NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
COVID-19 की चिंताओं के बीच डेमोक्रेट ने प्राइमरी का चुनाव किया
"सुपर ट्यूजडे 3" प्राइमरी में बहुत कम मतदान हुए और उम्मीद है कि सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवार जोए बाइडेन के पक्ष में जाएगा।
पीपल्स डिस्पैच
18 Mar 2020
COVID-19

सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं राज्य के अधिकारियों द्वारा चिंताओं को उठाने के बावजूद अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी मंगलवार 17 मार्च को प्राइमरी के लिए अपने तीसरे दौर के मतदान के साथ आगे बढ़ी। अक्सर "सुपर ट्यूजडे 3" कहे जाने वाले प्राइमरी राउंड का मतदान डेलिगेट की अधिक संख्या वाले तीन राज्य एरिज़ोना, फ्लोरिडा और इलिनोइस में किया गया। 441 प्रतिनिधियों के साथ यह डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए एक ही दिन में दूसरा सबसे बड़ा प्राइमरी राउंड था।

ये प्राइमरी ऐसे समय में हुआ था जब पब्लिक हेल्थ विशेषज्ञों ने संयुक्त राज्य अमेरिका में फैले COVID-19 के तीसरे चरण को लेकर चिंता जाहिर की है। इसके प्रसार का तीसरा चरण उस स्थिति को व्यक्त करता है जब संक्रमण एक- दूसरे में संचरण के स्तर से आगे बढ़ जाता है और समुदाय में निरंतर फैलने के बिंदु तक पहुंच जाता है।

ओहियो डेमोक्रेटिक पार्टी जिसे अन्य तीनों के साथ कल अपने प्राइमरी का आयोजन करना था उसने सभी प्राइमरी को स्थगित करने के लिए ओहियो राज्य सरकार के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है। अंततः ओहायो राज्य की सर्वोच्च अदालत ने सभी प्राइमरी के लिए इन-पर्सन वोटिंग को स्थगित करने के राज्य सरकार के फैसले का समर्थन किया। जॉर्जिया, केंटुकी और लुइसियाना में राज्य के अधिकारियों द्वारा इसी तरह के कदम उठाए गए थे।

COVID-19 के मामले के बीच प्राइमरी के होने का परिणाम यह था कि इस बार सबसे कम मतदान हुए हैं। हालांकि पूरी मतदान प्रक्रिया का विवरण अभी भी जारी नहीं किया गया है क्योंकि रिपोर्ट के अनुसार ज़्यादातर मतदाता अभी भी चुनावी क्षेत्र में हैं। रिपोर्टों के अनुसार स्थिति बेहद गंभीर है।

उदाहरण स्वरूप 2.5 मिलियन से अधिक डेमोक्रेट वाले इलिनोइस प्रांत के इस प्राइमरी में 4,00,000 से थोड़ी अधिक वोटों के मिलने की सूचना है। रिपोर्टों के अनुसार फ्लोरिडा में 2016 की प्राइमरी की तुलना में सबसे अधिक मतदान की सूचना मिली है, लेकिन यह उल्लेख नहीं किया कि तब योग्य मतदाताओं के बमुश्किल 28.5% ने डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन प्राइमरी में भाग लिया था।

जैसा कि तीन राज्यों से आए इस परिणाम में ऐसा लगता है कि कम मतदान ने डेमोक्रेटिक पार्टी के सत्ता समर्थित उम्मीदवार जोए बाइडेन को शानदार लाभ पहुंचाया है। जबकि सैंडर्स के प्रचार ने लोगों को प्रोत्साहित किया कि अगर वे मतदान करने जाते हैं तो अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखें वहीं बाइडेल लोगों को प्रोत्साहित किया अगर वे स्वस्थ्य हैं तो मतदान करने ज़रुर जाएं।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

COVID-19
Coronavirus
Democratic Party
Super Tuesday 3
United States
International news

Related Stories

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

बाइडेन ने यूक्रेन पर अपने नैरेटिव में किया बदलाव

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप

कोरोना अपडेट: देश में एक हफ्ते बाद कोरोना के तीन हज़ार से कम मामले दर्ज किए गए


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    आंगनवाड़ी की महिलाएं बार-बार सड़कों पर उतरने को क्यों हैं मजबूर?
    23 Feb 2022
    प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों द्वारा घोषणाओं और आश्वासनों के बावजूद उन्हें अभी तक उनका सही बकाया नहीं मिला है। एक ओर दिल्ली सरकार ने उनका मानदेय घटा दिया है तो…
  • nawab malik
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हम लड़ेंगे और जीतेंगे, हम झुकेंगे नहीं: नवाब मलिक ने ईडी द्वारा गिरफ़्तारी पर कहा
    23 Feb 2022
    लगभग आठ घंटे की पूछताछ के बाद दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय से बाहर निकले मलिक ने मीडिया से कहा, '' हम लड़ेंगे और जीतेंगे। हम झुकेंगे नहीं।'' इसके बाद ईडी अधिकारी मलिक को एक वाहन में बैठाकर मेडिकल…
  • SKM
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बंगाल: बीरभूम के किसानों की ज़मीन हड़पने के ख़िलाफ़ साथ आया SKM, कहा- आजीविका छोड़ने के लिए मजबूर न किया जाए
    23 Feb 2022
    एसकेएम ने पश्चिम बंगाल से आ रही रिपोर्टों को गम्भीरता से नोट किया है कि बीरभूम जिले के देवचा-पंचमी-हरिनसिंह-दीवानगंज क्षेत्र के किसानों को राज्य सरकार द्वारा घोषित "मुआवजे पैकेज" को ही स्वीकार करने…
  • राजस्थान विधानसभा
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राजस्थान में अगले साल सरकारी विभागों में एक लाख पदों पर भर्तियां और पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा
    23 Feb 2022
    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को वित्तवर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए 1 जनवरी 2004 और उसके बाद नियुक्त हुए समस्त कर्मचारियों के लिए आगामी वर्ष से पूर्व पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है। इसी…
  • चित्र साभार: द ट्रिब्यून इंडिया
    भाषा
    रामदेव विरोधी लिंक हटाने के आदेश के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया की याचिका पर सुनवाई से न्यायाधीश ने खुद को अलग किया
    23 Feb 2022
    फेसबुक, ट्विटर और गूगल ने एकल न्यायाधीश वाली पीठ के 23 अक्टूबर 2019 के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें और गूगल की अनुषंगी कंपनी यूट्यूब को रामदेव के खिलाफ मानहानिकारक आरोपों वाले वीडियो के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License