NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
वेनेजुएला, क्यूबा और निकारागुआ के ख़िलाफ़ अमेरिकी प्रतिबंधों को समाप्त करने की मांग लैटिन अमेरिका में बढ़ी
एएलबीए-टीसीपी के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और अन्य प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र में इन देशों के ख़िलाफ़ अमेरिका द्वारा लगाए गए एकतरफा सख्त नियमों की निंदा की।
पीपल्स डिस्पैच
04 Mar 2021
वेनेजुएला, क्यूबा और निकारागुआ के ख़िलाफ़ अमेरिकी प्रतिबंधों को समाप्त करने की मांग लैटिन अमेरिका में बढ़ी

द पॉलिटिकल काउंसिल ऑफ द बोलीवेरियन अलायंस फॉर द पीपल्स ऑफ आवर अमेरिका- पीपुल्स ट्रेड ट्रीटी (एएलबीए-टीसीपी) ने संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा वेनेजुएला, क्यूबा और निकारागुआ के खिलाफ लगाए गए एकतरफा सख्त नियमों को तत्काल समाप्त करने की मांग की। इसने इन प्रतिबंधों को यह देखते हुए दृढ़ता से खारिज कर दिया कि ये इन देशों के लोगों को प्रभावित करते हैं, उनके अधिकारों का उल्लंघन करते हैं जो मानवीय नुकसान का कारण बनते हैं और COVID-19 महामारी के खिलाफ इनकी लड़ाई को जटिल बनाते हैं।

इस बैठक का आयोजन क्षेत्रीय राजनीतिक स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए किया गया था और साथ ही क्षेत्रीय शांति, स्थिरता, बहुपक्षवाद और स्वास्थ्य व आर्थिक सुधार को बढ़ावा देने के लिए वर्ष की पहली छहमाही के लिए सामूहिक राजनीतिक गतिविधियों को परिभाषित करने के लिए ये बैठक आयोजित की गई थी।

बैठक का उद्घाटन करते हुए वेनेजुएला के विदेश मंत्री जॉर्ज अर्रेज़ा ने इस क्षेत्र में महामारी के साथ संघर्ष की स्थिति का उल्लेख किया और इस बात को उजागर किया कि सभी सदस्य देशों में टीकाकरण की गारंटी देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी तरह, उन्होंने स्वतंत्रता की रक्षा, आत्मनिर्णय और इसमें शामिल लोगों की पहचान के लिए क्षेत्रीय एकीकरण और एकजुटता के संस्थापक विचारों को मजबूती से बढ़ाने की प्रक्रिया को जारी रखने के लिए संगठन की आवश्यकता पर जोर दिया। इस संबंध में अर्रेजा ने कहा कि "एकतरफा सख्त नियम न केवल प्रतिबंधित देशों को प्रभावित करते हैं बल्कि वे इस क्षेत्र को भी प्रभावित करते हैं। हमें इसके बारे में पता होना चाहिए और हमें संयुक्त रूप से अपने क्षेत्र के खिलाफ किसी भी हमले की निंदा करनी चाहिए।”

इसी तरह के बिंदुओं को क्यूबा, बोलीविया, डोमिनिका, एंटीगुआ एवं बारबुडा, ग्रेनाडा, सेंट विंसेंट, द ग्रेनेडाइंस और सेंट किट्स एंड नेविस के मंत्रियों द्वारा उठाए गए थे।

कुछ सदस्य देशों ने अमेरिका द्वारा क्यूबा को "आतंकवाद को प्रायोजित करने" वाले देशों की सूची में शामिल किए जाने का भी विरोध किया और कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में दुनिया के कई देशों की मदद करने के लिए उनके डॉक्टरों की प्रशंसा की।

एएलबीए-टीसीपी लैटिन अमेरिकी और कैरेबियन देशों के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक समेकन का एक मंच है। इसे कमांडर फिदेल कास्त्रो और ह्यूगो चावेज़ की रणनीतिक दृष्टि के परिणामस्वरूप साल 2004 में गठित किया गया था। इसे अमेरिका द्वारा फ्री ट्रेड एरिया ऑफ द अमेरिकाज (एफटीएए) के समकक्ष के रूप में काम करने के लिए गठित किया गया था। अमेरिका ने एफटीएए का गठन इस क्षेत्र में अपने आर्थिक वर्चस्व को स्थापित करने के लिए किया था। ये संगठन एंटीगुआ व बारबुडा, बोलीविया, क्यूबा, डोमिनिका, ग्रेनेडा, निकारागुआ, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस और वेनेजुएला से मिलकर बना है।

US
Venezuela
cuba
Latin America.

Related Stories

90 दिनों के युद्ध के बाद का क्या हैं यूक्रेन के हालात

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आईपीईएफ़ पर दूसरे देशों को साथ लाना कठिन कार्य होगा

क्यों USA द्वारा क्यूबा पर लगाए हुए प्रतिबंधों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं अमेरिकी नौजवान

यूक्रेन युद्ध से पैदा हुई खाद्य असुरक्षा से बढ़ रही वार्ता की ज़रूरत

यूक्रेन में संघर्ष के चलते यूरोप में राजनीतिक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव 

छात्रों के ऋण को रद्द करना नस्लीय न्याय की दरकार है

वेनेज़ुएला ने ह्यूगो शावेज़ के ख़िलाफ़ असफल तख़्तापलट की 20वीं वर्षगांठ मनाई

बाइडेन ने फैलाए यूक्रेन की सीमा की ओर अपने पंख

यमन के लिए यूएन का सहायता सम्मेलन अकाल और मौतों की चेतावनियों के बीच अपर्याप्त साबित हुआ

ज़ेलेंस्की ने बाइडेन के रूस पर युद्ध को बकवास बताया


बाकी खबरें

  • corona
    भाषा
    कोविड-19 संबंधी सभी पाबंदियां 31 मार्च से हटाई जाएंगी, मास्क लगाना रहेगा अनिवार्य
    23 Mar 2022
    गृह मंत्रालय ने करीब दो साल बाद, 31 मार्च से कोविड-19 संबंधी सभी पाबंदियों को हटाने का फैसला किया है। हालांकि, मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम लागू रहेंगे।
  • birbhum violence
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बंगाल हिंसा मामला : न्याय की मांग करते हुए वाम मोर्चा ने निकाली रैली
    23 Mar 2022
    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम के साथ रैली का नेतृत्व करने वाले वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने कहा कि राज्य में ‘सामूहिक हत्या’ की घटना को छिपाने के किसी भी…
  • NHRC
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पुरानी पेंशन बहाली मुद्दे पर हरकत में आया मानवाधिकार आयोग, केंद्र को फिर भेजा रिमाइंडर
    23 Mar 2022
    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस मुद्दे को मानवाधिकारों का हनन मानते हुए केंद्र के खिलाफ पिटीशन फाइल की थी। दो माह से ज्यादा बीतने के बाद भी केंद्र सरकार द्वारा इस मसले पर कोई पहल नहीं की गई, तो आयोग…
  • dyfi-citu
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नोएडा : प्राइवेट कोचिंग सेंटर पर ठगी का आरोप, सीटू-डीवाईएफ़आई ने किया प्रदर्शन
    23 Mar 2022
    सीटू व डीवाईएफ़आई के लोगो ने संयुक्त रूप से अमेरिका स्थित हेनरी हैवलिन की नोएडा शाखा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद प्रबंधकों ने अनियमितताओं को दूर करने का आश्वासन दिया और कथित ठगी के शिकार…
  • bhagat singh
    दिनीत डेंटा
    भगत सिंह: देशप्रेमी या राष्ट्रवादी
    23 Mar 2022
    राष्ट्रवाद और देशप्रेम दो अलग विचार हैं, एक दूसरे के पर्यायवाची नहीं हैं। वर्तमान दौर में भगत सिंह के नाम का उपयोग शासक वर्ग व आरएसएस, भाजपा, आम आदमी पार्टी जैसे अन्य राजनीतिक दल अपनी सुविधा अनुसार…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License