NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
लखीमपुर खीरी घटना को लेकर बिहार में प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन किया गया
"ये घटना बहुत ही निंदनीय है। यह किसान आंदोलन पर सरकार का सबसे बड़ा हमला है। जिस तरीके से बर्बरतापूर्ण तरीके से हत्या की गई है वह चौंकाने वाली है। यह आंदोलन और तेज होगा और इस सरकार के ख़िलाफ़ जनता और ज्यादा संगठित होकर मैदान में आएगी।"
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
05 Oct 2021
patna

लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर राजधानी पटना समेत बिहार के अन्य जिलों में किसान यूनियन और वाम दलों ने जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने और दोषियों पर मुकदमा चलाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी का पुतला भी दहन किया गया।

पटना में प्रदर्शन

इस घटना को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए पटना जंक्शन के पास वाम दल, किसान संगठन समेत अन्य संगठनों के सदस्य इकट्ठा हुए। यहां से प्रदर्शनकारी मार्च करते हुए डाकबंगला के पास पहुंचे और पीएम मोदी का पुतला दहन किया। यहां पर एक सभा का आयोजन किया गया जिसे सभी किसान नेताओं ने संबोधित किया। इस सभा को एआईकेएस के सोने लाल ने संबोधित करते हुए कहा कि ये घटना बहुत ही निंदनीय है। यह किसान आंदोलन पर सरकार का सबसे बड़ा हमला है। जिस तरीके से बर्बरतापूर्ण तरीके से हत्या की गई है वह चौंकाने वाली है। यह आंदोलन और तेज होगा और इस सरकार के खिलाफ जनता और ज्यादा संगठित होकर मैदान में आएगी। इस तरह की बर्बरता से किसी आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता है। सभा में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि इस आंदोलन को हमें और तेज करनी है। सीपीआई (एम) के नेता अरूण मिस्रा ने कहा हर जगह इस घटना का प्रतिरोध हो रहा है। इस घटना को लेकर हर जगह मोदी-योगी का पुतला दहन किया जा रहा है। इसको लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। इसने लोगों के गुस्से को और भड़का दिया है। ये घटना आंदोलन के बढ़ाने में ही मदद करेगा। लोगों में किसी तरह का कोई डर या भय नहीं है बल्कि इसके खिलाफ रोष का वातावरण है। इस सभा में सीपीआई के नेता रामजीवन, सीपीआई (एमएल) के नेता समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थें।

हाजीपुर में निकाली जुलूस

इस घटना को लेकर बिहार के हाजीपुर में भी किसान नेताओं और वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व सीपीआईएम के जिला सचिव राजनारायण ने किया। हाजीपुर शहर में इसको लेकर जुलूस निकाला गया। जुलूस राजेंद्र नगर चौक पास से निकला पूरा शहर घूमते हुए क्लेक्टेरियट के पास पहुंचा। इस दौरान मंत्री को बर्खास्त करने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई। जुलूस जब हाजीपुर क्लेक्टेरियट के गेट के पास पहुंची तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के नेताओं को वहीं रोक दिया। इस बीच प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच मामूली झड़प हो गई। पुलिस नेताओं को मैजिस्ट्रेट से मिलने देना नहीं चाहती थी। प्रदर्शनकारी जब मैजिस्ट्रेट से मिलने के जिद पर अड़े तो पुलिस मैजिस्ट्रेट से मिलने की बाबत अधिकारी से पूछने गई। मैजिस्ट्रेट ने नेताओं को मिलने की अनुमति दे दी। इन नेताओं मैजिस्ट्रेट को एक मेमोरेंडम सौंपा जिसमें केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा पर मुकदमा कर गिरफ्तार करने की मांग की गई है। साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर दोषियों को अविलंब फांसी देने की मांग की गई। वहीं इस मेमोरेंडम में योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई। मृतकों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग की गई जबकि घायलों को पचास-पचास लाख रूपये दिए जाएं। पीड़ित परिवार के दो सदस्यों को नौकरी दिया जाए।

उधर मुजफ्फरपुर सीपीआई (एम) के जिला सचिव अब्दुल गफ्फार ने कहा कि प्रतिरोध मार्च निकालते हुए मुजफ्फरपुर के कल्याणी चौक के पास प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की गई और दोषियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की गई।

Bihar
Patna Protests
Lakhimpur Kheri
Narendra modi
BJP
kisan andolan

Related Stories

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

पटना : जीएनएम विरोध को लेकर दो नर्सों का तबादला, हॉस्टल ख़ाली करने के आदेश

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल


बाकी खबरें

  • Bombay High Court grants bail to Aryan Khan
    भाषा
    क्रूज ड्रग्स पार्टी केस: बंबई उच्च न्यायालय ने आर्यन खान को दी जमानत
    28 Oct 2021
    आर्यन के वकीलों की टीम अब उनकी शुक्रवार तक रिहाई के लिए औपचारिकताएं पूरी करने का प्रयास करेगी। 23 वर्षीय आर्यन फिलहाल न्यायिक हिरासत में सेंट्रल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं।
  • bihar protest
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल, आइएमए ने भी किया समर्थन
    28 Oct 2021
    इंटर्न डॉक्टरों ने पीएमसीएच प्रशासन के साथ-साथ सरकार को भी चेतावनी दी है कि अगर उनके स्टाइपेंड को बढ़ाने की तत्काल घोषणा नहीं की गई तो वे ओपीडी और वार्डों में इलाज रोक देंगे।
  • covid 19 vaccine
    मो. इमरान खान
    बिहारः तीन लोगों को मौत के बाद कोविड की दूसरी ख़ुराक
    28 Oct 2021
    एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, इसे अधिकारियों और निजी स्वास्थ्य संस्थाओं के बीच के सांठ-गांठ का ही कमाल कहना चाहिए कि उनके द्वारा टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सिर्फ तीन ही नहीं बल्कि ऐसे…
  • पूर्व सीएजी विनोद राय ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम के खिलाफ अपनी टिप्पणी पर मांगी माफी ,2G स्पेक्ट्रम रिपोर्ट से जुड़ा है विवाद
    भाषा
    पूर्व सीएजी विनोद राय ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम के खिलाफ अपनी टिप्पणी पर मांगी माफी ,2G स्पेक्ट्रम रिपोर्ट से जुड़ा है विवाद
    28 Oct 2021
    निरुपम ने कहा कि राय को 2जी स्पेक्ट्रम और कोयला ब्लॉक आवंटन पर कैग की रपटों को लेकर देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दोनों ‘‘फर्जी’’ थीं। उन्होंने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘…
  • Sahba Hussain
    न्यूज़क्लिक टीम
    जेल के अंडा सेल में गौतम नवलखा, ज़िंदगी ख़तरे में होने का अंदेशा : सहबा
    28 Oct 2021
    वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की मानवाधिकार कार्यकर्ता और लेखक गौतम नवलखा की जीवनसाथी सहबा हुसैन से। जिन्होंने हाल ही में गौतम की ज़िंदगी पर मंडरा रहे ख़तरे के बारे में एक पत्र लिखा है और उन्हें…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License