श
  • bajrang
    काशिफ़ काकवी
    मध्य प्रदेश में वीएचपी, बजरंग दल के निशाने पर अब ईसाई समुदाय
    08 Dec 2021
    पिछले दो महीनों के दौरान दक्षिणपंथी समूहों ने या तो मिशनरी स्कूलों और चर्चों को अपना निशाना बनाया है या ईसाइयों के खिलाफ प्रथिमिकी दर्ज कराई है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License