NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
उत्पीड़न
भारत
राजनीति
दिल्ली गुड़ मंडी मामले में प्रदर्शन: "मुझे न्याय चाहिए, इससे ज़्यादा और कुछ नहीं!"
"मरने वाली लड़की ने मौत से दो घंटे पहले परिवार को फोन किया और कहा कि वह सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। अगर पुलिस को भरोसा है कि कोई घटना नहीं हुई थी, तो वह मामला दर्ज कर जाँच करें और क्लोज़र रिपोर्ट दर्ज करें। इतनी बेपरवही और लापरवाही क्यों है?"
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
27 Oct 2020
दिल्ली गुड़ मंडी मामले में प्रदर्शन

दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस से सटे इलाके गुड़ मंडी की दलित किशोरी बालिका के साथ कथित बलात्कार और हत्या मामले में करवाई न करने पर छात्रों और स्थानीय लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। इन लोगों ने इस मसले को लेकर सोमवार, 26 अक्टूबर को एकबार फिर प्रदर्शन किया।  

प्रदर्शन का आयोजन कमेटी फॉर गुड़ मंडी विक्टिम यानी गुंड़ मंडी पीड़ित के न्याय लिए बनी समिति के बैनर तले डीसीपी कार्यलय पर किया गया। इस समिति में छात्र संगठन एसएफ़आई, केवाईएस, डीएसयू सहित कई छात्र महिला और सामाजिक संगठन शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस द्वारा दोषियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए पीड़िता के न्याय के लिए आवाज़ बुलंद करने वाले छात्रों के खिलाफ बर्बरता किए जाने का भी मुद्दा उठाया।

इससे पहले, 16 अक्टूबर को एक विरोध प्रदर्शन में, एसीपी अजय कुमार और एसएचओ द्वारा मॉडल टाउन पुलिस स्टेशन में छात्रों और पत्रकारों के साथ, न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले पीड़ित के रिश्तेदारों को भी हिरासत में लिया गया था। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई थी।दिल्ली पुलिस ने बलात्कार और हत्या के परिवार के दावे के बावजूद इसे 'आत्महत्या' कहकर मामले को टाल दिया है। इससे गुस्साएं परिजन लगातर विरोध कर रहे हैं।

8c35de8e-722a-4282-a624-80c550040ee0_0.jpg

पीड़िता उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के एक दलित परिवार से है। उनका परिवार दिल्ली में रहकर किसी तरह लोगों की घर में साफ-सफाई करके अपना गुजर बसर करता था। परिवार अपनी बेटी की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाता रहा है। उन्होंने साफ़तौर पर उनकी बच्ची के साथ रेप करके जान से मारने का आरोप लगाया है। हालाँकि, दिल्ली पुलिस ने इतने गंभीर आरोपों के बाद भी अभी तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की है जबकि घटना को घटे लगभग एक महीना बीत गया है।

सोमवार को, जबकि डीसीपी ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे, इसलिए अशोक विहार के एसीपी ने प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बात की। प्रतिनिधिमंडल ने गुड़ मंडी पीड़ित मामले में मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया है कि 7 दिनों के भीतर मामले में उचित जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पुलिस से साफतौर पर कहा कि अगर मांग को पूरा नहीं किया गया तो उनका प्रदर्शन और तेज़ होगा। कमेटी फॉर गुड़ मंडी विक्टिम ने कहा जब तक पीड़िता और उसके परिवार को न्याय नहीं मिलेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।  

प्रदर्शन में शामिल एसएफआई दिल्ली के अध्यक्ष सुमित कटारिया ने न्यूज़क्लिक से कहा कि,  “दिल्ली पुलिस की यह बात समझ से परे है कि वो इस मामले में प्राथमिकी क्यों दर्ज नहीं कर रही है? ,जबकि इसके लिए पर्याप्त प्रावधान और सबूत हैं। जिस क्षेत्र में यह कथित बलात्कार और हत्या हुई, वह दिल्ली विश्वविद्यालय के बहुत करीब है और यह थाना उन हजारों छात्राओं को होस्ट करता है जो अपने परिवारों से दूर और अकेले रहती हैं। इस तरह यौन दुराचार की सूचना पर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किया जाना बहुत ही खतरनाक और भयावह है। यह सब और कही नहीं बल्कि राजधानी में हो रहा है वो भी डीयू जैसे कैंपस के पास। अगर राजधानी में पुलिस का रवैया ऐसा ही रहता है तो यह हज़ारों छात्राओं को कैसे सुरक्षित रखेगा? यह एक गंभीर सवाल है इसका जबाब पुलिस को देना होगा।”

 पुलिस की कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए,  वकील आशुतोष कुमार मिश्रा, जो इस मामले में परिवार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, उन्होंने न्यूज़क्लिक को बताया : “इस देश में, कोई भी एफआईआर दर्ज करा सकता है। 22 दिनों के दुराचार के बाद भी मामला दर्ज किया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने  2013 में ललिता कुमारी बनाम उत्तर प्रदेश सरकार में फैसला सुनाया  कि भले ही यौन दुराचार का आरोप है और यह एक संज्ञेय अपराध है, पुलिस को भारतीय दंड संहिता की धारा 173 के तहत मामला दर्ज करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, "मामले में मरने वाली लड़की ने मौत से दो घंटे पहले परिवार को फोन किया और कहा कि वह सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। अगर पुलिस को भरोसा है कि कोई घटना नहीं हुई थी, तो वह मामला दर्ज करने जाँच करें और क्लोज़र रिपोर्ट दर्ज करें। इतनी बेपरवही और लापरवाही क्यों है?"

मिश्रा ने बताया कि "जब मैं पुलिसकर्मियों से मिलने गया था तब परिवार को महामारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार  किया गया था, इसपर जब मैंने सवाल किया तो पुलिस ने  कहा कि परिवार ने फूलों के गमला तोड़ दिया था। इस परिवार ने अपनी बेटी खो दी और इन लोगों को फूलों के गमलों की चिंता है!"

इस बीच, पीड़िता की मौसी, जो अपनों के खोने का दुःख सह रही हैं, उन्होंने केवल कुछ शब्द ही कहे , "मुझे न्याय चाहिए, इससे ज़्यादा और कुछ नहीं!"

इसे भी पढ़े : दिल्ली: नाबालिग दलित लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप, पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट

Gur Mandi Case
New Delhi
rape case
Dalit Girl
crimes against women
women safety
delhi police
BJP
AAP
Protest
SFI
kys
DSU

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

दिल्ली: रामजस कॉलेज में हुई हिंसा, SFI ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसिया कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

क्या पुलिस लापरवाही की भेंट चढ़ गई दलित हरियाणवी सिंगर?

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट : डाडा जलालपुर में अभी भी तनाव, कई मुस्लिम परिवारों ने किया पलायन

हिमाचल प्रदेश के ऊना में 'धर्म संसद', यति नरसिंहानंद सहित हरिद्वार धर्म संसद के मुख्य आरोपी शामिल 

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

ग़ाज़ीपुर; मस्जिद पर भगवा झंडा लहराने का मामला: एक नाबालिग गिरफ़्तार, मुस्लिम समाज में डर


बाकी खबरें

  • यूरो फाइनल : इंग्लैंड के पास 55 साल के ज़ख़्मों पर मरहम लगाने का मौका
    एपी
    यूरो फाइनल : इंग्लैंड के पास 55 साल के ज़ख़्मों पर मरहम लगाने का मौका
    08 Jul 2021
    फाइनल से पहले उसके हर प्रशंसक की जबां पर टीम का गीत है ‘फुटबॉल इज कमिंग होम’। उनके इस सपने को सच में बदलने के लिये इंग्लैंड के खिलाड़ियों को इतालवी दीवार में सेंध लगानी होगी जो इतना आसान नहीं है ।
  • जे पी नड्डा
    भाषा
    नड्डा ने नवनियुक्त मंत्रियों के साथ की बैठक
    08 Jul 2021
    यह बैठक ऐसे समय में हुई जब नए मंत्रियों ने अपना कार्यभार संभालना आरंभ कर दिया। नवनियुक्त सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, विधि मंत्री किरेन रिजिजू सहित कुछ…
  • मुंबई : 22 साल के सघंर्ष के बाद 580 सफ़ाई कर्मचारियों की बड़ी जीत
    अमय तिरोदकर
    मुंबई : 22 साल के सघंर्ष के बाद 580 सफ़ाई कर्मचारियों की बड़ी जीत
    08 Jul 2021
    औद्योगिक न्यायालय ने आख़िरकार, ग्रेटर मुंबई की नगरपालिक परिषद को सफ़ाई कर्मचारियों का सारा बक़ाया चुकाने और नगरपालिक परिषद में उन्हें 'स्थायी कर्मचारी' बनाने का निर्देश दिया है।
  • फेडरर
    एपी
    आठ बार के चैम्पियन फेडरर को अगला विम्बलडन खेलने का भरोसा नहीं
    08 Jul 2021
    विम्बलडन क्वार्टर फाइनल में फेडरर को 14वीं वरीयता प्राप्त पोलैंड के हुबर्ट हुरकाज ने 6 . 3, 7 . 6, 6 . 0 से हराया। टूर्नामेंट में 22वीं बार उतरे फेडरर की रवानगी आश्चर्यजनक रूप से एकतरफा हार के साथ…
  • Eknath Khadse
    भाषा
    मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एनसीपी नेता एकनाथ खडसे ईडी के सामने हुए पेश
    08 Jul 2021
    ‘‘मैं एजेंसी के साथ सहयोग करूंगा..आज भी मैं इसके लिए आया हूं। यह राजनीति से प्रेरित मामला है और पूरा महाराष्ट्र तथा देश इसे देख रहा है। इस मामले में पांच बार जांच हो चुकी है। वे और कितनी बार जांच…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License