NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
सीनेट के लिए जॉर्जिया के निर्णायक चुनाव में डेमोक्रेट को ऐतिहासिक जीत की उम्मीद
डेमोक्रेटिक उम्मीदवार राज्य की दोनों सीटों पर मौजूदा रिपब्लिकन की तुलना में भारी अंतर से आगे हैं। ये जीत अमेरिकी सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के पक्ष को मज़बूत कर सकता है।
पीपल्स डिस्पैच
06 Jan 2021
जॉर्जिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी रिपब्लिकन पार्टी के लिए एक और झटका वाली बात ये है कि 5 जनवरी को हुए निर्णायक मतदान में डेमोक्रेटिक पार्टी को जॉर्जिया में दो सीनेट सीट की जीत की उम्मीद है। 98% से अधिक की मतगणना के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार राफेल वार्नक विशेष सीनेट चुनाव जीतने जा रहे हैं, जबकि उनके अन्य उम्मीदवार जॉन ओसॉफ 12,000 से अधिक मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

वार्नक विशेष चुनाव के लिए रिपब्लिकन के नियुक्त केली लोफ्लर के खिलाफ खड़े थे जो कि पिछले निर्वाचित सीनेटर जॉनी इसाकसन के इस्तीफे के बाद आवश्यक हो गया था। दूसरी ओर ओसॉफ मौजूदा एक अन्य रिपब्लिकन डेविड पेरड्यू के खिलाफ खड़े थे। पेरड्यू इस सीेट पर फिर से चुनाव की मांग कर रहे थे।

यदि ओसॉफ की बढ़त बरकरार रहती है तो ये निर्णायक चुनाव डेमोक्रेट के लिए एक बड़ी जीत होगी जो सीनेट में रिपब्लिकन के छह साल की पकड़ को समाप्त करने की उम्मीद करता रहा है। इन दो नई सीटों के साथ सीनेट में दोनों पार्टियों का पलड़ा 50 -50 सीटों के साथ बराबर हो जाएगा।

नव निर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस जो सीनेट की अध्यक्षता करने जा रही हैं और जिनके पास गतिरोध के मामलों में मतदान करने की शक्ति होगी ऐसे में डेमोक्रेट प्रभावी रूप से इस सदन पर नियंत्रण रखेंगे। यह जो बाइडेन की आगामी राष्ट्रपतिय कार्यकाल के लिए भी सहायक होगा। इस तरह बाइडेन को अपनी नीतियों के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए कांग्रेस में जूझना नहीं पड़ेगा।

हाल ही में संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव के साथ-साथ ये निर्णायक परिणाम भी जॉर्जिया के लिए ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है जो 90 के दशक के उत्तरार्ध से राष्ट्रपति और राज्यपाल चुनावों में दक्षिणपंथी उम्मीदवारों को वोट देते रहे हैं। भले ही 4 नवंबर 2020 को संपन्न हुए आम चुनाव में इस राज्य को एक महत्वपूर्ण युद्ध के मैदान के रूप में देखा गया था लेकिन ये राज्य लगातार 15 वर्षों से रिपब्लिकन को वोट देता रहा है।

रिपब्लिकनों ने 2005 से गवर्नर कार्यालय और प्रांतीय विधायिका के दोनों सदनों पर कब्जा कर रखा था और पिछले दो दशकों से राज्य की अधिकांश सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव सीटों पर कब्जा जमा रखा था।

नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बाइडेन के जीतने और डेमोक्रेट के पाले में सीनेटर सीटों के जाने के साथ इस राज्य ने पिछले कुछ महीनों में अपने राजनीतिक परिदृश्य में एक उल्लेखनीय बदलाव देखा है।

Democrats in Georgia
American Senate
Donald Trump
US President Donald Trump

Related Stories

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

एक साल पहले हुए कैपिटॉल दंगे ने अमेरिका को किस तरह बदला या बदलने में नाकाम रहा

2021 : चीन के ख़िलाफ़ अमेरिका की युद्ध की धमकियों का साल

दुनिया क्यूबा के साथ खड़ी है

रिपोर्ट के मुताबिक सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की जलवायु योजनायें पेरिस समझौते के लक्ष्य को पूरा कर पाने में विफल रही हैं 

अमेरिका के ईरान जाने के रास्ते में कंटीली झाड़ियां 

मोदी अकेले नहीं :  सभी ‘दक्षिण-पंथी सत्तावादी’ कोविड-19 से निपटने में बुरी तरह विफल साबित हुए

रूस और चीन के साथ संपर्क बनाए रखना चाहते हैं बाइडेन

यूएई से ट्रंप प्रशासन के हथियारों की बिक्री के सौदे को आगे बढ़ाने के बाइडन के फ़ैसले की कड़ी आलोचना

अमेरिका ने हौथी को 'आतंकवाद' की सूची से हटाया, विद्रोही यमनी समूह से बातचीत करने का आग्रह किया


बाकी खबरें

  • Refugees
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    अगर सभी शरणार्थी एक देश में रह रहे होते, तो वह देश दुनिया का 17वाँ सबसे बड़ा देश होता
    22 Oct 2021
    अकेले संयुक्त राष्ट्र की गणना के हिसाब से, इस समय लगभग 8.3 करोड़ लोग विस्थापित हैं, और यदि ये सभी विस्थापित एक ही स्थान पर रहें तो वे आपस में मिलकर दुनिया का 17वाँ सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएँगे।
  • ARYAN
    तमन्ना पंकज
    आर्यन ख़ान मामला: बेबुनियाद साज़िश वाले एंगल और ज़बरदस्त मीडिया ट्रायल के ख़तरनाक चलन की नवीनतम मिसाल
    22 Oct 2021
    यह अभियोजन है या उत्पीड़न?
  • Prime Minister's Kisan Samman Nidhi
    सरोजिनी बिष्ट
    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित हैं आज भी बड़ी तादाद में किसान
    22 Oct 2021
    पिछले दिनों उत्तर प्रदेश से एक ऐसी खबर आई जिसने इस योजना के तहत होने वाली बड़ी धांधली को उजागर किया। हजारों ऐसे किसान चिन्हित हुए जो किसान होने के साथ-साथ या तो सरकारी नौकरी भी कर रहे थे या जिनका…
  • kisan andolan
    लाल बहादुर सिंह
    बाहरी साज़िशों और अंदरूनी चुनौतियों से जूझता किसान आंदोलन अपनी शोकांतिका (obituary) लिखने वालों को फिर निराश करेगा
    22 Oct 2021
    किसान आंदोलन के लिए यह एक कठिन दौर है। किसान नेतृत्व चिंतित, लेकिन सजग है, सूझबूझ और साहस के साथ सटीक स्टैंड लेते हुए कदम बढ़ा रहा है और मोदी-शाह के चक्रव्यूह को तोड़ कर आगे बढ़ने के लिए कृतसंकल्प है।
  • Bangladesh peace rally
    सत्यम श्रीवास्तव
    बांग्लादेश में सांप्रदायिक हिंसा और आश्वस्त करती सरकार की ज़िम्मेदार पहल
    22 Oct 2021
    हाल में जिस तरह से सांप्रदायिक हिंसा पर वहाँ की सरकार ज़िम्मेदारी से काम करते दिखलाई दे रही है उससे लगता है कि वह इस शांति और सद्भाव को बचाने की ईमानदार कोशिश कर रही है। ...अगर इस एक मामले में देखें…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License